Virat Kohli

फोटो: India TV News

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच चौथे मैच से पहले उज्जैन के महाकालेश्वर मंदिर पहुंचे अनुष्का शर्मा-विराट कोहली

इंदौर में तीसरा टेस्ट समाप्त होने के एक दिन बाद विराट कोहली और अनुष्का शर्मा ने उज्जैन के महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग मंदिर के दर्शन किए। दोनों की कई तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं जिसमे कपल को अन्य तीर्थयात्रियों के साथ मंदिर में बैठे देखा जा सकता है। रिपोर्ट के मुताबिक अनुष्का और विराट ने इस मौके पर 'भस्म आरती' में भी हिस्सा लिया। 

शनि, 04 मार्च 2023 - 02:01 PM / by सपना सिन्हा

Tags: Anushka Sharma, Virat Kohli, Visit, Mahakaleshwar temple, Ujjain

Courtesy: Navbharat Times

Chakda Xpress

फोटो: Dainik Savera

पूरा हुआ Chakda Xpress का पहला शेड्यूल, Anushka Sharma ने दी जानकारी

अभिनेत्री अनुष्का शर्मा ने इंस्टाग्राम पर बताया कि उन्होंने अपनी आगामी स्पोर्ट्स ड्रामा बायोपिक चकदा एक्सप्रेस के पहले शेड्यूल की शूटिंग पूरी कर ली है। इससे पहले अनुष्का शर्मा साल 2018 में रिलीज हुई फिल्म जीरो में नज़र आई थी। इस स्पोर्ट ड्रामा बायोपिक को क्रिकेटर झूलन गोस्वामी के जीवन पर बनाया गया है। फिल्म को सीधा ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज किया जायेगा। बता दें कि अभी तक फिल्म की… read-more

रवि, 03 जुलाई 2022 - 04:30 PM / by सपना सिन्हा

Tags: Bollywood, first schedule, Chakda Xpress, completed, Anushka Sharma

Courtesy: Latestly News

Anushka Sharma

फोटो: National Herald

अनुष्का शर्मा ने शुरू की फिल्म चकदा एक्सप्रेस की शूटिंग

बॉलीवुड अभिनेत्री अनुष्का शर्मा तीन वर्षों बाद वर्क फ्रंट पर लौटते हुए फिल्म चकदा एक्सप्रेस की शुटिंग शुरू की है। अपने इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए अनुष्का ने क्लैपबोर्ड का फोटो शेयर करते हुए बताया कि वो काम पर लौट आई है। बता दें कि फिल्म में अनुष्का क्रिकेटर झूलन गोस्वामी का किरदार निभा रही हैं जो उनकी बायोपिक है। इस फिल्म के लिए अनुष्का ने कैरेक्टर में ढलने के लिए क्रिकेट की ट्रेनिंग ली है।

सोम, 20 जून 2022 - 11:25 AM / by रितिका

Tags: JHULAN GOSWAMI, Anushka Sharma, Bollywood, biopic

Courtesy: AajTak News

Anushka Sharma

फोटो: ABP News

सिल्वर स्क्रीन पर वापसी को तैयार है अनुष्का शर्मा, वर्ष 2022 में होगा कमबैक

आखिरी बार फिल्म जीरो में नजर आई अनुष्का शर्मा तीन साल बाद बड़े पर्दे पर नजर आएंगी। हाल ही में उन्होंने तीन नए प्रोजेक्ट साइन किए है। आजतक की रिपोर्ट के अनुसार अनुष्का के तीन प्रोजेक्ट्स में से दो सिल्वर स्क्रीन पर रिलीज होंगे। वहीं एक अन्य ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज होगी। ये अनुष्का के डिजिटल करियर की बड़ी रिलीज होने वाली है। अभी इन प्रोजेक्ट्स का ऐलान नहीं हुआ है मगर वर्ष 2022 की शुरुआत में इनका ऐलान संभव है। 

शुक्र, 31 दिसम्बर 2021 - 07:15 PM / by रितिका

Tags: Anushka Sharma, Bollywood, Movies

Courtesy: Aajtak News

Anushka Sharma and Jhulan Goswami

फोटो: Bollywood Hungama

झूलन गोस्वामी की बायोपिक में नजर नहीं आएंगी अनुष्का शर्मा

अनुष्का शर्मा झूलन गोस्वामी की बायोपिक से बॉलीवुड में वापसी करने वाली थी, मगर प्रेग्नेंसी के बाद फिल्म के लिए होने वाली हार्ड ट्रेनिंग के कारण उनकी जगह त्रिप्ती डिमरी को फाइनल किया गया है। अनुष्का अब इस फिल्म को सोनी पिक्चर्स इंडिया के साथ मिलकर प्रोड्यूस करेंगी। शुरुआत में ये फिल्म सिनेमा थियेटरों में रिलीज होने वाली थी, मगर अब ये नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी। फिल्म की शूटिंग 2022 में शुरू होने की उम्मीद है।

गुरु, 16 दिसम्बर 2021 - 08:56 AM / by रितिका

Tags: JHULAN GOSWAMI, Anushka Sharma, biopic, Netflix

Courtesy: Aaj tak news

Vickey Kaushal and Katrina Kaif

फोटो: NDTV News

शादी के बंधन में बंधे विक्की और कैटरीना, बॉलीवुड से मिला ऐसा रिएक्शन

विक्की कौशल और कैटरीना कैफ ने दिसंबर 9 को राजस्थान में शादी कर ली है। कैटरीना ने शादी की तस्वीरे इंस्टाग्राम पर भी शेयर की है। इसके बाद बॉलीवुड से उनके लिए बधाइयां मिलनी शुरू हो गई हैं। अनुष्का शर्मा ने दोनो की तस्वीर अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर शेयर कर बधाई दी। आलिया भट्ट ने दोनो की फोटो शेयर कर लिखा कि "दो खूबसूरत आत्माओं को बहुत-बहुत बधाई।" इसके अलावा वरूण धवन, कियारा आडवाणी और सारा-अली-खान ने भी उन्हें बधाई दी।

शुक्र, 10 दिसम्बर 2021 - 01:01 PM / by अजहर फारूक

Tags: Bollywood, Katrina Kaif, vickey kaushal, Anushka Sharma

Courtesy: TV9 Bharatvarsh

Anushka Sharma

फोटो: Indian Express

अनुष्का शर्मा, विराट कोहली ने मनाया बेटी वामिका का 6 महीने का जन्मदिन

अनुष्का शर्मा ने रविवार शाम को अपनी बेटी वामिका की मनमोहक तस्वीरें साझा कीं। अनुष्का ने पति विराट कोहली के साथ बेटी का छह महीने का जन्मदिन मनाया। अनुष्का ने अपने परिवार की तस्वीरें इंस्टाग्राम पर शेयर करते हुए लिखा, "उनकी एक मुस्कान हमारी पूरी दुनिया को बदल सकती है! मुझे उम्मीद है कि हम दोनों उस प्यार पर खरे उतर सकते हैं जिसके साथ आप हमें देखते हैं। हम तीनों को 6 महीने मुबारक।"

सोम, 12 जुलाई 2021 - 11:00 AM / by सपना सिन्हा

Tags: Anushka Sharma, Virat Kohli, baby girl

Anushka Sharma

फोटो: Entertainry

जल्द ही महिला क्रिकेटर झूलन गोस्वामी की बायोपिक में नज़र आएँगी अनुष्का शर्मा

लम्बे समय के बाद एक बार फिर अनुष्का शर्मा फिल्मों में नज़र आने वाली हैं। मिली जानकारी के मुताबिक़ अनुष्का भारत की मशहूर क्रिकेटर और तेज गेंदबाज झूलन गोस्वामी की बायोपिक में दिखाई देंगी। बता दें कि झूलन गोस्वामी पहली ऐसी महिला हैं जिन्होंने इंटरनेशनल क्रिकेट मैच में 333 विकेट लिए हैं। झूलन गोस्वामी को 'चकदहा एक्सप्रेस' के नाम से भी जाना जाता हैं। हाल ही में सोशल मीडिया पर अनुष्का शर्मा की क्रिकेट यूनिफॉर्म पहने एक तस्वीर वायरल हुई थी।

सोम, 05 जुलाई 2021 - 12:55 PM / by सपना सिन्हा

Tags: Anushka Sharma, JHULAN GOSWAMI, Women Cricket

Courtesy: Newstrack Live

Anushka Sharma

फोटो: The Indian Express

अपनी इंस्टाग्राम पोस्ट में विराट कोहली के बारे में क्या कह गईं अनुष्का शर्मा!

बॉलीवुड एक्ट्रेस और भारतीय कप्तान विराट कोहली की पत्नी अनुष्का शर्मा इन दिनों इंग्लैंड के साउथैम्प्टन क्रिकेट स्टेडियम में क़वारंटीन हैं। अनुष्का शर्मा ने इंस्टाग्राम पर अपनी एक फ़ोटो शेयर की और कैप्शन में लिखा, 'काम घर मत लाओ कुछ समय के लिए विराट पर लागू नहीं होगा। हम सभी स्टेडियम में ही क्वारंटीन हैं'। अनुष्का शर्मा कुछ ही दिन पहले विराट कोहली और बेटी वामिका के साथ WTC के फाइनल मैच के लिए… read-more

रवि, 06 जून 2021 - 10:27 AM / by अजहर फारूक

Tags: Virat Kohli, Anushka Sharma, England, Instagram

Courtesy: NDTV

Virat And Anushka

फोटो: The Indian Express

कोरोना मरीजों के लिए महज 24 घंटों में विराट और अनुष्का ने जमा किये 3.6 करोड़ रुपये

भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली और उनकी पत्नी अनुष्का शर्मा ने कोरोना पीड़ितों की मदद के लिए रिलीफ फंड से 24 घंटों के अंदर 3 करोड़ 60 लाख रुपये इकट्ठा किये हैं। इसपर विराट और अनुष्का ने खुशी जाहिर करते हुए ट्वीट किया, जिसमें उन्होंने लोगों का धन्यवाद करते हुए देश के लोगों की और मदद करने को कहा है। बता दें, 2 करोड़ की राशि देकर अनुष्का और विराट ने इस मुहिम की शुरुआत… read-more

शनि, 08 मई 2021 - 08:16 PM / by मोहित भारद्वाज

Tags: Virat Kohli, Anushka Sharma, COVID Relief Fund, fundraiser

Courtesy: Abp Live