Salman Khan

फोटो: Bollywood Hangama

सलमान खान ने अपने फैंस से की दिल जीतने वाली खास अपील

सलमान खान की फिल्म "अंतिम द फाइनल ट्रुथ" को बहुत शानदार रेस्पॉन्स मिल रहा है। उनके फैंस ने फिल्म के पोस्टर पर दूध चढ़ा रहे हैं। इसे देखकर सलमान खान ने एक वीडियो शेयर किया और फैंस से एक खास अपील की है। उन्होंने लिखा कि लोगों को पानी नसीब नहीं होता है और आप दूध बर्बाद कर रहे हैं। अगर आपको दूध देना ही है तो मैं आप सभी से अपील करता हूं कि आप गरीब बच्चों को… read-more

सोम, 29 नवंबर 2021 - 09:00 PM / by अजहर फारूक

Tags: Salman Khan, Antim, Instagram, Movie Poster

Courtesy: Zee News

Salman Khan

फोटो: The Indian Express

सलमान खान ने नोट शेयर कर प्रशंसकों से की सिनेमाघरों में पटाखे न फोड़ने की अपील

हाल ही में इंटरनेट पर एक वीडियो सामने आया था, जिसमे सलमान खान की फिल्म 'अंतिम' देखते हुए फिल्म प्रशंसकों को एक थिएटर के अंदर पटाखे फोड़ते हुए दिखाया गया था। इसके बाद सलमान खान ने नवंबर 27 को सोशल मीडिया पर एक नोट साझा कर लोगों से ऐसा न करने का अनुरोध किया। 'दबंग' स्टार ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर वायरल वीडियो पोस्ट किया जिसमें प्रशंसकों को पटाखे फोड़ते हुए हूटिंग और सीटी बजाते देखा जा सकता है।

रवि, 28 नवंबर 2021 - 09:20 AM / by सपना सिन्हा

Tags: Salman Khan, Antim, Firecrackers

Courtesy: TV9 Bharatvarsh

Antim the final truth

फोटो: India Today

सलमान खान की फिल्म 'अंतिम द फाइनल ट्रूथ' ने पहले दिन की 4.50 करोड़ रुपये की कमाई

बॉलीवुड मेगास्टार सलमान और आयुष शर्मा स्टारर फिल्म 'अंतिम द फाइनल ट्रूथ' को सिनेमाघरों में नवंबर 26 को रिलीज कर दिया गया है। इस फिल्म ने पहले दिन करीब 4.50 करोड़ रुपये की कमाई की है। जो एक अच्छी ओपनिंग मानी जा रही है। हालांकि यह सिर्फ एक अनुमानित आंकड़ा है। अंतिम को आने वाले दिनों में इससे और बेहतर कमाई मिलने की उम्मीद है। इस फिल्म में सलमान खान एक अलग ही रूप में नज़र आये हैं।

शनि, 27 नवंबर 2021 - 11:40 AM / by अजहर फारूक

Tags: Antim, Salman Khan, aayush sharma, Box office collection

Courtesy: NDTV

Film Antim

फोटो: ZEE5

सलमान खान की फिल्म 'अंतिम' कल होगी रिलीज

बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान और आयुष शर्मा स्टारर फिल्म अंतिम को नवंबर 26 को सिनेमाघरों में रिलीज कर दिया जाएगा। इस फिल्म को महेश मांजरेकर द्वारा निर्देशित किया गया है। इस फिल्म की कहानी एक पुलिस वाले और गैंगस्टर के बीच भीषण संघर्ष पर आधारित है। गौरतलब है कि इस फिल्म के जरिए सलमान खान और आयुष शर्मा दोनों पहली बार एक साथ स्क्रीन पर दिखेंगे। इस फिल्म को सलमान खान फिल्म्स द्वारा प्रोड्यूस किया गया है। 

गुरु, 25 नवंबर 2021 - 06:35 PM / by अमन शुक्ला

Tags: Antim, Salman Khan, film Release, Entertainment

Courtesy: India TV News

रिलीज़ हुआ सलमान खान की फिल्म 'अंतिम' का नया गाना 'चिंगारी'

सलमान खान की आगामी फिल्म 'अंतिम द फाइनल ट्रूथ' का नया आइटम सॉन्ग 'चिंगारी' रिलीज़ हो गया है। इस गाने में अभिनेत्री वलूश्चा डिसूजा मराठी लोक नृत्य लावणी करती नज़र आ रही हैं। इस गाने को वैभव जोशी ने लिखा है और सुनिधि चौहान ने इसे अपनी आवाज़ दी है। इस गाने को अब तक 15 लाख से ज़्यादा बार देखा जा चुका है। 'अंतिम द फाइनल ट्रूथ' नवंबर 26 को सभी सिनेमाघरों में रिलीज़ की जाएगी।

शनि, 13 नवंबर 2021 - 05:20 PM / by अजहर फारूक

Tags: Antim, Salman Khan, chingari song, aayush sharma

Courtesy: Zee News Hindi

Antim the final truth

फोटो: Times of India

अंतिम द फाइनल ट्रुथ का नया पोस्टर रिलीज, अक्टूबर 25 को जारी होगा ट्रेलर

सलमान खान की आगामी फिल्म अंतिम द फाइनल ट्रुथ इन दिनों चर्चा में बनी हुई है। सलमान खान के फैंस को इस फिल्म का बहुत बेसब्री से इंतजार है। ऐसे में अक्टूबर 23 को सलमान खान ने अपने ट्विटर अकाउंट से फिल्म का एक नया मोशन… read-more

रवि, 24 अक्टूबर 2021 - 12:10 PM / by अजहर फारूक

Tags: Salman Khan, Antim, poster, aayush sharma

Courtesy: NDTV NEWS

ANTIM THE FINAL TRUTH

फोटोः YouTube

सलमान खान की फिल्म 'अंतिम: द फायनल ट्रुथ' को मिला आईएमडीबी में पहला स्थान

सलमान खान और आयुष शर्मा की आने वाली फिल्म 'अंतिम: द फायनल ट्रुथ' का दर्शक बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। इसी बीच इस फिल्म ने सबसे बहुप्रतीक्षित फिल्म की सूची में एक मुकाम हासिल किया है। यह फिल्म आईएमडीबी में सबसे पहले स्थान पर आ गई है। आईएमडीबी के रीयल-टाइम पॉपुलैरिटी मीटर ने दर्शकों द्वारा पेज पर लगभग 15% स्कोर ट्रैक किया है। इस फिल्म को नवंबर 26, 2021 को पर्दे पर रिलीज किया जाएगा।

शनि, 16 अक्टूबर 2021 - 08:45 PM / by Surbhi Shaw

Tags: Salman khan films, Antim, IMDb, india news

Courtesy: ndtv

Antim the final truth

फोटो: India Today

दीपावली के मौके पर रिलीज की जाएगी सलमान खान की फिल्म "अंतिम: द फाइनल ट्रूथ"

बॉलीवुड के मेगा स्टार सलमान खान के फैंस के लिए बहुत बड़ी खुशखबरी है। सलमान खान की अपकमिंग फिल्म "अंतिम : द फाइनल ट्रूथ" सिनेमाघरों में ही रिलीज होगी। इस फिल्म के डायरेक्टर महेश मांजरेकर ने कहा कि अक्टूबर तक महाराष्ट्र में सिनेमाघर खुल जाएंगे और इसे हम दीपावली तक रिलीज करने के बारे में सोच रहे हैं। सलमान खान के अलावा उनके जीजा आयुष शर्मा इस फिल्म में मुख्य किरदार में नज़र आएंगे।

शनि, 25 सितंबर 2021 - 09:00 PM / by अजहर फारूक

Tags: Cinema halls, Salman Khan, ayush sharma, Antim

Courtesy: Dainik Bhaskar

सलमान खान स्टारर फ़िल्म 'अंतिम द फाइनल ट्रुथ' का पहला गाना रिलीज़

सलमान खान और आयूष शर्मा स्टारर फ़िल्म "अंतिम: द फाइनल ट्रुथ" का पहला गाना विघ्नहर्ता रिलीज़ हो गया है। इस गाने में सलमान खान, आयुष शर्मा और वरुण धवन दिखाई दे रहे हैं। इस गाने को अजय गोगावले ने अपनी आवाज दी है। इसका म्यूजिक हितेश मोदक और लिरिक्स वैभव जोशी ने दिया है। सलमान खान ने भी ट्वीट कर इस गाने के।लिए खुशी ज़ाहिर की है। सलमान ने लिखा कि अंतिम की शुरुता बप्पा के आशीर्वाद के साथ।

गुरु, 09 सितंबर 2021 - 05:10 PM / by अजहर फारूक

Tags: Salman Khan, Antim, Varun Dhawan, aayush sharma

Courtesy: NDTV news

Salman Khan and Ayush Sharma

फोटो: India Glitz

सलमान खान की फिल्म "अंतिम: द फाइनल ट्रुथ" का पोस्टर जारी

सलमान खान की फिल्म "अंतिम: द फाइनल ट्रुथ" का पोस्टर जारी हो गया है। पहले पोस्टर के लिए फैंस लंबे समय से इंतजार में थे। पोस्टर में सलमान और उनके जीजा आयुष शर्मा एक दूसरे की आंखों में देख रहे है। दोनों पहली बार बड़े पर्दे पर साथ में नजर आएंगे। वहीं पोस्टर से जाहिर होता है कि कहानी में लड़ाई और संघर्ष अंत तक जारी रहेगी। सलमान खान ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर… read-more

मंगल, 07 सितंबर 2021 - 04:20 PM / by रितिका

Tags: Salman Khan, Bollywood, Antim, ayush sharma

Courtesy: NDTV news