Aparna Yadav

फ़ोटो: Aajtak

मुलायम सिंह यादव की छोटी बहू और भाजपा नेता अपर्णा यादव को जान से मारने की धमकी

मुलायम सिंह यादव की छोटी बहू अपर्णा यादव को जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। अपर्णा यादव को वाट्सएप कॉल के जरिए जान से मारने की धमकी दी गई है। धमकी भरे कॉल में अज्ञात युवक ने अपर्णा यादव को 72 घंटे में उन्हें जान से मारने की धमकी दी है। धमकी भरा कॉल आने के बाद अपर्णा यादव मामले से जुड़ी तहरीर लेकर स्थानीय गौतमपल्ली थाने पहुंची और मुकदमा दर्ज कराया। 

बुध, 15 जून 2022 - 07:02 PM / by Pranjal Pandey

Tags: aparna yadav, Threat, Police, Whatsapp Call

Courtesy: Amar ujala

Aparna Yadav Joins BJP

फोटो: Times Now News

UP Election 2022: बीजेपी में शामिल हुई मुलायम सिंह यादव की छोटी बहू अपर्णा यादव

समाजवादी पार्टी के मुखिया मुलायम सिंह यादव की बहू अपर्णा यादव जनवरी 19 को राज्य में विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा में शामिल हो गईं। वह उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य और भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह की उपस्थिति में पार्टी में शामिल हुईं। राज्य विधानसभा के 403 सदस्यों के चुनाव के लिए उत्तरप्रदेश में सात चरणों में फरवरी 10, 14, 20, 23, 27, मार्च  3 और मार्च 7 को मतदान होगा। नतीजे… read-more

बुध, 19 जनवरी 2022 - 11:30 AM / by सपना सिन्हा

Tags: up election 2022, BJP, aparna yadav, mulayam singh yadav

Courtesy: ABP News