Red ants

फोटो: Modern Pest

ओडिशा में लाल चीटियों का आतंक, घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग

ओडिशा के पुरी जिले में बारिश के बाद अब लाल चीटियों का कहर लोगों को परेशान कर रहा है। चीटियों की बढ़ती संख्या के कारण लोगों ने गांव से पलायन शुरू कर दिया है। गांव के घरों, सड़कों, पेड़ों और मैदानों पर सैंकड़ों चीटियां आ गई है। घरों में रहने के लिए लोग अब कीटनाशक की मदद ले रहे है। चीटियों से राहत पहुंचाने के लिए ओडिशा कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय ने अभियान चलाया है।

बुध, 07 सितंबर 2022 - 11:05 AM / by रितिका

Tags: Odisha, Ants, Red Ants, Puri District

Courtesy: News 18 Hindj

Ants

फोटो: Smitnsonian Magazine

एक दूसरे से दोस्ती करने के लिए मुंह मे उल्टी करती हैं चींटियां

Elife नाम के जर्नल में चींटियों के बारे में एक स्टडी प्रकाशित हुई है। इसके मुताबिक चींटियां एक दूसरे के मुंह मे उल्टी करके आपस में दोस्ती और सूचना देने का कार्य करती हैं। चींटियों की इस प्रक्रिया को ट्रोफैलैक्सिस कहते हैं। दरअसल चींटी का शरीर तीन भागों में बंटा हुआ होता है। ऊपर का हिस्सा फोरगट, बीच का मिडगट और आखिरी को हाइंडगट कहते हैं। फोरगट चींटी का सामाजिक पेट होता यही पर चींटियां ट्रोफैलैक्सिस प्रक्रिया करती हैं।

शुक्र, 03 दिसम्बर 2021 - 12:40 PM / by अजहर फारूक

Tags: Ants, protein, vomit, mouth

Courtesy: Aajtak News