फोटो: zee News
मुंबई से रवाना होंगे अर्जुन तेंदुलकर, अगले सीजन में इस घरेलू टीम से खेलेंगे
महान सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन मुंबई छोड़कर अगले घरेलू सत्र में दक्षिण-पश्चिमी पड़ोसी गोवा के लिए खेल सकते हैं। 22 वर्षीय बाएं हाथ के तेज गेंदबाज, आईपीएल फ्रेंचाइजी मुंबई इंडियंस का भी हिस्सा रहे हैं। अर्जुन हरियाणा और पुडुचेरी के खिलाफ सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी के 2020-21 संस्करण के दौरान मुंबई के लिए दो गेम खेले हैं। पता चला है कि तेंदुलकर जूनियर पहले ही अपने गृह संघ एमसीए से अनापत्ति … read-more
Tags: Arjun Tendulkar, leave Mumbai, Goa, next domestic season
Courtesy: Navbharat Times
फ़ोटो: Hindustan times
अर्जुन तेंदुलकर को लेकर बोले कपिल देव - अर्जुन को अपना खेल एंजॉय करने दे
भारतीय पूर्व दिग्गज खिलाड़ी कपिल देव ने सचिन तेंदुलकर के गेंदबाज बेटे अर्जुन तेंदुलकर को लेकर बयान दिया है। अर्जुन पर किसी प्रकार का दबाव ना बनाने की बात करते हुए कपिल ने कहा-"अर्जुन पर उनके सरनेम की वजह से हर वक्त थोड़ा ज्यादा प्रेशर होगा, लेकिन उनको अपना ही खेल खेलना होगा। उसको अपना क्रिकेट खेलने दीजिए और सचिन तेंदुलकर से तुलना मत कीजिए।" बता दें कि आईपीएल में मुंबई इंडियंस ने अर्जुन को 30 लाख रुपये में खरीदा है।
Tags: kapil dev, Arjun Tendulkar, Cricket, Sachin Tendulkar
Courtesy: Aajtak
फ़ोटो: Starcricket
सचिन तेंदुलकर की अपने बेटे को सलाह - कड़ी मेहनत करते रहे, परिणाम जरूर सामने आयेंगे
भारतीय क्रिकेट के दिग्गज खिलाड़ी सचिन तेंदुलकर ने अपने बेटे और तेज़ गेंदबाज अर्जुन तेंदुलकर को एक इंटरव्यू के दौरान खास सलाह दी है। सचिन ने कहा -"अर्जुन के साथ बातचीत के दौरान मैं यही कहता हूं कि रास्ता चुनौतीपूर्ण एवं कठिन होने वाला है। आपने क्रिकेट खेलना इसलिए शुरू किया क्योंकि आप क्रिकेट से प्यार करते हैं। ऐसा करना जारी रखें और कड़ी मेहनत करते रहे, परिणाम जरूर सामने आएंगे।"
Tags: Sachin Tendulkar, Arjun Tendulkar, advice
Courtesy: Aajtak
फोटो: NCR News
मुंबई इंडियंस से बाहर हुए अर्जुन तेंदुलकर, सिमरजीत सिंह को मिला मौका
पूर्व भारतीय बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर को मुंबई इंडियंस ने इस टूर्नामेंट के लिए टीम से बाहर कर दिया है। उनकी जगह टीम में सिमरजीत सिंह को शामिल किया गया है। उन्होंने टीम के साथ ट्रेनिग भी शुरु कर दी है। दरअसल अर्जुन चोटिल है इस वजह से उनकी जगह दिल्ली के खिलाड़ी सिमरजीत को मौका मिला है। इस संबंध में मुंबई इंडियंस ने ट्वीट कर जानकारी साझा की है।
Tags: Arjun Tendulkar, IPL, Mumbai Indians
Courtesy: Aajtak news