Murder

फोटो: ETV Bharat

अररिया में पत्रकार की गोली मारकर हत्या, जांच जारी: बिहार

आज सुबह बिहार के अररिया के रानीगंज के एक दैनिक अखबार के पत्रकार की गोली मारकर हत्या कर दी गई। हमलावरों ने सुबह-सुबह विमल कुमार यादव का दरवाजा खटखटाया, जैसे ही उन्होंने दरवाजा खोला, उन्होंने गोली मारकर उनकी हत्या कर दी। अशोक कुमार सिंह, एसपी, अररिया ने कहा, "रानीगंज बाजार इलाके में अज्ञात बदमाशों ने पत्रकार विमल कुमार यादव की गोली मारकर हत्या कर दी...पोस्टमार्टम कराया जा रहा है, हत्या स्थल पर डॉग स्क्वायड को बुलाया गया है...जांच जारी है। 

शुक्र, 18 अगस्त 2023 - 05:01 PM / by सपना सिन्हा

Tags: journalist bimal kumar, Shot Dead, araria, investigation, Bihar

Courtesy: Aajtak News

Earthquack

फोटो: Latestly

बिहार के अररिया में महसूस हुए 4.3 तीव्रता के भूकंप के झटके

नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी ने बताया कि, बिहार के अररिया में आज सुबह 5.35 बजे 4.3 तीव्रता का भूकंप आया। भूकंप की गहराई 10 किमी थी। क्षेत्र के लोग झटके महसूस करते ही घबरा गए और अपने घरों से बाहर निकल आए। हालांकि भूकंप के कारण अभी तक जान-माल के नुकसान की कोई खबर नहीं आई है। बिहार के अलावा पश्चिम बंगाल के सिलीगुड़ी से 140 किलोमीटर दक्षिण-पश्चिम में भी आज सुबह 4.3 तीव्रता के भूकंप के झटके महसूस… read-more

बुध, 12 अप्रैल 2023 - 10:30 AM / by सपना सिन्हा

Tags: Earthquake, tremors, araria, Bihar

Courtesy: Jagran News

road accident

फोटोः Dainik Jagran

अररिया सड़क दुर्घटना में हुई पांच युवकों की मौत: बिहार

बिहार के अररिया में सितंबर 21 की सुबह को पलासी थाना क्षेत्र के डाला मोड़ के पास एक गाड़ी सड़क के किनारे एक गड्ढे में गिर गई। इसमें 25 से 35 वर्ष के बीच के पांच युवकों की मृत्यु हो गई। अनंत मेला और सांस्कृतिक कार्यक्रम देखकर वापस लौटते समय यह घटना हुई। मामले की जानकारी मिलने पर पुलिस दुर्घटना स्थल पहुंची। पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए मृतकों को अररिया भेजा है, पुलिस की जांच अभी जारी है। 

मंगल, 21 सितंबर 2021 - 07:50 PM / by Surbhi Shaw

Tags: accident, araria, Bihar news