फ़ोटो: The Gaurdian
अंटार्कटिका की बर्फ में पहली बार मिला माइक्रोप्लास्टिक, वैज्ञानिकों ने बर्फ तेजी से पिघलने की जताई आशंका
वैज्ञानिकों ने अंटार्कटिक के बर्फ में माइक्रोप्लास्टिक का पता लगाया है, उनका कहना है कि इससे बर्फ के पिघलने में तेजी आने से जलवायु को प्रभावित करने की क्षमता है। पूर्व के अध्ययन में पाया गया कि माइक्रोप्लास्टिक का पर्यावरण पर नकारात्मक प्रभाव पड़ता है। यह जीवों में विकास, प्रजनन और सामान्य जैविक कार्यों को सीमित करता है तथा इंसानों पर भी इसका नकारात्मक प्रभाव पड़ता है। हालांकि, यह भी संभावना है कि अंटार्कटिका में इंसानों की उपस्थिति से… read-more
Tags: Antarctica, Scientist, Microplastic, Human
Courtesy: Jagran
फोटो: Four Seasons
अंटार्कटिका में गर्मी बढ़ने से टूटा दिल्ली जितना बड़ा बर्फ का पहाड़
अंटार्कटिका में जलवायु परिवर्तन का असर देखने को मिल रहा है, जिस वजह से यहां दिल्ली जितना बड़ा पहाड़ टूट गया है। ये जानकारी अमेरिकी स्पेस एजेंसी नासा ने दी है। कोंगर आइस शेल्फ जो 1200 वर्ग किलोमीटर बड़ा है टूट गया है। अनुमान के मुताबिक ये दिल्ली से कुछ ही छोटा है। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि इसका टूटना बताता है कि तापमान लगातार बढ़ रहा है, जिसके दुष्प्रभाव भी देखने को मिलेंगे।
Tags: Antarctica, Climate Change, Climate crisis, Climate
Courtesy: News 18 Hindi
फोटो: Geographical Magazine
अंटार्कटिका के ग्लेशियर में आई दरार, मुंबई पर मंडराने लगा डूबने का खतरा
अंटार्कटिका के ग्लेशियर थवेट्स में दरार आने लगी है, जिससे तबाही आ सकती है। ये ग्लेशियर 170,312 किमी लंबा है। वहीं विशेषज्ञों ने चेतावनी दी है कि अगले पांच सालों में ये ग्लेशियर टूटेगा, जिससे दुनियाभर में समुद्र का जलस्तर 25 इंच तक बढ़ेगा। ऐसे हालातों में मुंबई जैसे तटीय शहर के कई इलाके पानी में समा सकते है। ये बदलाव एक दशक के समय में सामने आ सकते है।
Tags: Glaciers, glacier meltdown, Glacier Burst, Antarctica
Courtesy: Navbharat Times
फोटो: Times Now
आज दिखेगा इस साल का आखिरी सूर्यग्रहण
दुनियाभर में दिसंबर 4 को इस साल का आखिरी पूर्ण सूर्य ग्रहण दिखाई देगा। यह सूर्य ग्रहण अंटार्कटिका में दिखाई देगा और सुबह 10 बजकर 59 मिनट से शुरू होगा। यह सूर्यग्रहण 4 घन्टे 8 मिनट तक जारी रहेगा। यह इस साल का यह सबसे लंबा सूर्य ग्रहण होगा और दक्षिण अफ्रीका और मानीबिया के साथ दक्षिण ऑस्ट्रेलिया, दक्षिण अमेरिका, प्रशांत महासागर, अटलांटिक महासागर, हिंद महासागर में आंशिक रूप से दिखाई देगा।
Tags: solar eclipse, South Africa, Antarctica, Australia
Courtesy: TV9 Bharatvarsh
फोटो: Britannica
ओज़ोन परत में हुआ उत्तरी अमेरिका के आकार का छेद
धरती को सूरज की हानिकारक अल्ट्रावायलेट किरणों से बचाने की वाली ओज़ोन परत में अंटार्कटिका के ऊपर उत्तरी अमेरिका के आकार का एक छेद हो गया है। इसका एक वीडियो भी NASA ने जारी किया है। वैज्ञानिकों का मानना है कि यह छेद ग्लोबल वार्मिंग की वजह से हुआ है। हालांकि नवंबर के अंत यह छेद बंद हो सकता है। इस वीडियो के सामने आने के बाद वैज्ञानिकों में हड़कंप मच गया है।
Tags: NASA, ozone layer, Antarctica, hole
Courtesy: Aajtak News
फोटो: Bloomberg
दुनिया का सबसे बड़ा आइसबर्ग अंटार्कटिका से टूटकर हुआ अलग
अंटार्कटिका में दुनिया का सबसे बड़ा आइसबर्ग टूटकर अलग हो गया है। ए-76 नाम के इस आइसबर्ग का आकार 4 हजार वर्ग किमी से भी अधिक है, जो न्यूयॉर्क के द्वीप पोर्टो रिको का करीब आधा है। इसका पता यूरोपीय अंतरिक्ष एजेंसी ने कॉपरनिकस सेंटीनल सेटेलाइट से लगाया है। इसके साथ ही वैज्ञानिकों ने गर्म होते अंटार्कटिका को लेकर चेतावनी भी दी है। वैज्ञानिकों के अनुसार वर्ष 1880 के बाद से अंटार्कटिका का जलस्तर करीब 10 इंच तक बढ़ चुका है।
Tags: Antarctica, glacier meltdown, Iceberg, global warming
Courtesy: Jagran
फोटो: The News Minute
वैश्विक ताप वृद्धि के कारण बढ़ रहा है अंटार्कटिक में बर्फ की परत ढहने का खतरा
एक अध्ययन के अनुसार मौसम में परिवर्तन के कारण तापमान में बढ़ोत्तरी हो रही है | जिसके कारण अंटार्कटिका की बर्फ का एक तिहाई हिस्सा समुद्र में गिरने का खतरा पैदा हो गया है। यदि वैश्विक तापमान पूर्व-औद्योगिक स्तरों से चार डिग्री सेल्सियस अधिक हो तो आइस शेल्फ क्षेत्र समुद्र में गिर सकता हैं, जो अंतरराष्ट्रीय समुद्र-स्तर बढ़ने का कारण बन सकता है। अंटार्कटिका आइस शेल्फ क्षेत्र यानी करीब पांच लाख वर्ग किलोमीटर हिस्से पर अस्थिरता का खतरा मंडरा रहा है।… read-more
Tags: Antarctica, ice shelf, break, fell in sea, global warming, warmer temprature
Courtesy: Amarujala News
फोटोः PennLive.com
वैज्ञानिकों को अंटार्कटिका की बर्फ के 3000 फ़ीट नीचे मिले अज्ञात जीव
वैज्ञानिकों ने ऐसी जगह जीवन की खोज कर ली है जहां पर जीवन की कल्पना कल्पना अब तक असंभव ही माना जा रहा था। यह खोज ब्रिटिश अंटार्कटिका सर्वेक्षण के शोधकर्ताओं द्वारा की गई है, जिन्होंने इन जीवों को अंटार्कटिका की सतह से 2,860 फीट नीचे और अन्य को 1,549 फीट पानी के नीचे पाया है। वैज्ञानिको द्वारा जारी वीडियो में दो प्रकार के अज्ञात जानवरों को दिखाया गया है। उनमें से एक में लंबे डंठल जैसा है जबकि अन्य एक स्पंज जैसा प्राणी है।
Tags: Scientist, Antarctica, Unknown Species, discovery
Courtesy: India Times
फोटो: Scientific American
क्लाइमेट चेंज के कारण अंटार्टिका में बर्फ़ के पिघलने की गति असामान्य
क्लाइमेट चेंज और ग्लोबल वार्मिंग के कारण अंटार्कटिका के पर्यावरण का संतुलन बिगड़ता जा रहा है, और यहाँ की बर्फ बहुत तेज़ी से पिघलती जा रही है। वैज्ञानिकों के अनुसार जिस गति से यह बर्फ पिघल रही थी वह सामान्य थी, परंतु अब नासा सैटेलाइट सिस्टम के पिछले 20 वर्षों के आंकड़ों के मुताबिक़ ऐसा नहीं है। एनवयार्नमेंटल और जियोडेटिक इंजीनियरिंग के एसिस्टेंट प्रोफेसर ली वेंग ने कहा है कि ''बर्फ की चादरें नियमित दर से नहीं बदल रही हैं, यह बदलाव बहुत जटिल और… read-more
Tags: Antarctica, environment, global warming, Climate Change
Courtesy: NEWS 18