virat and anushka

फोटो: NDTV Sports

विराट-अनुष्का ने शुरू की क्राउडफंडिग, खुद दिया 2 करोड़ का योगदान

अनुष्का शर्मा और विराट कोहली ने फंड राइजिंग कैंपेन #InThisTogether की शुरुआत की है, जिसके ज़रिए कोविड रिलीफ के लिए 7 करोड़ रुपए जुटाने का लक्ष्य रखा है। दोनों ने खुद भी इसमें 2 करोड़ रुपये का योगदान दिया है। यह कैंपेन क्राउड फंडिग प्लेटफॉर्म केट्टो पर 7 दिनों के लिए चलाया जाएगा और इससे जुटाई गई रकम ACT ग्रांट्स को दी जाएगी। ACT ऑक्सीजन, दवाइयां उपलब्ध कराने और जागरुकता फैलाने की दिशा में काम कर रहा है।

शुक्र, 07 मई 2021 - 04:01 PM / by अभिनव शुक्ला

Tags: Anushka Sharma, Virat Kohli, donation, campaign

Courtesy: Dainik Bhaskar

Irfan Khan with son Babil Khan

फोटो: The Indian Express

फिल्म 'काला' से इरफान खान के बेटे बाबिल खान करेंगे बॉलीवुड में डेब्यू

बॉलीवुड के दिवंगत एक्टर इरफान खान के बड़े बेटे बाबिल ने भी एक्टिंग में अपना करियर बनाने का फैसला लिया है। बाबिल खान अनुष्का शर्मा की फिल्म 'काला' से डेब्यू करने जा रहे हैं | इस फिल्म को अनुष्का शर्मा की प्रोडक्शन कंपनी प्रोड्यूस कर रही है | इस फिल्म में बाबिल के अपॉजिट तृप्ति डिमरी हैं। यह फिल्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी। बाबिल ने अपनी डेब्यू फिल्म 'काला' के पहले शेड्यूल की शूटिंग पूरी कर ली है। 

रवि, 11 अप्रैल 2021 - 08:26 PM / by अंजलि कुशवाहा

Tags: Irfan Khan, babil khan, Bollywood Debut, Anushka Sharma, production house, Netflix

Courtesy: India Tv

anushka and virat baby

फोटोः India TV News

कोहली और अनुष्का ने मीडिया से की बच्ची की तस्वीर ना खींचने की अपील

विराट कोहली और उनकी पत्नी अनुष्का शर्मा ने मुंबई के सभी प्रेस फोटोग्राफर्स को व्यक्तिगत चिट्टी लिखकर अनुरोध किया है कि उनकी बेटी की तस्वीर नहीं खींची जाये। विरूष्का की तरफ से इन सभी को खूबसूरत तोहफा भेजा गया है और बेटी के जन्म का उत्सव साथ मनाने की बात की है। विरूष्का ने चिट्टी में लिखा, 'हमारी बच्ची की निजिता भंग न हो और इसके लिए हम आपकी मदद चाहते है।' जब तक उनकी बच्ची खुद समझदार न हो जाए तब तक उसकी फोटो न खींची जाए। 

बुध, 13 जनवरी 2021 - 06:43 PM / by राघवेन्द्र गुर्जर

Tags: Virat Kohli, Anushka Sharma, baby girl, Privacy

Courtesy: AMARUJALA NEWS

VIRAT KOHLI

फोटो: The Indian Express

अनुष्का शर्मा और विराट कोहली ने रखा अपनी बेटी का नाम

बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री अनुष्का शर्मा ने एक प्यारी सी बेटी को जन्म दिया है। इस बात की जानकारी विराट कोहली ने खुद अपने सोशल मीडिया अकाउंट के द्वारा दी। सभी लोग विराट और अनुष्का को उनके माता पिता बनने पर बधाईयां दे रहे हैं। खबरों के अनुसार विराट और अनुष्का ने अपनी बेटी का नाम अनवी रखा है। विराट कोहली के भाई ने सोशल मीडिया पर विराट की बेटी की एक पिक्चर साझा करते हुए लिखा 'खुशी की लहर...घर में परी।'

मंगल, 12 जनवरी 2021 - 04:42 PM / by सपना सिन्हा

Tags: Virat Kohli, Anushka Sharma, DAUGHTER NAME

Courtesy: panjab kesari

VIRAT KOHLI

फोटो: cine josh

विराट कोहली के घर दी एक नन्ही परी ने दस्तक

इंडियन क्रिकेट टीम के कैप्टन विराट कोहली और फिल्म इंडस्ट्री की मशहूर एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा के घर एक नन्ही परी ने दस्तक दी है। विराट कोहली अपने बच्चे के जन्म के समय अपनी पत्नी के साथ रहना चाहते थे इसीलिए वो ऑस्ट्रेलिया दौरे से भी वापिस भारत लौट आए हैं। अनुष्का ने जनवरी 11 को प्यारी सी बेटी को जन्म दिया। विराट ने ट्वीट किया कि “अनुष्का और हमारी बेटी, दोनों बिलकुल ठीक हैं और यह हमारा सौभाग्य है कि हमें इस जिंदगी का यह चैप्टर अनुभव करने को मिला… read-more

सोम, 11 जनवरी 2021 - 05:40 PM / by सपना सिन्हा

Tags: Virat Kohli, Anushka Sharma, Daughters

Courtesy: NEWSTRACK LIVE

virat kohli and anushka sharma anniversary

फोटो: INDIA TODAY

विराट कोहली और अनुष्का शर्मा मना रहे हैं अपनी शादी की तीसरी सालगिरह

विराट और अनुष्का बहुत जल्द माता पिता बनने वाले है। इसीलिए उनकी शादी की ये तीसरी वर्षगांठ उनके लिए बहुत ही स्पेशल है। इन दोनों की पहली मुकालात एक एड फिल्म की शूटिंग के दौरान हुई थी। लम्बे समय तक एक दूसरे को डेट करने के बाद ये शादी के पवित्र बंधन में बंध गए। अपनी शादी की तीसरी सालगिरह पर विराट ने इंस्टाग्राम पर अपनी और अनुष्का की तस्वीर को शेयर कर कैप्शन में लिखा, '3 साल और जीवन भर एक साथ।'

शुक्र, 11 दिसम्बर 2020 - 01:14 PM / by सपना सिन्हा

Tags: Virat Kohli, Anushka Sharma, Marriage anniversary

Courtesy: panjab kesari

Gavaskar-Anushka

फोटो: Lokmat.com

सुनील गावस्कर ने विराट कोहली और अनुष्का शर्मा पर साधा निशाना

भारतीय पूर्व क्रिकेटर और कप्तान सुनील गावस्कर ने किंग्स इलेवन पंजाब और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के बीच हुए मैच में विराट कोहली की खराब फील्डिंग को लेकर विराट और उनकी पत्नी अनुष्का शर्मा पर ऑन एयर एक टिप्पणी की थी। इस बयान के बाद अनुष्का शर्मा ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी के ज़रिये लिखा था कि, ''मिस्टर सुनील गावस्कर आपका बयान काफी अप्रिय है।'' बाद में भारत के पूर्व खिलाड़ीread-more

शनि, 26 सितंबर 2020 - 03:01 PM / by सौम्या श्रोती

Tags: Virat Kohli, Anushka Sharma, Sunil Gavaskar, RCB vs KXIP

Courtesy: HINDUSTAN SAMACHAR

virat kohli

फोटो: DNA

अनुष्का शर्मा और विराट कोहली के घर आने वाला है नन्हा मेहमान

बॉलीवुड अभिनेत्री अनुष्का शर्मा और भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली बहुत जल्द माता पिता बनने वाले हैं। विराट कोहली ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर अपने प्रसंशकों के साथ इस गुड न्यूज को शेयर किया। विराट कोहली ने इंस्टाग्राम पर अपनी और अनुष्का की पिक्चर शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा कि वो दोनों बहुत जल्द दो से तीन होने वाले हैं।

गुरु, 27 अगस्त 2020 - 12:54 PM / by सपना सिन्हा

Tags: Virat Kohli, Anushka Sharma, Social Media

Courtesy: DAILYHUNT