Arvind Krishna

फ़ोटो: Mint

IBM अध्यक्ष अरविंद कृष्ण को मिली फेडरल रिजर्व बैंक ऑफ न्यूयॉर्क के निदेशक मंडल में जगह

इंटरनेशनल बिजनेस मशीन्स के अध्यक्ष अरविंद कृष्ण के नाम एक और उपलब्धि जुड़ गई है। उन्हें फेडरल रिजर्व बैंक ऑफ न्यूयॉर्क के निदेशक मंडल में "क्लास बी निदेशक" चुना गया है। इस बात की जानकारी फेडरल बैंक ने देते हुए कहा है कि अरविंद कृष्ण 31 दिसंबर 2023 तक इस पद को संभालेंगे। बता दें कि अरविंद कृष्ण ने भारत के ही आईआईटी कानपुर से स्नातक डिग्री प्राप्त की है।

गुरु, 05 मई 2022 - 04:15 PM / by आकाश तिवारी

Tags: Arvind Krishna, IBM, federal bank

Courtesy: News18hindi