Play Store

फोटो: TOI

भारत सरकार ने 300 से ज्यादा मोबाइल ऐप को किया बैन

भारत सरकार ने 300 से ज्यादा मोबाइल ऐप को बैन कर दिया है। अलग-अलग देशों में बने 348 मोबाइल ऐप को नागरिकों की प्रोफाइलिंग के लिए कथित तौर पर यूजर्स की डिटेल्स इकट्ठा करने और इसे अनधिकृत तरीके से विदेशों में प्रसारित कर रहे थे। इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी राज्य मंत्री राजीव चंद्रशेखर ने भाजपा के रोडमल नागर के एक सवाल के जवाब में लोकसभा में यह घोषणा की। 

बुध, 03 अगस्त 2022 - 04:58 PM / by Pranjal Pandey

Tags: Play Store, App, Ban, Centre

Courtesy: Hindustan

Cruise

फोटो: ABP News

वाराणसी में घर बैठे कर पाएंगे नाव और क्रूज की बुकिंग

बनारस में नाव की सवारी के लिए मोल भाव करने की जरूरत नहीं होगी। अब घर बैठे नाव या क्रूज की बुकिंग कर सकते हैं। इसके लिए आपको नावी एप डाउनलोड करना होगा। ऐप पर नाव बुकिंग करते हुए आपको बताना होगा कि आप किस तारीख को और किस समय के लिए नाव की बुकिंग करना चाहते हैं। वहां से नाव आपको गंगा की सैर करवाया जाएगा। इसके अलावा अगर आप वाराणसी में क्रूज की बुकिंग चाहते हैं तो आपवेबसाइट www.nordiccruiseline.com पर जाकर अपनी बुकिंग करा सकते हैं।

मंगल, 05 जुलाई 2022 - 06:15 PM / by Pranjal Pandey

Tags: Varanasi, download, Navy, App, booking

Courtesy: Hindustan

Fraud

फ़ोटो: Security Magzine

भारत को डिजिटल फ्रॉड के जरिए आर्थिक नुकसान पहुंचाना चाहता है चीन, कई घोटालो का पुलिस ने किया भंडाफोड़

भारत ने हाल ही में क्रिप्टो-मुद्रा लेनदेन के माध्यम से वित्तीय धोखाधड़ी को पकड़ा है। इनमें से ज्यादातर घोटालों में चीनी नागरिक या फर्म शामिल थे। उन्होंने ऐसे मामलों में कम से कम आधा दर्जन चीनी नागरिकों को गिरफ्तार किया। आठ दोषियों की गिरफ्तारी से आईएफएसओ को पता चला कि वे चीनी आवेदनों के जरिए कर्ज देने के बहाने लोगों से रंगदारी वसूलते थे। इन एप पर जुटाई गई जानकारी से वे कर्जदारों को ब्लैकमेल करते थे। 

मंगल, 28 जून 2022 - 08:02 PM / by Pranjal Pandey

Tags: India, China, Crypto, Fraud, App

Courtesy: Jagran

Telegram

फ़ोटो: Telegram

टेलीग्राम ने अपनी प्रीमियम सर्विस को किया शुरू, 4जीबी तक कर सकेंगे फाइल अपलोड

टेलीग्राम ने अपनी प्रीमियम सर्विस की शुरुआत का ऐलान कर दिया है। इस पेड सर्विस के तहत यूजर्स को कई एक्सक्लूसिव फीचर्स मिलेंगे। इसके लिए 390 रुपये प्रति महीने चुकाने होंगे। इस नई प्रीमियम सर्विस के एक्सक्लूसिव फीचर्स में 4जीबी फाइल अपलोड, फास्ट डाउनलोड स्पीड, एक्सक्लूसिव स्टीकर्स और रिएक्शन्स और बेहतर चैट मैनेजमेंट आदि होंगे। प्रीमियम सर्विस के सब्सक्राइबर्स 1000 चैनलर्स तक फॉलोअप कर सकेंगे। इसके अलावा वो 20 चैट फोल्डर्स भी बना सकते हैं।

सोम, 20 जून 2022 - 06:01 PM / by Pranjal Pandey

Tags: Telegram, tech, App, Premium, Global

Courtesy: Amar ujala

Tiktok

फ़ोटो: MyTimes

TikTok की भारत में हो सकती है जल्द एंट्री, मूल कंपनी ने दायर किया ट्रेडमार्क

TikTok को पिछले साल भारतीय बाजार में बैन कर दिया गया था, जिसके बाद यूजर्स को काफी निराशा हुई थी। TikTok जल्द ही भारत में वापसी की तैयारी कर रहा है। TikTok की मूल कंपनी Bytedance ने इसके लिए ट्रेडमार्क दायर किया है। लेकिन इस बार TikTok एक नए नाम से भारत में एंट्री करेगा। TikTok इस बार भारत में 'TickTock' नाम से दस्तक दे सकता है। हालांकि, अभी तक आधिकारिक तौर पर इस बारे में कोई जानकारी शेयर नहीं की गई है।

शनि, 04 जून 2022 - 08:15 PM / by Pranjal Pandey

Tags: Tik Tok, India, Entry, App, Short Video

Courtesy: Amar ujala

Whatsapp

फ़ोटो: Whatsapp

व्हाट्सएप पर मैसेज भेजने के बाद उसे कर सकेंगे एडिट, फीचर जल्द हो सकता है रोलआउट

व्हाट्सएप यूजर्स के लिए खुशखबरी है। एक बार व्हाट्सएप मैसेज भेजे जाने के बाद उसे एडिट करना असंभव हो जाता है, लेकिन व्हाट्सएप एक नए एडिट फीचर के साथ इसके सोल्यूशन पर काम कर रहा है। मैसेज एक बार भेजे जाने के बाद उसको एडिट करने की सुविधा मिल सकती है। हालांकि, यह पता नहीं लगाया जा सकता है कि ये नया फीचर कब तक मिलेगा, लेकिन व्हाट्सएप इसे जल्द ही रोल आउट कर सकता है।

शनि, 04 जून 2022 - 05:02 PM / by Pranjal Pandey

Tags: व्हाट्सएप, Edit, App, Android

Courtesy: Amar ujala

Rail Madad

फ़ोटो: Bhopal Samchar

'रेल मदद ऐप' से कर सकते हैं चंद मिनटों में शिकायत, मिलेगी कई प्रकार की सहायता

भारतीय रेलवे  ने ट्रेन यात्रियों को बेहतर सुविधा देने के लिए प्रयासरत है। रेलवे यात्रियों को यात्रा के दौरान किसी असुविधा की शिकायत करने और उसके निदान की व्यवस्था की है। इस कड़ी में रेलवे का 'रेल मदद' ऐप आपकी मदद कर सकता है। इस ऐप के जरिए आप अपनी शिकायतों पर रेलवे की ओर से क्या कार्रवाई की जा रही है, उसका रियल टाइम फीडबैक भी देख सकते हैं। रेलवे का यह ऐप 12 भाषाओं में उपलब्ध है।

बुध, 18 मई 2022 - 09:00 PM / by Pranjal Pandey

Tags: Rail, Madad, App, Travel, Help

Courtesy: Jagran

iit kanpur prepare app to check oxygen

फोटो: WEB DUNIA

ऑक्सीजन देखने के लिए आईआईटी कानपुर ने बनाया माॅनिटरिंग एप

उत्तर प्रदेश में ऑक्सीजन की  दिक्कत और कालाबाजारी पर रोक के लगाने लिए ऑक्सीजन माॅनिटरिंग एप बनाया गया है। इसको आईआईटी कानपुर ने तैयार किया है। जानकारी के अनुसार इस एप पोर्टल को शुरु कर दिया गया है और ये 16 अस्पतालों में इस्तेमाल किया जा रहा है। इस एप से सरकार द्वारा अस्पतालों में ऑक्सीजन के स्टाॅक औऱ खपत पर नजर रखी जा सकेगी, जिससे ऑक्सीजन की कमी होने पर मरीजों को दिक्कत नहीं होगी।

गुरु, 29 अप्रैल 2021 - 06:48 PM / by अंज़र हाशमी

Tags: App, oxygen, IIT kanpur

Courtesy: Web Dunia