Arjun Bijlani

फोटो: Times of India

अर्जुन बिजलानी बने खतरों के खिलाड़ी 11 के विजेता

खतरों के खिलाड़ी सीज़न 11 को अर्जुन बिजलानी के रूप में सितंबर 26 को उसका विजेता मिल गया है। अर्जुन बिजलानी को चमचमाती ट्रॉफी, 20 लाख रुपये और एक कार भी दी गई। दिव्यांका त्रिपाठी पहली रनरअप रही। रोहित शेट्टी ने भी अर्जुन की खूब तारीफ की। खतरों के खिलाड़ी 11 के आखिरी दौर में टॉप 5 कंटेस्टेंट्स पहुंचे थे। जिनमें अर्जुन बिजलानी, दिव्यांका त्रिपाठी, राहुल वैद्य, विशाल आदित्य सिंह और श्वेता तिवारी का नाम शामिल है।

सोम, 27 सितंबर 2021 - 11:10 AM / by अजहर फारूक

Tags: arjun bijlani, Khatron Ke Khiladi season 11, Colors TV, Entertainment

Courtesy: Amar Ujala news

Arjun Bijlani

फोटो: Hindustan Times

खतरो के खिलाड़ी 11 के विजेता बने अर्जुन बिजलानी

खतरों के खिलाड़ी सीजन 11 के नए विनर का नाम सामने आ गया है। इस सीजन को अर्जुन बिजलानी ने जीत लिया है। अर्जुन की जीत की जानकारी फिल्म क्रिटिक सलिल कुमार ने अपने ट्वीटर अकाउंट से दी है। अर्जुन ने फाइनल मुकाबले में अर्जुन ने दिव्यांका त्रिपाठी, श्वेता तिवारी, राहुल वैद्य, वरुण सूद और विशाल आदित्य सिंह जैसे जीत के मजबूत दावेदारों को हराते हुए ट्रॉफी पर… read-more

बुध, 22 सितंबर 2021 - 05:40 PM / by रितिका

Tags: Capetown, arjun bijlani, Khatron Ke Khiladi season 11, Entertainment

Courtesy: NDTV news

'खतरों के खिलाडी 11' के नए प्रोमो को देखकर उड़ जाएंगे आपके होश

हाल ही में निर्माताओं ने कलर्स के ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर खतरों के खिलाड़ी 11 का नया प्रोमो साझा किया है। प्रोमो में अर्जुन बिजलानी बिजली से जुड़ा एक खतरनाक स्टंट करते नज़र आ रहे हैं। इस बार दर्शक 'खतरों के खिलाड़ी 11' में अर्जुन बिजलानी के साथ साथ विशाल आदित्य सिंह, श्वेता तिवारी, निक्की तंबोली, दिव्यांका त्रिपाठी, वरुण सूद, आस्था गिल, सना मकबूल खान, अभिनव शुक्ला, राहुल वैद्य और अनुष्का सेन को खतरनाक स्टंट्स करते देख पाएंगे।

शनि, 19 जून 2021 - 03:01 PM / by सपना सिन्हा

Tags: Khatron Ke Khiladi season 11, Rohit Shetty, arjun bijlani

Courtesy: Newstrack Live