Satish Kaushik

फोटो: Latestly

66 साल की उम्र में हुआ अभिनेता-निर्देशक सतीश कौशिक का निधन

मार्च 8 को अभिनेता-निर्देशक सतीश कौशिक का निधन हो गया। गुरुवार मार्च 9 की सुबह अनुपम खेर ने ट्वीट करके इसकी जानकारी दी। अपने सोशल मीडिया हैंडल पर अनुपम खेर ने लिखा, "मुझे पता है" मौत इस दुनिया का अंतिम सत्य है! जिंदा रहते हुए। 45 साल की दोस्ती पर अचानक ऐसा फुल स्टॉप !! तुम्हारे बिना जीवन पहले जैसा नहीं रहेगा सतीश! ओम शांति! सतीश को नई दिल्ली में अस्पताल ले जाते समय रास्ते में दिल का दौरा… read-more

गुरु, 09 मार्च 2023 - 09:30 AM / by सपना सिन्हा

Tags: satish kaushik, passes away, Anupam Kher

Courtesy: Jagran News

Amitabh Bachchan

फोटो: Rewa Riyasat

अमिताभ बच्चन की आगामी फिल्म 'ऊंचाई' का दूसरा पोस्टर जारी

बॉलीवुड मेगास्टार अमिताभ बच्चन की फिल्म ‘ऊंचाई’ में नजर आने वाले है। फिल्म का दूसरा पोस्टर जारी हो गया है। फिल्म में अमिताभ के साथ बोमन ईरानी और अनुपम खेर भी नजर आएंगे। फिल्म का नया पोस्टर अमिताभ ने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर करते हुए लिखा कि ‘फिल्म ‘ऊंचाई’ का दूसरा पोस्टर शेयर करते हुए गर्व महसूस हो रहा है।’ बता दें कि ये फिल्म नवंबर 11 को रिलीज होगी।

सोम, 19 सितंबर 2022 - 08:45 PM / by रितिका

Tags: Amitabh Bachchan, Anupam Kher, boman irani

Courtesy: News 18 Hindi

Anupam Kher

फ़ोटो: Indian express

कश्मीरी पंडित की हत्या पर बोले अनुपम खेर, "द कश्मीर फाइल्स" का दिया हवाला

बॉलीवुड अभिनेता अनुपम खेर ने अगस्त 16 के दिन कश्मीर के शोपियां में हुई कश्मीरी पंडित की हत्या को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने अपनी फिल्म "द कश्मीर फाइल्स" का हवाला दिया है। अपनी फिल्म का विरोध करने वालों पर टिप्पणी करते हुए उन्होंने कहा की जो भी लोग ‘द कश्मीर फाइल्स’ को काल्पनिक बता रहे थे, ये उन लोगों के मुंह पर कड़ा तमाचा है। उन्होंने इस घटना को शर्मनाक बताया है।

बुध, 17 अगस्त 2022 - 10:15 AM / by आकाश तिवारी

Tags: Anupam Kher, The Kashmir Files, kashmiri pandit, terrorist threatening

Courtesy: News18hindi

Anupam Kher

फोटो: The Indian Express

रिलीज होगी अनुपम खेर की 525वीं फिल्म, फैंस की सलाह पर रखा "द सिग्नेचर" नाम

बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता अनुपम खेर के करियर की 525वीं फिल्म का नाम "द सिग्नेचर" रखा गया है। फिल्म का शीर्षक चुनने के लिए अनुपम ने सोशल मीडिया पर 'द लास्ट सिग्नेचर', 'सार्थक', 'निर्णय' और 'दस्तखत' से नाम चुनने को कहा था। फैंस के एक लाख फीडबैक में से इस नाम को फाइनल किया गया है। अनुपम ने इस मदद के लिए फैंस को धन्यवाद किया है। इसका निर्देशन गजेंद्र अहिरे ने और निर्माण के. सी. बोकाडिया जी ने… read-more

गुरु, 09 जून 2022 - 02:40 PM / by रितिका

Tags: Anupam Kher, film, Movie, movie release

Courtesy: NDTV News

Mahima Chaudhary

फोटो: Hindustan Times

बॉलीवुड अभिनेत्री महिमा चौधरी को हुआ ब्रेस्ट कैंसर

बॉलीवुड अभिनेत्री महिमा चौधरी को ब्रेस्ट कैंसर हो गया है। ये जानकारी अभिनेता अनुपम खेर ने एक वीडियो शेयर कर दी है। इस वीडियो में महिमा चौधरी को पहचानना फैंस के लिए काफी मुश्किल हो रहा है। वीडियो शेयर करते हुए अनुपम खेर ने महिमा को हीरो बताते हुए कहा कि वो इस गंभीर बीमारी से लड़ रही है। फैंस इस खबर के सामने आने के बाद लगातार महिमा के स्वस्थ होने की दुआएं कर रहे हैं।

गुरु, 09 जून 2022 - 01:20 PM / by रितिका

Tags: mahima choudhary, Anupam Kher, Cancer, Breast cancer

Courtesy: AajTak News

The delhi files

फोटो: Unique News Online

अब The Delhi Files पर मूवी बनाएंगे विवेक अग्निहोत्री

निर्देशक विवेक अग्निहोत्री अब "द दिल्ली फाइल्स" नाम की फिल्म पर काम कर रहे है। इस फिल्म पर काम शुरू हो गया है। अभिनेता अनुपम खेर भी इस फिल्म का हिस्सा होंगे। इसकी जानकरी खुद अनुपम खेर ने दी है। हालांकि अबतक ये सामने नहीं आया है कि द दिल्ली फाइल्स की स्टोरी क्या होगी। मगर द कश्मीर फाइल्स द्वारा बॉक्स ऑफिस पर 200 करोड़ की कमाई के बाद दिल्ली फाइल्स से भी… read-more

शुक्र, 15 अप्रैल 2022 - 08:15 PM / by रितिका

Tags: Delhi Files, Anupam Kher, Vivek Agnihotri

Courtesy: News 18 Hindi

Yogi Adityanath meets Kashmir files star cast

फोटो: India Today

योगी आदित्यनाथ से मिली फिल्म 'द कश्मीर फाइल्स' की स्टार कास्ट

उत्तर प्रदेश के कार्यवाहक मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मार्च 20 को कश्मीरी पंडितों के साथ 1990 में हुई घटनाओं पर आधारित बॉलीवुड फिल्म 'द कश्मीर फाइल्स' की टीम से मुलाकात करते हुए फिल्म की तारीफ की। उन्होंने कहा कि फिल्म के जरिए समाज और जनता जागरुक होगी। यूपी में विवेक अग्निहोत्री द्वारा निर्देशित इस फिल्म को पहले ही टैक्स फ्री किया जा चुका है। बता… read-more

सोम, 21 मार्च 2022 - 06:00 PM / by रितिका

Tags: CM Yogi Adityanath, Yogi Adityanath, The Kashmir Files, Anupam Kher

Courtesy: ABP Live

दर्द और विद्रोह को दर्शाती "द कश्मीर फाइल्स" का ट्रेलर हुआ जारी

कश्मीरी पंडितों के नरसंहार और सच्ची घटनाओं पर आधारित फिल्म "द कश्मीर फाइल्स" का ट्रेलर जारी हो गया है। फिल्म के राइटर और डायरेक्टर विवेक अग्निहोत्री है। फिल्म में अनुपम खेर और मिथुन चक्रवर्ती ने मुख्य भुमिकाएं निभाई है। फिल्म की कहानी 1990 के दशक में कश्मीरी पंडितों के पलायन और कश्मीर विद्रोह के दर्द को दर्शाती है। फिल्म में कई रोंगटे खड़े करने वाले दृश्य है, जिसमें आतंक, भ्रम और दहशत दिखेगी। फिल्म मार्च 11 को सिनेमाघरों में दस्तक देगी।

सोम, 21 फ़रवरी 2022 - 08:30 PM / by रितिका

Tags: The Kashmir Files, Anupam Kher, Mithun Chakraborty

Courtesy: Amar Ujala

Anupam Kher

फोटो: The Indian Express

नेपाल में भीख मांगती भारतीय लड़की की मदद के लिए आगे आए अनुपम खेर

दिग्गज अभिनेता अनुपम खेर इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म की शूटिंग के लिए नेपाल में हैं। यहाँ उनकी मुलाकात आरती नामक एक लड़की से हुई जो मंदिरों के आसपास लोगों से भीख मांगती है। अनुपम खेर ने उस लड़की से बातचीत का वीडियो भी शेयर किया है, जिसमें वो काफी फर्राटेदार अंग्रेजी बोल रही है। अनुपम खेर ने उस लड़की की पढ़ाई का खर्च उठाने का वादा किया है। लड़की मूल रूप से भारत के राजस्थान की निवासी है। 

बुध, 03 नवंबर 2021 - 01:45 PM / by अमन शुक्ला

Tags: Anupam Kher, Human Interest stories, helping hands

Courtesy: News 18 Hindi

Anupam kher shared a video

फ़ोटो: Times of India

रूस के आर्मी स्कूल में मॉर्निंग प्रेयर के रूप में गाया जाता है बॉलीवुड का देशभक्ति गीत

अनुपम खेर ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमे रूस के एक आर्मी स्कूल में सभी बच्चे बॉलीवुड की फ़िल्म शहीद का देशभक्ति गीत मोर्निंग प्रेयर के रूप गाते दिख रहे हैं। यह वीडियो लोगों को खूब पसंद आ रहा है। अनुपम खेर ने इस वीडियो के कैप्शन में लिखा कि 'शहीद फिल्म का यह गाना मेरा अब तक का सबसे पसंदीदा देशभक्ति गीत है'। इस वीडियो को करीब 5 लाख से… read-more

मंगल, 13 जुलाई 2021 - 04:20 PM / by अजहर फारूक

Tags: Anupam Kher, Instagram, Russia, Songs

Courtesy: Zee News Hindi