Kejriwal

फोटो: India TV News

राष्ट्रपति ने किया दिल्ली विद्युत सुधार (संशोधन) विधेयक 2022 को मंजूरी देने से इनकार

दिल्ली विधानसभा द्वारा पारित दिल्ली विद्युत सुधार (संशोधन) विधेयक 2022 को राष्ट्रपति ने मंजूरी देने से इनकार कर दिया है। इस विधेयक में दिल्ली विद्युत नियामक आयोग (डीईआरसी) के सदस्यों और अध्यक्ष की सेवानिवृत्ति की आयु 65 वर्ष से बढ़ाकर 70 वर्ष करने की मांग की गई थी। आधिकारिक सूत्रों के मुताबिक विधेयक को राष्ट्रपति ने लौटा दिया क्योंकि विद्युत अधिनियम एक केंद्रीय कानून है और इस पर कानून बनाना दिल्ली विधानसभा के अधिकार क्षेत्र से बाहर है।

शनि, 21 अक्टूबर 2023 - 12:01 PM / by सपना सिन्हा

Tags: President, denies, approval, delhi electricity reforms amendment bill 2022

Courtesy: Live Hindustan

DGCA

फोटो: India TV News

डीजीसीए ने एक महीने के लिए निलंबित की एयर इंडिया के उड़ान सुरक्षा प्रमुख की मंजूरी

नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (डीजीसीए) ने आज कुछ खामियों के लिए एयर इंडिया के उड़ान सुरक्षा प्रमुख की मंजूरी को एक महीने के लिए निलंबित कर दिया। इससे पहले 25 और 26 जुलाई को नियामक की टीम ने आंतरिक ऑडिट, दुर्घटना निवारण कार्य और आवश्यक तकनीकी जनशक्ति की उपलब्धता के क्षेत्रों में एयर इंडिया की निगरानी की थी। डीजीसीए ने एक विज्ञप्ति में कहा कि मैनुअल और प्रासंगिक नागरिक उड्डयन आवश्यकताओं के अनुसार आवश्यक तकनीकी जनशक्ति की उपलब्धता में कमियां पाई… read-more

गुरु, 21 सितंबर 2023 - 07:01 PM / by सपना सिन्हा

Tags: DGCA, suspends, approval, air indias flight

Courtesy: Amar Ujala News

Go-First

फोटो: Latestly

गो फर्स्ट को दोबारा उड़ने के लिए मिली डीजीसीए की मंजूरी

नकदी संकट से जूझ रहे बजट वाहक गो फर्स्ट ने जुलाई 21 को घोषणा करते हुए कहा कि वे अतिरिक्त शर्तों के साथ नागरिक उड्डयन महानिदेशालय द्वारा उड़ान कार्यक्रम की मंजूरी और उपलब्धता मिलने के बाद निर्धारित उड़ान संचालन फिर से शुरू करेंगे। गो फर्स्ट ने 3 मई से उड़ान बंद कर दी थी। एक प्रेस विज्ञप्ति में कहा गया है कि 28 जून को फिर से शुरू करने की योजना की समीक्षा की गई और डीजीसीए द्वारा स्वीकार किया गया… read-more

शनि, 22 जुलाई 2023 - 09:01 AM / by सपना सिन्हा

Tags: Go First, resume, scheduled flight operations, approval, DGCA

Courtesy: Jagran News

Aircraft

फोटो: India TV News

HAL के हिंदुस्तान-228 विमान को DGCA से मिली की मंजूरी मॉडिफिकेशन

एचएएल ने आज घोषणा करते हुए कहा कि, नागर विमानन महानिदेशालय (डीजीसीए) ने हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड के विमान 'हिंदुस्तान 228-201 एलडब्ल्यू' के एक नए संस्करण को मंजूरी दे दी है। एचएएल ने विमान में कई संशोधन किए। संशोधन के साथ, विमान उप 5,700 किलोग्राम विमान श्रेणी में आ जाएगा। बेंगलुरु मुख्यालय वाले एचएएल ने एक बयान में कहा, इस संस्करण में 19-यात्री क्षमता के साथ 5,695 किलोग्राम का अधिकतम टेक-ऑफ वजन है।

सोम, 27 फ़रवरी 2023 - 03:15 PM / by सपना सिन्हा

Tags: hals, hindustan 228 aircraft, modification, approval, DGCA

Courtesy: Amar Ujala News

PM Shri Scheme

फोटो: One India

PM SHRI स्कूलों को मिली कैबिनेट से मंजूरी, केंद्रीय विद्यालय, नवोदय समेत 14 हजार से ज्यादा स्कूलों को किया जाएगा अपग्रेड

केंद्रीय मंत्रिमंडल ने सितंबर 7 को आयोजित एक सत्र में, पीएम श्री योजना के तहत शुरू किए गए पीएम श्री स्कूलों की योजना को मंजूरी दी।इस योजना के तहत केन्द्रीय विद्यालय, नवोदय विद्यालय सहित 14,000 से अधिक स्कूलों को मॉडल स्कूलों के रूप में अपग्रेड किया जाएगा। प्रधानमंत्री मोदी ने सितंबर 5 को राइजिंग इंडिया के लिए प्रधानमंत्री स्कूल, पीएम श्री योजना का शुभारंभ किया था। इस योजना के तहत, 14,500 से… read-more

गुरु, 08 सितंबर 2022 - 10:40 AM / by सपना सिन्हा

Tags: Pm shri scheme, approval, PM Modi, cabinet development, Schools

Courtesy: ABP News

Covid Vaccine

फोटो: India TV News

कोविड -19: भारत बायोटेक द्वारा भारत के पहले इंट्रानैसल वैक्सीन को मिली DCGI की मंजूरी

भारत बायोटेक को आज इंट्रानैसल कोविड -19 वैक्सीन के लिए ड्रग्स कंट्रोलर जनरल ऑफ इंडिया (DCGI) से आपातकालीन उपयोग की अनुमति मिल गई। यह COVID-19 के लिए भारत का पहला नाक का टीका होगा। केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्री मनसुख मंडाविया ने इसे कोविड -19 के खिलाफ भारत की लड़ाई के लिए एक 'बड़ा बढ़ावा' करार दिया। उन्होंने कहा, "यह कदम महामारी के खिलाफ हमारी सामूहिक लड़ाई को और मजबूत करेगा। … read-more

मंगल, 06 सितंबर 2022 - 04:20 PM / by सपना सिन्हा

Tags: Covid-19, Intranasal vaccine, Bharat biotech, DCGI, approval

Courtesy: TV9 Bharatvarsh

Sundargarh Medical College

फोटो: India TV

ओडिशा के सुंदरगढ़ मेडिकल कॉलेज को राष्ट्रीय चिकित्सा आयोग से मिली मंजूरी

राष्ट्रीय चिकित्सा आयोग, एनएमसी ने ओडिशा के सुंदरगढ़ जिले में नवनिर्मित सरकारी मेडिकल कॉलेज के लिए 100 एमबीबीएस सीटों को मंजूरी दी है। जिला कलेक्टर पराग गवली ने जानकारी देते हुए बताया कि संबलपुर विश्वविद्यालय के तहत आने वाला मेडिकल कॉलेज वर्तमान शैक्षणिक सत्र से अपने पहले बैच के छात्रों को प्रवेश देने के लिए तैयार होगा, जो आदिवासी बहुल जिले में चिकित्सा शिक्षा को बढ़ावा देने के राज्य सरकार के दृष्टिकोण को पूरा करता है।

रवि, 21 अगस्त 2022 - 12:01 PM / by सपना सिन्हा

Tags: Sundargarh medical college, Odisha, approval, National Medical Commission

Courtesy: Navbharat Times

Covishield Booster Dose Approval

फोटो: Times Now News

कोविशील्ड बूस्टर डोज की मंजूरी: विषय विशेषज्ञ समिति की बैठक आज

केंद्रीय औषधि मानक नियंत्रण संगठन (सीडीएससीओ) के तहत विषय विशेषज्ञ समिति दिसंबर 10 को सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया की अपील पर विचार-विमर्श करने के लिए एक बैठक करेगी। मीटिंग में भारत में बूस्टर डोज को देने का समय और शुरुआत में यह किन्हें दी जाएगी इस पर विचार विमर्श किया जायेगा। एसआईआई ने हाल ही में कोविशील्ड की बूस्टर खुराक की मंजूरी के संबंध में डीसीजीआई के पास एक आवेदन दायर किया था।

शुक्र, 10 दिसम्बर 2021 - 11:30 AM / by सपना सिन्हा

Tags: covishield booster dose, approval, expert committee meeting

Courtesy: India TV

covid-19

फोटो: DNA India

विश्व स्वास्थय संगठन जल्द दे सकता है कोवैक्सीन को मंजूरी

देश की स्वदेशी वैक्सीन ‘कोवैक्सिन’ को विश्व स्वास्थ संगठन मंजूूरी दे सकता है। भारत बायोटेक द्वारा WHO को एक्सप्रेशन ऑफ इंटरेस्ट भेजा गया था जिसको स्वीकार्यता मिल गई है। भारत बायोटेक और विश्व स्वास्थ्य संगठन की प्री-सबमिशन जून 23 को होगी। कोवैक्सीन को विश्व स्वास्थय संगठन द्वारा सूची में शामिल करने की प्रक्रिया पूरी हुई हो गयी है। इस वैक्सीन को लगवाने वाले विदेशों की अभी यात्रा नहीं कर पाएंगे लेकिन  कोवैक्सीन को मंजूरी से लोग विदेश जा सकेंगे… read-more

गुरु, 17 जून 2021 - 02:25 PM / by अंज़र हाशमी

Tags: Covaxin, vaccine, WHO, approval

Courtesy: TV9 Bharatvarsh

सिनोवैक Vaccine

फोटो: AajTak

चीन की 'सिनोवैक' वैक्सीन को डब्ल्यूएचओ ने दी मंजूरी

विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) ने मई 1 को चीन की 'सिनोवैक' वैक्सीन को आपात इस्तेमाल के लिए मंजूरी दे दी है। डब्ल्यूएचओ ने कहा है कि, “यह वैक्सीन सुरक्षा, प्रभाव और निर्माण के लिहाज से सभी अंतरराष्ट्रीय मानकों को पूरी करती है”। इस वैक्सीन को बीजिंग मे स्थित दवा कंपनी सिनोवैक ने बनाया गया है। इससे पहले डब्ल्यूएचओ ने मई 7 को चीन के सिनोफार्म कोविड-19 टीके के आपात इस्तेमाल की सशर्त मंजूरी दी थी।

बुध, 02 जून 2021 - 11:15 AM / by अभिनव शुक्ला

Tags: WHO, China, Coronavirus Vaccines, approval

Courtesy: Jagran