फोटो: Hindustan Times
अजरबैजान और अर्मेनिया के बीच फिर तनातनी शुरू, हमले में अर्मेनिया के दो सैनिकों की मौत
अजरबैजान और अर्मेनिया के बीच एक बार फिर तनातनी शुरू हो गई है। अजरबैजान के रक्षा मंत्रालय ने दावा किया है कि उन्होंने विवादित क्षेत्र नागोर्नो-काराबाख की कई पहाड़ियों पर कब्जा कर लिया है। अजरबैजान के मुताबिक तनानती की शुरुआत तब हुई, जब अर्मेनिया के सैनिकों ने विवादित क्षेत्र में उनके एक सैनिक को मार दिया। अर्मेनिया के रक्षा मंत्रालय ने अजरबैजान के हमले में दो सैनिकों की मौत की पुष्टि की है।
Tags: Azarbaizan, Armenia, Nagorno-Karabakh, Manoj Tiwari
Courtesy: Amar ujala
Photo: TRT World
अजरबैजान-अर्मेनिआ युद्ध: तुर्की और रूस आमने सामने
नागोरनो-कराबाख को लेकर सितंबर 27 से चल रहे अजरबैजान-अर्मेनिआ युद्ध में अब तुर्की और रूस भी शामिल हो गए हैं। जहाँ तुर्की ने अजरबैजान को हर संभव सहायता देने की बात कही हैं तो वहीं रूस ने भी रक्षा संधि का हवाला देते हुए अर्मेनिआ के सहयोग की प्रतिबद्धता दोहराई हैं। अमेरिका की मध्यस्थता के कारण हुआ युद्धविराम 2 दिनों में टूट गया था। रूस और अर्मेनिआ के बीच साल 1992 में रक्षा समझौता हुआ था।
Tags: Armenia, Azerbaijan, Russia, Security threat
Courtesy: News 18
फोटो: Al-Monitor
आर्मेनिया और अजरबैजान के बीच एक बार फिर हुआ संघर्ष विराम का एलान
आर्मेनिया और अजरबैजान ने अक्टूबर 17 को दोबारा संघर्ष विराम का एलान किया है। दोनों देशों के बीच इससे पहले भी संघर्ष विराम की घोषणा हुई थी, परन्तु इनके बीच बमबारी ख़तम नहीं होने के कारण यह फैसला दोबारा लेना पड़ा है। सितम्बर 27 से इनके बीच जंग छिड़ी हुई है, जिस वजह से अभी तक लगभग 650 से अधिक लोगों की मृत्यु हो चुकी है।
Tags: Russia, Armenia, Azerbaijan, Ceasefire
Courtesy: JAGRAN NEWS
फोटो: Eurasianet
आर्मेनिया और अजरबैजान के बीच छिड़ गया युद्ध, 16 सैनिकों की मौत और कई लोग हुए घायल
आर्मेनिया और अजरबैजान के बीच सितम्बर 27 को नागोर्नो कारबाख क्षेत्र में लड़ाई छिड़ गई। इन दोनों देशों के बीच नागोर्नो-कारबाख क्षेत्र को लेकर काफी समय से विवाद चल रहा था। दोनों पक्षों की ओर से हमले किए गए जिसमें 16 सैनिकों की मौत हो गयी और बहुत सारे आम नागरिक भी घायल हो गए हैं। हालांकि अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर नागोर्नो-कारबाख क्षेत्र को अजरबैजान का ही हिस्सा माना जाता है।
Tags: Armenia, Azerbaijan, Nagorno, Karabakh
Courtesy: JAGRAN NEWS