MotoGP

फोटो: Ajit News

योगी आदित्यनाथ, हरदीप पुरी ने प्रदान की मोटोजीपी ग्रांड प्रिक्स इवेंट के विजेताओं को ट्रॉफी

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने केंद्रीय खेल मंत्री अनुराग ठाकुर के साथ सितंबर 24 को मोटोजीपी ग्रांड प्रिक्स इवेंट के विजेताओं को ट्रॉफी सौंपी। यह कार्यक्रम उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा जिले के बुद्ध इंटरनेशनल सर्किट में हुआ। मुख्य कार्यक्रम से पहले बोलते हुए उन्होंने कहा, ''उत्तर प्रदेश में खेल गतिविधियों के लिए अपार संभावनाएं हैं और यही कारण है कि राज्य सरकार और… read-more

सोम, 25 सितंबर 2023 - 02:01 PM / by सपना सिन्हा

Tags: Yogi Adityanath, hardeep puri, Anurag Thakur, trophies motogp, winners

Courtesy: Patrika News

Anurag Thakur

फोटो: Getty Images

एशियाई खेल: अरुणाचल के खिलाड़ियों को वीजा न मिलने पर अनुराग ठाकुर ने रद्द किया चीन दौरा

केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण और खेल मंत्री अनुराग ठाकुर ने 19वें एशियाई खेलों से पहले अरुणाचल प्रदेश के कुछ भारतीय खिलाड़ियों को मान्यता और प्रवेश से वंचित कर उनके साथ 'लक्षित, पूर्व-मध्यस्थ' भेदभाव के कारण चीन की अपनी यात्रा रद्द कर दी है। भारत ने अधिवास या जातीयता के आधार पर भारतीय नागरिकों के साथ भेदभावपूर्ण व्यवहार को खारिज कर दिया और कहा कि अरुणाचल प्रदेश "भारत का अभिन्न और… read-more

शनि, 23 सितंबर 2023 - 09:30 AM / by सपना सिन्हा

Tags: Asian games, India, Anurag Thakur, cancels, china visit

Courtesy: Navbharat Times

Anurag Thakur

फोटो: India TV News

अनुराग ठाकुर ने 'ओपेनहाइमर' भगवद गीता दृश्य पर दी सीबीएफसी को चेतावनी

सूचना एवं प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर ने फिल्म ओपेनहाइमर में दर्शाये गए विवादित सीन पर कड़ा रुख अपनाया है। मंत्री ने आपत्तिजनक दृश्य के जवाब में केंद्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड (सीबीएफसी) से पूर्ण जवाबदेही की मांग की है। उन्होंने फिल्म निर्माताओं को फिल्म से विवादित दृश्य तुरंत हटाने का निर्देश दिया है. इसके अलावा, उन्होंने चेतावनी दी है कि फिल्म की स्क्रीनिंग को मंजूरी देने में शामिल सभी सीबीएफसी सदस्यों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। 

मंगल, 25 जुलाई 2023 - 06:30 PM / by सपना सिन्हा

Tags: Anurag Thakur, warns, CBFC, Oppenheimer, bhagavad gita scene

Courtesy: Amar Ujala News

Anurag Thakur

फोटो: Getty Images

मणिपुर मुद्दे पर गतिरोध के बीच अनुराग ठाकुर ने विपक्ष से की संसद में बहस में शामिल होने की अपील

संसद में मणिपुर हिंसा के मुद्दे पर विपक्ष के साथ गतिरोध का सामना करते हुए, केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने आज पार्टियों से “हाथ जोड़कर” सदन के अंदर बहस में शामिल होने का आग्रह किया। ठाकुर ने विपक्ष से पूर्वोत्तर राज्य में महिलाओं के खिलाफ अत्याचार के मुद्दे का राजनीतिकरण नहीं करने का भी आग्रह किया। मंत्री ने कहा, "महिलाओं के खिलाफ अत्याचार दर्दनाक हैं, चाहे पीड़ित किसी भी राज्य से हों। ऐसी घटनाओं पर अंकुश लगाना राज्य की जिम्मेदारी है।"

रवि, 23 जुलाई 2023 - 04:01 PM / by सपना सिन्हा

Tags: manipur row, Anurag Thakur, Opposition, debate parliament

Courtesy: Amar Ujala News

Anurag Thakur

फोटो: India TV News

पहलवानों-अनुराग ठाकुर की मुलाकात: 15 जून तक खत्म होगी जांच; डब्ल्यूएफआई प्रमुख का चुनाव 30 जून तक : खेल मंत्री

केंद्रीय खेल मंत्री अनुराग ठाकुर ने जून 7 को कहा कि उन्होंने प्रदर्शनकारी पहलवानों को आश्वासन दिया कि डब्ल्यूएफआई प्रमुख बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ जांच 15 जून तक पूरी कर ली जाएगी और भारतीय पहलवान महासंघ के प्रमुख का चुनाव 30 जून तक होगा। ठाकुर ने कहा, "मैंने पहलवानों के साथ 6 घंटे की लंबी चर्चा की। हमने पहलवानों को आश्वासन दिया है कि जांच 15 जून तक पूरी कर ली जाएगी और चार्जशीट जमा कर दी जाएगी… read-more

गुरु, 08 जून 2023 - 03:01 PM / by सपना सिन्हा

Tags: wresters protest, Anurag Thakur, meeting, brij bhushan sharan singh

Courtesy: India Times

Anurag Thakur

फोटो: Lokmat News

'ओटीटी पर अश्लील सामग्री की शिकायतों को लेकर सरकार गंभीर': केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर

केंद्रीय सूचना और प्रसारण मंत्री (आई एंड बी) अनुराग ठाकुर ने मार्च 19 को कहा कि सरकार ओटीटी प्लेटफॉर्म पर बढ़ती अश्लील सामग्री की शिकायतों को लेकर गंभीर है और रचनात्मकता के नाम पर दुर्व्यवहार और अशिष्टता को बर्दाश्त नहीं किया जा सकता है। उन्होंने कहा, "रचनात्मकता के नाम पर दुर्व्यवहार और अशिष्टता बर्दाश्त नहीं की जा सकती है। ओटीटी पर अश्लील सामग्री बढ़ने की शिकायतों के प्रति सरकार गंभीर है… read-more

सोम, 20 मार्च 2023 - 10:30 AM / by सपना सिन्हा

Tags: OTT Platforms, Anurag Thakur, govt serious

Courtesy: Amar Ujala News

Thank God film

फ़ोटो: Zeenews.in

मंत्री विश्वास सारंग ने फिल्म "थैंक गॉड" बैन करने की मांग करते हुए केंद्रीय मंत्री को लिखा पत्र: मध्यप्रदेश

मध्यप्रदेश सरकार में चिकित्सा शिक्षा मंत्री व अखिल भारतीय कायस्थ महासभा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष विश्वास सारंग ने अजय देवगन की फिल्म "थैंक गॉड" को बैन करने की मांग की है। जानकारी के मुताबिक सारंग ने केन्द्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर को पत्र लिखकर अक्टूबर 25 को प्रसारित होने वाली फिल्म पर बैन लगाने की मांग की है। गौरतलब है कि फिल्म में कायस्थ समाज के आराध्यदेव चित्रगुप्त पर फिल्माए दृश्यों को लेकर विवाद खड़ा हो गया है।

सोम, 19 सितंबर 2022 - 06:01 PM / by आकाश तिवारी

Tags: Vishwas Sarang, Madhyapradesh, Film Thank god, Anurag Thakur

Courtesy: Amar ujala

Anurag Thakur

फोटो: News Waali

नेशनल हेराल्ड मामले में अनुराग ठाकर ने साधा गांधी परिवार पर निशाना

नेशनल हेराल्ड मामले में प्रवर्तन निदेशालय की जांच के बीच केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा कि करोड़ों रुपये का ये घोटाला देश के सामने जरुर आना चाहिए। गांधी परिवार इस जांच को रोकने के उद्देश्य से कांग्रेस नेताओं से प्रदर्शन करा रही है। उन्होंने कहा कि सोनिया और राहुल इस मामले की जांच से बचना चाहते है। अनुराग ने कहा कि अगर कांग्रेस ने गलत नहीं किया तो उन्हें डरने की आवश्यकता नहीं… read-more

बुध, 03 अगस्त 2022 - 09:35 AM / by रितिका

Tags: national herald, Congress, Gandhi Family, Anurag Thakur

Courtesy: TV9Hindi

Youtube

फोटो: The Wire

केंद्र सरकार ने बैन किए 78 यूट्यूब चैनल

केंद्र सरकार ने 78 यूट्यूब चैनल को बैन कर दिया है। ये जानकारी सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने लोकसभा में साझा की है। केंद्र सरकार ने यह कार्रवाई आईटी एक्ट 2000 की धारा 69-अ के उल्लंघन के आरोप में की है। सूचना प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा की सरकार बीते दो वर्षों में 560 यूट्यूब यूआरएल बंद कर चुकी है। इनकी व्यूअरशिप लगभग 68 करोड़ से अधिक थी।

गुरु, 21 जुलाई 2022 - 12:50 PM / by रितिका

Tags: Anurag Thakur, parliament, monsoon session

Courtesy: ABP Live

 Anurag Thakur

फोटो: The Public World

नई रेल परियोजना को केंद्र सरकार ने दी मंजूरी

केंद्रीय मंत्रिमंडल की जुलाई 13 को हुई बैठक में रेलवे इंफ्रास्ट्रक्चर को मजबूत कनरे के लिए नई रेलवे परियोजना को मंजूरी मिली है। इस नई परियोजना के जरिए गुजरात, राजस्थान के कई प्रसिद्ध धार्मिक और पर्यटन स्थलों को जोड़ा जाएगा। ये परियोजना प्रदेशों के बीच की कनेक्टिविटी को भी बढ़ाएगी। इस परियोजना को 2026-27 तक पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। इस परियोजना को पूरा करने में लगभग 2798 करोड़ रुपये की लागत आएगी।

बुध, 13 जुलाई 2022 - 06:30 PM / by रितिका

Tags: Indian Railway, Anurag Thakur, Cabinet Meeting

Courtesy: TV 9 Hindi