फोटो:Bollywood Ground
रिलीज हुआ एक विलन रिटर्न का गाना 'गलियां रिटर्न्स'
बॉलीवुड की अपकमिंग फिल्म "एक विलेन रिटर्नस" का नया गाना "गलियां रिटर्न्स" रिलीज हो गया है। फिल्म का गाना लोगों को काफी पसंद आ रहा है। रिलीज के साथ ही गाने को छह लाख से अधिक व्यूज मिल चुके है। बता दें कि फिल्म में जॉन अब्राहम, अर्जुन कपूर, दिशा पाटनी और तारा सूतारिया दिखेंगे। गाने को आवाज अंकित तिवारी ने दी है और लिरिक्स मनोज मुंतशिर द्वारा लिखे गए हैं।
Tags: ek villain returns, John Abraham, Arjun Kapoor, Disha Patani, Tara Sutaria
Courtesy: News 18 Hindi
फोटो: Filmymantra
अर्जुन कपूर और जॉन अब्राहम स्टारर Ayyappanum Koshiyum के हिंदी रीमेक पर रोक
मलयालम एक्शन-थ्रिलर सुपरहिट फिल्म अय्यप्पनम कोशियुम के हिंदी रीमेक में एक्टर अर्जुन कपूर और जॉन अब्राहम नजर आने वाले थे, मगर अब इस फिल्म को होल्ड पर रखने की जानकारी मिली है। फिल्म के डायरेक्टर जगन शक्ति ने इसकी पुष्टी करते हुए बताया कि वर्तमान में फिल्म की स्टारकास्ट के पास डेस्ट की परेशानी है। जॉन अब्राहम के पास वर्ष 2022 में डेट्स नहीं है और अर्जुन कपूर भी कुछ प्रोजेक्ट्स में व्यस्त है।
Tags: Arjun Kapoor, John Abraham, Movie, Bollywood
Courtesy: News 18 Hindi
फोटो: Pinkvilla
बॉलीवुड एक्टर अर्जुन कपूर और उनके परिवार के कुछ सदस्य हुए कोरोना संक्रमित
बॉलीवुड एक्टर अर्जुन कपूर कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। अर्जुन कपूर के अलावा अनिल कपूर की छोटी बेटी रिया कपूर और उनके पति करण बुलानी में भी कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है। अर्जुन कपूर दूसरी बार कोरोना संक्रमण की चपेट में आ गए हैं। अर्जुन ने अपने संपर्क में आए लोगों से टेस्ट कराने की अपील की है। हाल ही में अर्जुन को मलाइका के साथ डिनर डेट पर देखा गया था।
Tags: Arjun Kapoor, Covid-19, Entertainment
Courtesy: Zee News Hindi
फोटो: The Indian Express
'भूत पुलिस' के सैटेलाइट और डिजिटल राइट्स स्टार नेटवर्क ने खरीदे
'भूत पुलिस' के सैटेलाइट और डिजिटल राइट्स स्टार नेटवर्क ने खरीद लिए हैं। सूत्रों के अनुसार यह डील 60 से 65 करोड़ रुपए में हुई है। फिल्म का बजट करीब 40 करोड़ रुपए था, ऐसे में प्रोड्यूसर्स को राइट्स बेचकर 20-25 करोड़ रुपए का फायदा हुआ है। फिल्म में सैफ अली खान, अर्जुन कपूर, जैकलीन फर्नांडीज और यामी गौतम नज़र आने वाले हैं और फिल्म का निर्देशन पवन कृपलानी ने किया है।
Tags: Bhoot Police, Saif Ali Khan, Arjun Kapoor, Jacqueline Fernandez, Yami Gautam
Courtesy: Bhaskar
फोटो: Wikipedia
IMDb की 50 सबसे कम रेटिंग वाली फिल्मों की लिस्ट में सात बॉलीवुड की
IMDb की सबसे कम रेटिंग वाली 50 फिल्मों की लिस्ट में बॉलीवुड की सात फिल्में शामिल हैं। इस लिस्ट में सलमान खान, अक्षय कुमार, वरुण धवन, रनवीर सिंह, टाइगर श्रॉफ और अर्जुन कपूर के नाम दर्ज़ हैं। लिस्ट में 14वें और 15वें स्थान पर सलमान खान की राधे और रेस 3 हैं, दोनों को ही 2.6 रेटिंग मिली है। वहीं 23वें स्थान पर 2020 में आयी वरुण धवन की कुली नं.1 है, जिसे 2.8 रेटिंग मिली है। लगातार हिट… read-more
Tags: Radhe, Salman Khan, Akshay Kumar, Laxmi Bomb Release, Varun Dhawan, Ranveer Singh, TigerShroff, Arjun Kapoor
Courtesy: Brifly News Hindi
फोटो: The Quint
शुरू हुई फिल्म 'एक विलेन रिटर्न्स' की शूटिंग
जॉन अब्राहम और दिशा पटानी की नई फिल्म 'एक विलेन रिटर्न्स' की शूटिंग शुरू हो गई है। इस फिल्म की शूटिंग की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। फिल्म में इन दोनों स्टार्स के साथ अर्जुन कपूर और तारा सुतारिया भी नजर आएंगे। कुछ दिनों पहले जॉन अब्राहम ने इंस्टाग्राम पर इस फिल्म का पोस्टर शेयर करते हुए बताया था कि फिल्म फरवरी 11, 2022 को आएगी। बता दें, यह फिल्म 2014 में आई 'एक विलेन' का सीक्वल है। फिल्म का निर्देशन मोहित सूरी करेंगे।
Tags: ek villian return, John Abraham, Disha Patani, Arjun Kapoor
Courtesy: Jagran News
फोटो: The Indian Express
अभिनेता अर्जुन कपूर हुए कोरोना पॉजिटिव, सोशल मीडिया के ज़रिये साझा की जानकारी
बॉलीवुड के अभिनेता अर्जुन कपूर की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आयी है। उन्होंने यह जानकारी सोशल मीडिया के ज़रिये साझा की। अर्जुन ने कहा, "मैं ठीक महसूस कर रहा हूँ। मेरे लक्षण एसिम्पटोमैटिक है और डॉक्टर की सलाह पर मैंने खुद को होम क्वारंटाइन कर लिया है।" अर्जुन कपूर की रिपोर्ट सितंबर 6 की सुबह आयी जिसके बाद ऐसे कयास लगाए जा रहे हैं कि उनकी गर्लफ्रेंड मलाइका अरोड़ा भी कोरोना पॉजिटिव हैं, वैसे अभी तक मलाइका ने अपने कोरोना पॉजिटिव होने की खबर की पुष्टि… read-more
Tags: Bollywood, Arjun Kapoor, Coronavirus
Courtesy: DAINIK BHASKAR