Ram Kadam

फोटो: DNA India

राज कुंद्रा की गिरफ्तारी पर बोले बीजेपी प्रवक्ता राम कदम!

बॉलीवुड फिल्म अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी के पति राज कुंद्रा एडल्ट फिल्म बनाने के आरोप में गिरफ्तार होने के बाद फिलहाल 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में हैं। अब इसी कड़ी में भाजपा प्रवक्ता और विधायक राम कदम ने जुलाई 30 को उन पर देश भर में हजारों लोगों से ऑनलाइन गेम गॉड के जरिए 3000 करोड़ रुपये ठगने का आरोप लगाया। राम कदम ने राज कुंद्रा की देर से हुई गिरफ्तारी को लेकर भी सवाल खड़े किये हैं। 

शनि, 31 जुलाई 2021 - 04:20 PM / by सपना सिन्हा

Tags: Ram kadam, raj kundra, arest

Courtesy: TV9 Bharatvarsh

Ambergris

फोटो: The Siasat Daily

जब्त हुई 30 करोड़ रुपये की एम्बरग्रीस, तीन लोग गिरफ्तार

केरल वन विभाग ने जुलाई 9 को त्रिशूर जिले के चेट्टुवा से 19 किलो एम्बरग्रीस के साथ तीन लोगों को गिरफ्तार किया था। एम्बरग्रीस शुक्राणु व्हेल द्वारा निर्मित एक मोमी पदार्थ है और इसे व्हेल की उल्टी के रूप में जाना जाता है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में 30 करोड़ रुपये की कीमत की एम्बरग्रीस जब्त की गई है और इसका उपयोग उच्च गुणवत्ता वाले इत्र और कामोत्तेजक पदार्थों में किया जाता है। भारत में, पदार्थ को रखना या व्यापार करना अवैध है।

शनि, 10 जुलाई 2021 - 11:35 AM / by सपना सिन्हा

Tags: ambergris, Kerala, arest

Courtesy: Aajtak News

pandit ravishankar upaddyay

फोटो: MUSIC PLUS

छात्रा के संग छेड़छाड़ करने के आरोप में मशहूर पखावज वादक पंडित रविशंकर हुए गिरफ्तार

एक 23 साल की लड़की ने पखावज टीचर पं रविशंकर उपाध्याय के खिलाफ छेडछाड और अश्लील मैसेज करने का आरोप लगाते हुए नई दिल्ली के चाणक्य पुरी पुलिस स्टेशन में एफआईआर दर्ज करवाई है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए मशहूर पखावज वादक पंडित रविशंकर उपाध्याय ( 52) को गिरफ्तार कर लिया है। छात्रा ने पुलिस को बताया कि रविशंकर उपाध्याय काफी समय से उसे ट्रेनिंग के वक़्त गलत तरीके से हाथ लगाते हैं और व्हाट्सएप पर अश्लील मैसेज भी भेजते है। पुलिस मामले की जांच कर रही है… read-more

शुक्र, 18 दिसम्बर 2020 - 03:18 PM / by सपना सिन्हा

Tags: pandit ravishankar upaddyay, Student, arest

Courtesy: Aajtak news

Ratan singh murder case

फोटो: NEWS 18

बलिया में एक टीवी न्यूज चैनल के रिपोर्टर की गोली मार कर हत्या, तीन लोग गिरफ्तार

उत्तरप्रदेश के बलिया में टीवी पत्रकार रतन सिंह की गोली मार कर हत्या कर दी। परिवार वालो ने ये आरोप लगाया है कि प्रधान प्रतिनिधि का भाई किसी बहाने से पत्रकार को अपने घर ले गया और वहीं उसकी गोली मारकर हत्या कर दी। हत्या के मामले में तीन लोगों अरविंद सिंह, दिनेश सिंह और सुनील कुमार सिंह की गिरफ्तारी की गयी है। जानकारी के मुताबिक पत्रकार रतन सिंह का उनके पड़ोसी के साथ जमीन को लेकर काफी लम्बे समय से झगड़ा चल रहा था।

मंगल, 25 अगस्त 2020 - 01:38 PM / by सपना सिन्हा

Tags: Ratan singh, murder, arest

Courtesy: DAILYHUNT