Madhavi gogte

फोटो: Prabhatkhabar.com

मशहूर टीवी एक्ट्रेस माधवी गोगटे का कोरोना से निधन

मशहूर टीवी एक्ट्रेस माधवी गोगटे का नवंबर 21 को 58 साल की उम्र में कोरोना से निधन हो गया। माधवी ने मुंबई के एक निजी अस्पताल में अंतिम सांस ली। माधवी गोगटे लंबे समय से टीवी इंडस्ट्री में सक्रिय थी। उन्हें मराठी फिल्म 'घनचक्कर' से पहचान मिली थी। उन्होंने हाल ही में 'तुजा मजा जामते' के साथ मराठी टीवी शो में डेब्यू किया था। उन्हें टीवी सीरियल अनुपमा के जरिए काफी प्रसिद्धि मिली थी। 

सोम, 22 नवंबर 2021 - 04:15 PM / by अमित व्यास

Tags: Anupama TV serial, TV ACTRESS, Entertainment, Covid-19

Courtesy: Dainik Bhaskar