Punjab Kesari
महिला एशिया कप के फाइनल में हुई भारत की एंट्री, थाईलैंड को 74 रनों से हराया
भारत और थाईलैंड के बीच एशिया कप 2022 के पहले सेमीफाइनल मुकाबले में थाईलैंड को हराकर भारतीय टीम फाइनल में पहुंच गई है। पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत ने थाईलैंड को 20 ओवर में 149 रनों का लक्ष्य दिया था। हालांकि थाईलैंड की टीम इस मैच में धमाल नहीं कर सकी और मात्र 20 ओवर में नौ विकेट के नुकसान पर सिर्फ 74 रन बना सकी। भारत की ओर से शेफाली वर्मा ने दमदार पारी खेली और 42 रन बनाए।
Tags: Asia Cup, asia cup 2022, Shafali Verma, Thailand
Courtesy: hindustan
फोटो: NewsBytes
महिला एशिया कप में भारत ने बांग्लादेश को 59 रनों से हराया
महिला एशिया कप 2022 में भारत और बांग्लादेश के बीच हुए मुकाबले में भारत ने 59 रनों से बांग्लादेश को मात दे दी है। इसी के साथ भारत ने टूर्नामेंट में चौथी जीत हासिल की है। भारत की ओर से शेफाली वर्मा ने 55 रन बनाए और गेंदबाजी करते हुए दो विकेट भी चटकाए। भारत ने बांग्लादेश को 160 रनों का लक्ष्य दिया था, जिसके जवाब में बांग्लादेश सिर्फ 100 रन ही बना सकी।
Tags: Indian Team, Asia Cup, asia cup 2022, women indian team
Courtesy: News 18 Hindi
फोटो: sportsunfold
एशिया कप में जीत के साथ हुई भारत की शुरुआत, श्रीलंका को दी मात
एशिया कप 2022 का आगाज भारतीय महिला टीम ने जीत के साथ किया है। भारतीय महिला टीम में अक्टूबर एक को श्रीलंका को 41 रनों से मात दी है। भारत को और से जेमिमा रोड्रिग्स ने 76 रनों की शानदार पारी खेली। वहीं कप्तान हरमनप्रीत कौर ने 33 रन बनाए। श्रीलंका को बल्लेबाज भारतीय गेंदबाजों से सामने टिक ही नहीं सकी और भारत ने मैच पर कब्जा कर लिया।
Tags: Asia Cup, asia cup 2022, India, Srilanka
Courtesy: Zee News
फोटो: CricketTimes.com
एशिया कप में आज भिड़ेंगी श्रीलंका और भारत की महिला टीम
भारत और श्रीलंका की महिला टीम अक्टूबर एक को एशिया कप टी20 के पहले मैच में भिड़ेंगी। भारतीय समय के मुताबिक मैच दोपहर एक बजे शुरू होगा। भारतीय टीम की कप्तानी हरमनप्रीत कौर पर है। हालांकि वर्तमान में टी20 फॉर्मेट में भारतीय टीम खास कारनामा नहीं कर सकी है। एशिया कप में भारत का पलड़ा मजबूत रहा है। वर्ष 2004 से भारत छह बार एशिया कप विजेता रह चुका है।
Tags: Asia Cup, India, Srilanka, Women Cup
Courtesy: AajTak
फोटो: Hindustan Times
रविंद्र जडेजा चोटिल होने के बाद एशिया कप से हुए बाहर
भारतीय क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर रविंद्र जडेजा चोटिल होने के कारण एशिया कप 2022 से बाहर हो गए है। ये जानकारी सितंबर 2 को बीसीसीआई ने दी है। जडेजा के दाहिने घुटने में चोट लगी है, जिसके बाद वो मेडिकल निगरानी में है। हाल ही में हुए पाकिस्तान के खिलाफ मैच में जडेजा ने 35 रनों की धमाकेदार पारी खेली थी। माना जा रहा है कि अक्षर पटेल को अब जडेजा की जगह टीम में शामिल किया जा सकता है।
Tags: Ravindra Jadeja, BCCI, Asia Cup, asia cup 2022
Courtesy: AajTak News
फोटो: Cricket Addictor
एशिया कप के सुपर 4 में सबसे पहले इस टीम की पहुंचने की पूर्व क्रिकेटर आकाश चोपड़ा ने की भविष्यवाणी
एशिया कप 2022 में सुपर 4 टीमों को लेकर भारतीय टीम के पूर्व खिलाड़ी और कमेंटेटर आकाश चोपड़ा ने बड़ी जानकारी दी है। उन्होंने अनुमान लगाया है कि सुपर 4 में पहुंचने वाली अफगानिस्तान सबसे पहली टीम होगी। सुपर 4 में पहुंचने वाली टीम के लिए उन्होंने भारत और पाकिस्तान जैसी अनुभवी टीमों को नहीं चुना है। आकाश का मानना है कि बांग्लादेश को मात देकर अफगानिस्तान सबसे पहले सुपर 4 में पहुंचेगी।
Tags: Cricket, Asia Cup, Akash Chopra, Afghanistan,
Courtesy: AajTak News
फोटो: InsideSport.IN
Asia Cup 2022 में नई जर्सी में उतरेंगी भारत-पाक की टीमें, सामने आया लुक
एशिया कप 2022 की शुरुआत भारत-पाकिस्तान के बीच होने वाले मैच के साथ हो रही है। इस मैच से पहले दोनों ही टीमों की नई जर्सी का लुक सामने आ गया है। दोनों टीमें नए भारतीय क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा ने सबसे पहले इस जर्सी को पहना है। वहीं भारतीय टीम के दिग्गज खिलाड़ी जैसे रोहित शर्मा, विराट कोहली भी जर्सी में शूट करते दिखे। भारत के अलावा पाकिस्तान की टीम भी नई जर्सी पहने मैदान पर नजर आएगी।
Tags: Asia Cup, India vs Pakistan, Jersey, Rohit Sharma, Virat Kohli
Courtesy: ABP Live
फोटो: Telegraph India
कोरोना वायरस संक्रमण का शिकार हुए राहुल द्रविड, एशिया कप में नहीं लेंगे हिस्सा
एशिया कप से पूर्व भारतीय टीम को बड़ा झटका लगा है क्योंकि टीम के मुख्य कोच राहुल द्रविड़ कोरोना वायरस संक्रमित पाए गए है। भारतीय क्रिकेट टीम एशिया कप के लिए दुबई रवाना हो गई है, मगर टीम के साथ राहुल द्रविड़ नहीं गए है। अबतक ये सामने नहीं आया है कि राहुल द्रविड़ टीम के साथ दोबारा कब जुड़ेंगे। राहुल ने जिम्बाब्वे सीरीज में भी टीम के साथ यात्रा नहीं की थी।
Tags: Rahul Dravid, Asia Cup, Dubai, Covid 19 positive
Courtesy: News 18 Hindi
फोटो: AmarUjala
एशिया कप के लिए भारत पाकिस्तान मैच में नकली टिकटों की होगी जांच
अगस्त महीने के अंत में एशिया कप 2022 के दौरान भारत और पाकिस्तान दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में भिड़ेंगे, जिसके लिए कई नकली टिकट बाजार में बिक रहे है। नकली टिकट से बचने के लिए दुबई पुलिस सतर्क हो गई है। टिकटों की जांच करने के लिए स्मार्ट तकनीक का इस्तेमाल किया जाएगा। स्टेडियम की सुरक्षा को भी बढ़ाया गया है। होने वाली है। इस बेहद रोमांचक मैच को लेकर टिकटों की बिक्री के लिए मारामारी जारी है।
Tags: Indian Cricketer, Indian Fast Bowler, Asia Cup
Courtesy: AajTak
फोटो: Punjab Kesari
एशिया कप और T20 वर्ल्ड कप के लिए टीम के मेंटर बने महेंद्र सिंह धौनी
एशिया कप और T20 वर्ल्ड कप के लिए भारतीय क्रिकेट कप्तान, विकेटकीपर और बल्लेबाज महेंद्र सिंह धोनी को मेन्टर बनाया गया है। इस बात को घोषणा बीसीआई ने की। महेंद्र सिंह धोनी इससे पहले भी कई बार भारतीय टीम के मेंटर के तौर पर कार्य कर चुके हैं। धोनी ने हमेशा से ही अपने अनुभव को भारतीय टीम के साथ साझा करके उसे सही रास्ता दिखाया है। युवा खिलाड़ियों को धोनी से बहुत कुछ सीखने को मिलता है।
Tags: Mahendra Singh Dhoni, appointed, teams mentor, Asia Cup, T20 World Cup
Courtesy: Latestly News