Cycone Biparjoy

फोटो: The Indian Express

Cyclone Biparjoy: अगले 24 घंटों में 'बेहद गंभीर' तूफान के और तेज होने की संभावना

भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने कहा कि 'अत्यंत गंभीर' चक्रवाती तूफान बिपरजोय के अगले चौबीस घंटों में और तेज होने की उम्मीद है और यह उत्तर-उत्तर-पूर्व की ओर बढ़ेगा। चक्रवात बिपरजोय की प्रत्याशा में, अरब सागर तट पर वलसाड में तीथल बीच पर ऊंची लहरें देखी गई हैं। चक्रवात की चेतावनी के बाद एहतियात के तौर पर वलसाड प्रशासन द्वारा जून 14 तक तीथल बीच को पर्यटकों के लिए बंद कर दिया गया था।

शनि, 10 जून 2023 - 10:01 AM / by सपना सिन्हा

Tags: Cyclone biparjoy, very severe, storm, Arabian Sea, IMD

Courtesy: Editorji

Indian Navy

फोटो: News On Air

भारतीय नौसेना ने अरब सागर में किया ब्रह्मोस मिसाइल का सफल परीक्षण

भारतीय नौसेना ने मार्च 5 को अरब सागर में ब्रह्मोस सुपरसोनिक मिसाइल के पोत से छोड़े जाने वाले संस्करण का सफल परीक्षण किया। अधिकारियों ने कहा कि जिस मिसाइल का परीक्षण किया गया था, उसमें स्वदेशी "सीकर और बूस्टर" था। ब्रह्मोस एयरोस्पेस प्राइवेट लिमिटेड, एक भारत-रूस संयुक्त उद्यम, सुपरसोनिक क्रूज मिसाइलों का उत्पादन करता है जिसे पनडुब्बियों, जहाजों, विमानों या भूमि प्लेटफार्मों से लॉन्च किया जा… read-more

सोम, 06 मार्च 2023 - 12:01 PM / by सपना सिन्हा

Tags: Indian Navy, tested, BrahMos Missile, Arabian Sea

Courtesy: ABP Live

Pakistani boat 'Al Haj'

फोटो: Tribune India

अरब सागर में पाकिस्तानी नाव से 9 लोग गिरफ्तार, 280 करोड़ की हिरोइन भी ज़ब्त: गुजरात

गुजरात एटीएस और भारतीय तट रक्षक बल ने अरब सागर में भारतीय समुद्री सीमा में पाकिस्तानी बोट 'अल हज' को देखकर उसे रुकने के लिए कहा। बोट के न रुकने पर तट रक्षक बल और गुजरात एटीएस ने उसका पीछा किया और गोलियां चलाकर बोट रोकी। इसमें पाकिस्तानी बोट के चालक दल का एक सदस्य घायल हुआ और दो अन्य मामूली जख्मी हो गए। पाकिस्तानी बोट से 280 करोड़ की हीरोइन भी ज़ब्त की गई और 9 लोग गिरफ्तार हुए हैं।

सोम, 25 अप्रैल 2022 - 03:01 PM / by Varun Sharma

Tags: Gujarat ATS, Indian Coast Guard, Arabian Sea, India

Courtesy: Amar Ujala

Tauktae Cyclone

फोटो: Mumbai Live

ताउते तूफान: अरब सागर में फंसे 317 लोगों को बचाया गया, 390 अब भी लापता

चक्रवाती तूफान ताउते के कारण अरब सागर में मुंबई के पास दो बजरे फंस गए। जहाँ खराब मौसम के बावजूद भारतीय नौसेना और तटरक्षक बलों की मदद से 317 लोगों को बचा लिया गया, जबकि अभी भी 390 लापता लोगों की तलाश जारी है। मुंबई के बाद ताउते गुजरात के सौराष्ट्र तट से टकराया, इस दौरान हवा की रफ्तार 185 किलोमीटर प्रति घंटा रही, हालांकि तूफान के गुजरात पहुँचने से पहले 2 लाख लोगों को सुरक्षित जगह पहुँचा दिया गया था।

बुध, 19 मई 2021 - 04:01 PM / by अमन शुक्ला

Tags: Tauktae Cyclone, Arabian Sea, Tauktae Rescue, cyclone

Courtesy: Amarujala News

American Aircraft

फोटो: ABC News

विमानवाहक पोत यूएसएस निमित्ज से गायब हुआ एक नौसैनिक,तलाश जारी

अरब सागर में पेट्रोलिंग करने वाला एक विमानवाहक पोत "यूएसएस निमित्ज" सितम्बर 6 से लापता है। सितम्बर 6 की रात से सितम्बर 7 की सुबह तक इस विमानवाहक की तलाश की गयी है, परन्तु विमानवाहक का कुछ पता नहीं चला है। अमेरिकी नौसेना की प्रवक्ता और कमांडर रीबेका रेब्रीच ने कहा है कि, ''निमित्ज पर सवार चालक दल ने सितम्बर 6 की शाम 6:47 मिनट पर 'मैन ओवरबोर्ड' का सिग्नल तब जारी किया जब वह नौसैनिक को खोजने में असमर्थ रहे।''

सोम, 07 सितंबर 2020 - 06:14 PM / by सौम्या श्रोती

Tags: Arabian Sea, American Aircraft, Naval

Courtesy: JAGRAN