फोटोः Hindustan Times
असम नाव हादसे में बचाए गए 87 लोग, बचाव कार्य जारी
असम की ब्रह्मपुत्र नदी में सितंबर 8 को हुए नाव हादसे में 90 लोगों में से 2 लोग अभी भी लापता है, जबकि 87 लोगों को बचाया जा चुका है।जोरहाट के पुलिस अधीक्षक अंकुर जैन ने बताया, "नाव डूबने के बाद डेढ़ किलोमीटर दूर तक चली गई थी। आइडब्ल्यूटी विभाग के तीन अधिकारियों को लापरवाही के लिए निकाल दिया गया है।" इस राहत बचाव कार्य में सितंबर 9 को NDRF समेत वायुसेना लापता लोगों की खोज के लिए हवाई निरिक्षण करेगी।
Tags: asam, Bramhaputra river, RESCUE OPERATION, NDRF
Courtesy: Dainik Jagran
फोटो: Hindustan Times
कॉलेजों में एडमिशन के वक्त नहीं किया जाए जाति का विवरण: रनोज पेगू
असम के शिक्षा मंत्री रनोज पेगू ने अगस्त 19 को ट्वीट कर कॉलेजों द्वारा प्रवेश फॉर्म में छात्रों से जाति का विवरण ना करने की बात कही है। उन्होंने कॉलेजों के लिए प्रवेश फॉर्म पर जाति का विवरण करने को अनावश्यक करार दिया। उन्होंने कहा कि सरकार की ओर से जाति का विवरण देने का कोई आदेश नहीं दिया गया है। उन्होंने जाति का विवरण ले रहे स्कूलों से भी ऐसा ना करने का अनुरोध किया।
Tags: asam, Education, Education Minister, Caste
Courtesy: Hindustan News
फ़ोटो: India Today
असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा के खिलाफ दर्ज हुई एफआईआर
असम और मिज़ोरम में हो रहे सीमा विवाद में असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। एफआईआर में छह बड़े पुलिस अधिकारियों के नाम भी दर्ज हैं। यह मामला मिजोरम के वैरेंगटे पुलिस स्टेशन में दर्ज किया गया है। इससे पहले असम पुलिस ने कुछ सांसदो को भी समन जारी किया था। इस दौरान गृहमंत्री अमित शाह ने दोनों राज्यों के मुख्यमंत्रियों से अपील की थी जिसके बाद अब विवाद थमता नज़र आ रहा है।
Tags: Hemant biswa sarma, asam, Mizoram, FIR
Courtesy: NDTV News
फोटो: News Track
असम-मिजोरम हिंसा के बाद हेमंत बिस्वा सरमा का बड़ा बयान
असम-मिजोरम सीमा पर हुई हिंसा के बाद दोनों राज्यों के बीच तनाव जारी है। असम के मुख्यमंत्री हेमंत बिस्व शर्मा ने आरोप लगाया कि मिजोरम रिजर्व फॉरेस्ट इलाके में कब्जा करने की कोशिश कर रहा है जिसे वह नहीं होने देंगे। मुख्यमंत्री हेमंत बिस्व शर्मा ने मीडिया से कहा कि जब फायरिंग हो रही थी, मैंने मिजोरम के मुख्यमंत्री को छह बार कॉल किया, उन्होंने सॉरी कहा और मुझे बातचीत के लिए आइजोल बुलाया।
Tags: asam, Mizoram, Assam Chief Minister, North East India
Courtesy: NBT News
फोटो: NBC Palm Springs
असम में आया 5.2 तीव्रता का भूकंप; मेघालय में भी महसूस हुए झटके
असम के गोलपारा में 5.2 तीव्रता का भूकंप आया, जिसके झटके 7 जुलाई को सुबह करीब 8:45 बजे मेघालय और पश्चिम बंगाल के उत्तरी हिस्सों में महसूस किए गए। क्षेत्रीय मौसम विज्ञान केंद्र (आरएमसी) के उप निदेशक संजय ओ' नील शॉ के अनुसार जिस जगह पर भूकंप आया वह मेघालय में तुरा से 71 किमी उत्तर में स्थित है। अभी तक किसी के हताहत होने या संपत्तियों के नुकसान की सूचना नहीं है।
Tags: Earthquake, asam, Meghalaya
Courtesy: Jagran News
फ़ोटो: DNA India
असम के सात ज़िलों में हुई सम्पूर्ण लॉकडाउन की घोषणा
असम में जुलाई 5 को कोविड के 2640 नए केस आने के बाद सात ज़िलों में सम्पूर्ण लॉकडाउन का ऐलान कर दिया गया है। जुलाई 7 से यह लॉकडाउन लागू हो जाएगा। इस दौरान रेस्तरां और दुकाने पूरी तरह से बंद रहेंगी। साथ ही सार्वजनिक-निजी वाहनों की आवाजाही पर भी रोक रहेगी। जिन जिलों में कोरोना के मामले अब कम हो रहे हैं वहां भी शाम 5 से सुबह 5 बजे तक कर्फ्यू रहेगा।
Tags: Covid-19, asam, Lockdown, Covid cases
Courtesy: TV9 Bharatvarsh
फोटो: India Tv News
असम में एक बार फिर हिली धरती, महसूस हुए 4.2 तीव्रता के भूकंप के झटके
असम में जून 19 की सुबह 1 बजे 4.2 तीव्रता के भूकंप के झटके महसूस किये गए। इसका केंद्र तेजपुर के पास था। पिछले 24 घंटों में, यह पूर्वोत्तर क्षेत्र में आने वाला पांचवां भूकंप था। हालांकि, किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है और न ही किसी संपत्ति को नुकसान हुआ है। इसके अलावा, असम में भूकंप के बाद, मणिपुर और मेघालय में भी जून 18 को क्रमशः 3 और 2.6 तीव्रता दर्ज की गई।
Tags: Earthquake, asam, Northeast
Courtesy: Live Hindustan
फोटो: Geographical
असम, मणिपुर और मेघालय में महसूस हुए भूकंप के झटके
मणिपुर, असम और मेघालय में जून 18 की सुबह भूकंप के झटके महसूस किये गए। नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी के अनुसार, असम के सोनितपुर जिले में 4.1 तीव्रता का सबसे तेज झटके दर्ज किया गया। 3 और 2.6 तीव्रता के अन्य झटके क्रमशः मणिपुर के चंदेल और मेघालय के खासी हिल्स में दर्ज किए गए हैं। इसके अलावा, पूरा उत्तर-पूर्व उच्च तीव्रता वाले भूकंपीय क्षेत्र के अंतर्गत आता है। हालांकि अभी तक किसी के हताहत होने की खबर नहीं है।
Tags: Earthquake, asam, National Center for Seismology
Courtesy: Prabhat Khabar