Arindam Bagchi

फोटो: ETV Bharat

संयुक्त राष्ट्र में भारत के अगले स्थायी प्रतिनिधि के रूप में नियुक्त हुए अरिंदम बागची

आईएफएस के 1995 बैच के सदस्य अरिंदम बागची को जिनेवा में संयुक्त राष्ट्र और अन्य अंतर्राष्ट्रीय संगठनों में भारत के अगले राजदूत/स्थायी प्रतिनिधि के रूप में नियुक्त किया गया है। बागची वर्तमान में विदेश मंत्रालय में अतिरिक्त सचिव के रूप में कार्यरत हैं। विदेश मंत्रालय द्वारा जारी बयान के मुताबिक, "बागची (IFS:1995), वर्तमान में विदेश मंत्रालय में अतिरिक्त सचिव, को जिनेवा में संयुक्त राष्ट्र और अन्य अंतर्राष्ट्रीय संगठनों में भारत के अगले राजदूत/… read-more

मंगल, 17 अक्टूबर 2023 - 03:01 PM / by सपना सिन्हा

Tags: arindam bagchi, appointed, next permanent representative of india, United Nations

Courtesy: News 18

Arindam Bagchi

फोटो: The Economic Times

पाकिस्तान के 44वें शतरंज ओलंपियाड से हटने पर विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने दिया जवाब

भारत ने पाकिस्तान को चेन्नई में 44वें शतरंज ओलंपियाड से हटने के बाद जवाब दिया है। पाकिस्तान ने भारत पर खेल के साथ राजनीति को मिलाने का आरोप लगाने के बाद ओलंपियाड से हटने का फैसला लिया था। भारत के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची ने एक प्रेस वार्ता के दौरान कहा, "यह आश्चर्यजनक है कि पाकिस्तान ने अपनी टीम के भारत पहुंचने के बाद भी शतरंज ओलंपियाड में भाग नहीं लेने का फैसला किया है।" 

गुरु, 28 जुलाई 2022 - 09:12 PM / by Pranjal Pandey

Tags: India, Pak, arindam bagchi, Chess, Olympiad

Courtesy: Hindustan

Gotabaya Rajapaksa

फोटो: Zee News

भारत ने दिलाया श्रीलंका की मदद का भरोसा, विदेश मंत्रालय ने दिया बयान

श्रीलंका की आर्थिक स्थिति को देखते हुए विदेश मंत्री एस जयशंकर ने कहा कि भारत सरकार श्रीलंका में आर्थिक संकट से निपटने की मदद करेगा। मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची ने कहा कि दोनों देशों में गहरा संबंध है। संकट के समय में हम श्रीलंका के साथ है। बागची ने कहा कि श्रीलंका की वर्तमान स्थिति पर भारत की नजर है। श्रीलंका के लोग लोकतांत्रिक साधनों, मूल्यों, स्थापित संस्थानों और संवैधानिक ढांचे के जरिए मांग पूरी करना चाहते है।

सोम, 11 जुलाई 2022 - 09:25 AM / by रितिका

Tags: Srilanka, Srilanka crisis, arindam bagchi, Dr S Jaishankar

Courtesy: Aajtak News

OIC

फोटो: Sunday Guardian

इस्लामिक सहयोग संगठन के बयान पर गुर्राया भारत, कहा जम्मू कश्मीर भारत का अभिन्न अंग

जम्मू कश्मीर में परिसीमन पर इस्लामिक सहयोग संगठन द्वारा की गई टिप्पणी की भारत ने मई 16 को आलोचना करते हुए सांप्रदायिक एजेंडा चलाने से बचने की सलाह दी। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची ने कहा कि संगठन भारत के आंतरिक मामलों पर टिप्पणी कर रहा है, जिसे भारत खारिज करता है। जम्मू कश्मीर हमेशा से भारत का अभिन्न और अटूट अंग रहा है। इसमें किसी की टिप्पणी बर्दाश्त नहीं होगी।

मंगल, 17 मई 2022 - 01:25 PM / by रितिका

Tags: jammu kashmir, Foreign Ministry, arindam bagchi

Courtesy: News 18 Hindi

India helps Afghanistan

फोटो: Twitter

भारत ने अफगानिस्तान भेजा 2000 टन गेहूं, अबतक की कुल 8000 टन गेहूं की मदद

भारत ने मानवीय आधार पर पाकिस्तान के रास्ते अफगानिस्तान को 2000 टन गेहूं की चौथी खेप भेजी है। भारत चार बार में कुल 8000 टन गेहूं भेज चुका है। ये जानकारी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची ने मार्च 15 को ट्वीट कर दी है। इससे पूर्व भारत ने फरवरी 12 को अफगानिस्तान में गेंहू भेजने के लिए विश्व खाद्य कार्यक्रम के साथ एक एमओयू पर भी साइन किए थे।

बुध, 16 मार्च 2022 - 09:30 AM / by रितिका

Tags: Afghanistan, India, arindam bagchi, Ministry of External Affairs

Courtesy: NDTV News

Covid19 Vaccination Certificate

फोटो: India TV

15 और देशों ने भारत के COVID-19 टीकाकरण प्रमाणपत्र को मान्यता दी: MEA

विदेश मंत्रालय (MEA) ने नवंबर 25 गुरुवार की देर रात जानकारी देते हुए बताया कि पंद्रह और देशों ने भारत के COVID-19 टीकाकरण प्रमाणपत्र को मान्यता दी है। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची ने ट्वीट किया कि COVID-19 टीकाकरण प्रमाणपत्रों की पारस्परिक मान्यता जारी! भारत के टीकाकरण प्रमाण पत्र के लिए पंद्रह और मान्यताएं।" विदेश मंत्रालय ने कहा कि "कई देशों के साथ भारत के टीकाकरण प्रमाणपत्र की मान्यता के लिए आपसी सहमति बनी है। "

शुक्र, 26 नवंबर 2021 - 02:20 PM / by सपना सिन्हा

Tags: covid19 vaccination certificate, MEA, arindam bagchi

Courtesy: NDTV Hindi