Zoo

फोटो: ETV Bharat

बढ़ती गर्मी को देखते हुए चिड़ियाघर में जानवरों के लिए किए गए विशेष इंतजाम: छत्तीसगढ़

भिलाई के मैत्री बाग चिड़ियाघर में जानवरों की सुरक्षा के विशेष इंतज़ाम किये जा रहे हैं। जानवरों को गर्मी से बचाने के लिए शेर के पिंजरे के चारों ओर पानी छिड़का जा रहा है। बढ़ती गर्मी को ध्यान में रखते हुए जानवरों के खाने पीने में भी बदलाव किया गया है। भालू को ठंडा मांस खिलाया जा रहा है। बंदरों और अन्य छोटे जंगली जानवरों को तरबूज और खरबूजे जैसे फल दिए जा रहे हैं।

बुध, 07 जून 2023 - 05:01 PM / by सपना सिन्हा

Tags: Chhattisgarh, different arrangements, zoo, animals, cool

Courtesy: Latestly News

PM Modi

फोटो: News 18

दशक के अंत तक होगा सभी पशुओं का वैक्सीनेशन: PM मोदी

 प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सितंबर 12 को इंडियन एक्सपो मार्ट में विश्व डेयरी शिखर सम्मेलन के उद्घाटन के दौरान ने भारत में पशुओं के यूनिवर्सल वैक्सीनेशन पर बल दिया। पीएम मोदी ने अपने सम्बोधन में कहा, हमने संकल्प लिया है कि 2025 तक हम शत प्रतिशत पशुओं को फुट एंड माउथ डिजीज़ और ब्रुसेलोसिस की वैक्सीन लगाएंगे। उन्होंने कहा, हम इस दशक के अंत तक इन बीमारियों से पूरी तरह से मुक्ति का लक्ष्य लेकर… read-more

मंगल, 13 सितंबर 2022 - 12:40 PM / by सपना सिन्हा

Tags: India, emphasizing, Universal Vaccination, animals, PM Modi

Courtesy: Latestly News

pigeon

फोटो: Samacharnama

पक्षियों के लिए बना सात फ्लोर का बंग्ला: राजस्थान

राजस्थान के पीह गांव में देश की पहली और अदभूत कबूतरशाला बनकर तैयार हो गई है। सात फ्लोर के इस घर में अलग अलग फ्लोर पर कुल तीन हजार पक्षी रह सकते है। इस 65 फीट ऊंची कबूतरशाला का निर्माण चंचलदेवी बालचंद लुणावत ट्रस्ट ने किया है। लगभग आठ लाख रुपये की लागत से इसका निर्माण हुआ है। इसका उद्घाटन आगामी जनवरी 26 को जैन समाज के द्वारा किया जाएगा।

सोम, 24 जनवरी 2022 - 09:00 PM / by रितिका

Tags: pigeon, Rajasthan, animals

Courtesy: Zee News

Mask

फोटो: Tamil Asianet News

तमिलनाडु के वेल्लोर में चोरों ने जानवर का मुखौटा पहन कर की आठ करोड़ की चोरी

तमिलनाडु के वेल्लोर स्थित जोस अलुक्कास शोरूम में चोरों ने जानवर का मुखौटा पहन कर चोरी की घटना को अंजाम दिया है। चोरों ने शोरुम के पीछे छेद किया और जानवर का मुखौटा पहन कर शोरुम में घुसे। चोरों ने आठ करोड़ रुपये की सोने और हीरे की ज्वैलरी पर हाथ साफ किया है। वहीं पुलिस ने मामले की जांच पड़ताल शुरु कर दी है। पुलिस का कहना है चोरों का जल्दी पता चल जाएगा। 

शनि, 18 दिसम्बर 2021 - 07:40 PM / by रितिका

Tags: animals, masks, Theft, Gold theft

Courtesy: ABP Live

Blue Dogs

फोटोः The Weather Channel

हानिकारक रसायनों के कारण बदल रहे कुत्तों के रंग: रूस

राजधानी मॉस्को से 370 किलोमीटर पूर्व दिशा में जेरजिंस्क नामक शहर में एक खाली पड़े केमिकल प्लांट के हानिकारक रसायनों के कारण कुत्तों का रंग हरा और नीला हो गया है। वैज्ञानिकों के अनुसार कॉपर सल्फेट के कारण कुत्तों के बालों का रंग बदल गया। यह एक अकार्बनिक रसायन है। एचएसआईसीए संस्था की वाइस प्रेसीडेंट केली ओमारा ने बताया कि इस खास तरह के डाई के सीधे संपर्क में आने से कुत्तों पर बुरा प्रभाव पड़ रहा है।

मंगल, 28 सितंबर 2021 - 02:10 PM / by Surbhi Shaw

Tags: weird news, Human Interest stories, dogs, animals

Courtesy: AajTak news

Lion

फोटो: Gujrat Exclusive

जंगल के राजा शेर को समर्पित होता है 'विश्व शेर दिवस'

पूरी दुनिया में अगस्त 10 को 'विश्व शेर दिवस' के रूप में मनाया जाता है। वर्ष 1972 से पहले शेर ही भारत का राष्ट्रीय पशु था लेकिन इसके बाद बाघ को राष्ट्रीय पशु की उपाधि दे दी गई। भारत के राष्ट्रीय चिन्ह अशोक स्तम्भ में भी शेर बना हुआ होता है। शेर के अदम्य साहस और शौर्य के कारण ही इसे जंगल का राजा कहा जाता है। दुनिया में मुख्यतः एशियाई और अफ्रीकी दो प्रजातियों के शेर पाए जाते हैं, जिनमें गुजरात के गिर जंगल में सबसे ज्यादा एशियाई शेर पाए जाते हैं… read-more

मंगल, 10 अगस्त 2021 - 08:30 AM / by अमन शुक्ला

Tags: Lion, World Lion Day, animals, environment

Courtesy: Brifly News

Lion

फोटो: Forbes

कोरोना के लक्षण वाली 9 साल की शेरनी की मौत, 11 में से 9 शेर पॉजिटिव

चेन्नई से लगे वंडालूर के जूलॉजिकल पार्क में कोरोना के लक्षण वाली 9 साल की शेरनी नीला की जून 3 को मौत हो गई है। इसके अलावा यहां के 11 में से 9 शेरों की रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई है। शेरों में भूख न लगने और खांसने के लक्षण मिले हैं। हालाँकि रिपोर्ट को पुख़्ता करने के लिए शेरों के खून के नमूनों को जांच के लिए तमिलनाडु वेटनरी और एनिमल साइंस यूनिवर्सिटी (TANUVAS) भेजा गया है।

शनि, 05 जून 2021 - 09:55 AM / by अभिनव शुक्ला

Tags: lions, animals, Chennai, Coronavirus

Courtesy: Bhaskar

Old couple smiling

फोटो: HealthLine

वैज्ञानिकों ने उम्र बढ़ाने का खोजा तरीका, 120 वर्ष तक बढाई जा सकती इंसानों की उम्र

इजराइल के बार-इलान यूनिवर्सिटी के वैज्ञानिकों ने दावा किया है कि इंसानों की उम्र को 120 वर्ष तक बढ़ाया जा सकता है। वैज्ञानिकों का कहना है कि शरीर में SIRT-1 नाम के प्रोटीन की मात्रा को बढ़ाकर इंसानों की उम्र लंम्बी की जा सकती है। वैज्ञानिकों ने यह प्रयोग चूहों पर किया था, जिससे चूहों की उम्र 23 फीसदी तक बढ़ गई थी। यह प्रयोग आने वाले वाले समय में बंदरों और इंसानों पर भी किया जाएगा।

शुक्र, 04 जून 2021 - 09:50 AM / by अभिनव शुक्ला

Tags: Scientist, Research Study, Israel, animals

Courtesy: Bhaskar

cow and calf

फोटो: The Motley Fool

पशुओं में जीन से लगाया जा सकेगा रोगों का पता: शोध

मैसी विश्वविद्यालय और पशुधन सुधार निगम (एलआईसी) के एक अध्ययन के अनुसार पशुओं में जीन से रोगों का पता लगाया जा सकेगा। यह अध्ययन नेचर जेनेटिक्स नाम की एक पत्रिका में प्रकाशित हुआ है। प्रमुख अध्ययनकर्ता और मैसी के एएल रे सेंटर ऑफ जेनेटिक्स एंड ब्रीडिंग में पीएच.डी. छात्र एडवर्डो रेनॉल्ड्स के अनुसार आनुवंशिक विकारों को सक्रिय रूप से पहचान कर डेयरी पशुओं के स्वास्थ्य और उत्पादकता को बढ़ाया जा सकता है।

मंगल, 01 जून 2021 - 03:01 PM / by अभिनव शुक्ला

Tags: animals, genes, Research Study, Study

Courtesy: Down To Earth

Piko Cat

News18

सोशल मीडिया पर वायरल हुई यह हरे रंग की आंखों वाली बिल्ली

सोशल मीडिया पर पिको नाम की बिल्ली की तस्वीरें जमकर वायरल हो रही हैं। इन तस्वीरों में बिल्ली की बेहद बड़ी और खूबसूरत हरे रंग की आंखों को देखा जा सकता है। दरसअल इस बिल्ली की आंखें एक इन्फेक्शन ग्लूकोमा के चलते ऐसी हो गई हैं, जिस कारण इसकी आंखों की रोशनी जा चुकी है। पिको की मालकिन बताती हैं कि बिल्ली हमेशा उनकी बेटी मोनिका के साथ रहती है लेकिन कई बार फर्नीचर से इसे चोट लग जाती… read-more

शुक्र, 28 मई 2021 - 07:01 PM / by मोहित भारद्वाज

Tags: CAT, Canada, animals, Viral Photo

Courtesy: ZeeNews