फोटो: Serial Updates
भारतीय टीवी के इतिहास में पहली बार 12 घंटे चलेगा इंडियन आइडल 12 का ग्रैंड फिनाले
म्यूजिकल रियलिटी शो इंडियन आइडल 12 का फिनाले अगस्त 15 को दोपहर 12 बजे से रात 12 बजे तक प्रसारित होगा। भारतीय टेलीविजन के इतिहास में पहली बार कोई टीवी शो 12 घंटे तक चलेगा। इसे "द ग्रेटेस्ट ग्रैंड फिनाले" का नाम दिया गया है। इस फिनाले में 6 प्रतियोगियों में से सबसे बेहतरीन प्रतियोगी को इंडियन आइडल 12 की चमचमाती ट्रॉफी दी जाएगी। इस शो में हिमेश रेशमिया, सोनू कक्कड़ और अनु मलिक जज की भूमिका निभा रहे हैं।
Tags: indian idol, grand finale, Himesh reshammiya, anu malik
Courtesy: Amar Ujala News
फोटो: Pinkvilla
बॉलीवुड के मशहूर सिंगर अनु मालिक की माँ का निधन
बॉलीवुड के मशहूर सिंगर अनु मलिक की मां का निधन हो गया है। इस बात की जानकारी अनु मलिक के भतीजे अरमान मलिक ने दी। वैसे अभी तक मृत्यु की वजह का पता नहीं चला है। अरमान मालिक ने एक पोस्ट शेयर करते हुए लिखा, 'आज अपना सबसे अच्छा दोस्त खो दिया।।। मेरी दादीजान। मेरे जीवन का प्रकाश। मैं कभी भी इस नुकसान को भर नहीं कर सकता। एक खालीपन जिसे मैं जानता हूं कोई नहीं भर सकता। "
Tags: anu malik, mother, Arman Malik, Death
Courtesy: News 18
फोटो: INDIATV NEWS
'इंडियन आइडल 12' में इस बार विशाल ददलानी नहीं आएंगे नज़र
सिंगिंग रिएलिटी शो ‘इंडियन आइडल 12’ के ऑडिशन से लेकर शुरुआती एपिसोड तक जज बनने वाले विशाल ददलानी अब सीज़न में वापस नहीं आएंगे। सीज़न के आगाज़ में विशाल ददलानी, हिमेश और नेहा कक्कड़ जज बने थे। ‘इंडियन आइडल’ की शूटिंग कुछ दिन के लिए दमन में हुई थी जिसके बाद नेहा, विशाल और हिमेश रेशमिया ने शो करने से मना कर दिया। फिलहाल… read-more
Tags: vishal dadlani, indian idol, Neha Kakkar, anu malik
Courtesy: Dainik Jagran
फोटो: Lokmat News
एक बार फिर इंडियन आइडल के मंच पर नज़र आएंगे म्यूज़िक कम्पोज़र अनु मलिक
सिंगिंग रियलिटी शो इंडियन आइडल 12 में फिर एक बार 90s के नगमे दर्शकों के सामने पेश किए जाने वाले हैं। इस शाम को और खास बनाने इंडियन आइडल के पूर्व जज अनु मलिक शो में बतौर मेहमान शामिल होने वाले है। अक्टूबर 2019 में जब अनु मलिक ‘इंडियन आइडल’ का 10वां सीजन जज कर रहे थे, तब सिंगर सोना महापात्रा, नेहा भसीन और श्वेता पंडित समेत कई महिलाओं ने उन पर यौन शोषण के आरोप लगाए थे। मीटू के आरोपों के चलते उन्हें शो से बाहर किया गया था।
Tags: indian idol, season 12, anu malik, television, guest, MeToo
Courtesy: Aajtak News