Arun Govil

फोटो: Times of India

एक बार फिर श्रीराम की भूमिका में नजर आएंगे अरुण गोविल

रामानंद सागर की रामायण में राम के किरदार से लोगों का दिल जीतने वाले अरुण गोविल एक बार फिर श्रीराम की भूमिका में नजर आएंगे। अरुण गोविल इस बार अक्षय कुमार स्टारर फिल्म ओह माय गॉड 2 मेें श्रीराम का किरदार निभाएंगे। अक्षय कुमार शुरू से इस फिल्म में राम के रोल में अरुण गोविल को देखना चाहते थे। दर्शक एक बार फिर अरुण गोविल को राम के रूप मेें देखने के लिए उत्सुक हैं।

मंगल, 19 अक्टूबर 2021 - 07:20 PM / by अमन शुक्ला

Tags: Arun Govil, Akshay Kumar, Entertainment

Courtesy: India TV News

Star bharat telecasting ramayan

फोटो: Patrika

टीवी पर एक बार फिर परिवार के साथ देख सकेंगे रामकथा

रामानंद सागर की 'रामायण' ने बीते साल कोरोना लॉकडाउन के दौरान TRP के रिकॉर्ड तोड़े थे, अब दर्शकों की मांग पर यह शो एक बार फिर प्रसारित होने जा रहा है। इसे स्टार भारत पर शाम 7:30 बजे टेलीकास्ट किया जाएगा। इस ऐतिहासिक पौराणिक धारावाहिक में राम, लक्ष्मण, और सीता की महत्वपूर्ण भूमिकाओं में अरुण गोविल, सुनील लहरी और दीपिका चिखलिया को देखा गया है जो भारतीय टेलीविजन के सबसे प्रतिष्ठित शो में से एक है।

बुध, 14 अप्रैल 2021 - 05:02 PM / by अंजलि कुशवाहा

Tags: Ramayana, Arun Govil, star bharat, Telecast, coronavirus lockdown

Courtesy: Amar Ujala

Arun govil

फ़ोटो: Indiatv.in

टीवी के ‘राम’ अरुण गोविल हुए भारतीय जनता पार्टी में शामिल

प्रख्यात टीवी सीरियल रामायण में श्री राम का किरदार निभाने वाले एक्टर अरुण गोविल ने पश्चिम बंगाल चुनाव से ठीक पहले भारतीय जनता पार्टी का दामन थाम लिया है। गोविल ने दिल्ली में आयोजित संवाददाता सम्मेलन में पार्टी की सदस्यता ली, जहां केंद्रीय मंत्री देबाश्री चौधरी और पार्टी महासचिव अरुण सिंह भी मौजूद रहें। संभावना है कि गोविल बंगाल चुनाव में प्रचार की कमान संभालेंगे व करीब 100 सभाओं को संबोधित करेंगे। वहीं, सदस्यता लेते हुए गोविल ने कहा कि ममता… read-more

शुक्र, 19 मार्च 2021 - 09:22 AM / by आकाश तिवारी

Tags: Arun Govil, Ramayana, West Bengal, BJP

Courtesy: Punjab kesari