India won

फोटो: Rgh News

भारतीय महिला टीम ने सातवीं बार किया एशिया कप पर कब्जा

भारतीय महिला टीम ने 2022 के एशिया कप अपनी झोली में डाल लिया है। भारत ने श्रीलंका को आठ विकेट से मात दी और सातवीं बर खिताब पर कब्जा किया है। भारतीय टीम ने श्रीलंका की पारी को 65 रन पर रोक दिया। भारत की ओर से स्मृति मंधाना ने 51 रन बनाते हुए भारतीय टीम को खिताब दिलवाया। भारत ने महज दो विकेट के नुकसान पर ही जीत हासिल कर ली।

शनि, 15 अक्टूबर 2022 - 07:00 PM / by रितिका

Tags: aisa cup, asia cup 2022, India, India won

Courtesy: news18

Asia Cup

Punjab Kesari

महिला एशिया कप के फाइनल में हुई भारत की एंट्री, थाईलैंड को 74 रनों से हराया

भारत और थाईलैंड के बीच एशिया कप 2022 के पहले सेमीफाइनल मुकाबले में थाईलैंड को हराकर भारतीय टीम फाइनल में पहुंच गई है। पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत ने थाईलैंड को 20 ओवर में 149 रनों का लक्ष्य दिया था। हालांकि थाईलैंड की टीम इस मैच में धमाल नहीं कर सकी और मात्र 20 ओवर में नौ विकेट के नुकसान पर सिर्फ 74 रन बना सकी। भारत की ओर से शेफाली वर्मा ने दमदार पारी खेली और 42 रन बनाए।

गुरु, 13 अक्टूबर 2022 - 12:40 PM / by रितिका

Tags: Asia Cup, asia cup 2022, Shafali Verma, Thailand

Courtesy: hindustan

india vs thailand

फोटो: The Times of India

सिर्फ 6 ओवर बैटिंग कर भारत ने जीता मैच, थाईलैंड को हराया

महिला एशिया कप 2022 के अक्टूबर 10 को हुए मुकाबले में भारत ने थाईलैंड को नौ विकेट से धूल चटा दी। पहले बल्लेबाजी करते हुए थाईलैंड सिर्फ 37 रन ही बना सकी। जवाब में भारत ने एक विकेट खोकर 38 रन बनाए और मैच जीत लिया। इससे पहले थाईलैंड तीन मैच लगातार जीत चुका था। इस जीत के साथ सेमीफाइनल में भारत की जगह पक्की हो गई है।

सोम, 10 अक्टूबर 2022 - 07:38 PM / by रितिका

Tags: India, Thailand, T20 match, asia cup 2022

Courtesy: News 18 Hindi

Indian team

फोटो: NewsBytes

महिला एशिया कप में भारत ने बांग्लादेश को 59 रनों से हराया

महिला एशिया कप 2022 में भारत और बांग्लादेश के बीच हुए मुकाबले में भारत ने 59 रनों से बांग्लादेश को मात दे दी है। इसी के साथ भारत ने टूर्नामेंट में चौथी जीत हासिल की है। भारत की ओर से शेफाली वर्मा ने 55 रन बनाए और गेंदबाजी करते हुए दो विकेट भी चटकाए। भारत ने बांग्लादेश को 160 रनों का लक्ष्य दिया था, जिसके जवाब में बांग्लादेश सिर्फ 100 रन ही बना सकी।

शनि, 08 अक्टूबर 2022 - 06:40 PM / by रितिका

Tags: Indian Team, Asia Cup, asia cup 2022, women indian team

Courtesy: News 18 Hindi

Cricket

फोटो: sportsunfold

एशिया कप में जीत के साथ हुई भारत की शुरुआत, श्रीलंका को दी मात

एशिया कप 2022 का आगाज भारतीय महिला टीम ने जीत के साथ किया है। भारतीय महिला टीम में अक्टूबर एक को श्रीलंका को 41 रनों से मात दी है। भारत को और से जेमिमा रोड्रिग्स ने 76 रनों की शानदार पारी खेली। वहीं कप्तान हरमनप्रीत कौर ने 33 रन बनाए। श्रीलंका को बल्लेबाज भारतीय गेंदबाजों से सामने टिक ही नहीं सकी और भारत ने मैच पर कब्जा कर लिया।

शनि, 01 अक्टूबर 2022 - 08:15 PM / by रितिका

Tags: Asia Cup, asia cup 2022, India, Srilanka

Courtesy: Zee News

Shadab Khan

फ़ोटो: Espncricinfo

एशिया कप फाइनल में हारा पाकिस्तान, इस खिलाड़ी ने ली हार की जिम्मेदारी

सितंबर 11 की शाम पाकिस्तान और श्रीलंका के बीच खेले गए एशिया कप के फाइनल मुकाबले में पाकिस्तान हार गया। ऐसे में पाकिस्तान के स्टार ऑल राउंडर शादाब खान ने इस हार की जिम्मेदारी अपने उपर ले ली है। मैच के बाद एक ट्वीट करते हुए शादाब ने लिखा -"कैच मैच जिताते हैं। माफ करें, मैं इस हार की जिम्मेदारी लेता हूं, मैंने अपनी टीम को निराश किया। नसीम, हारिस रउफ, मोहम्मद नवाज और पूरा बॉलिंग अटैक शानदार था… read-more

सोम, 12 सितंबर 2022 - 07:40 PM / by आकाश तिवारी

Tags: Shadab Khan, Pakistan, asia cup 2022, Tweets

Courtesy: Tv9hindi

Ramiz raja

फ़ोटो: Espncricinfo

एशिया कप में भारत के प्रदर्शन पर बोले रमीज राजा, टीम मैनेजमेंट पर उठाए सवाल

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड अध्यक्ष रमीज राजा ने एशिया कप में भारत के खराब प्रदर्शन को लेकर भारतीय टीम मैनेजमेंट को जिम्मेदार ठहराया है। मीडिया से बात करते हुए उन्होंने कहा -"भारतीय टीम मैनेजमेंट ने जरूरत से ज्यादा बदलाव और प्रयोग पर ध्यान दिया, जिसका खामियाजा उन्हें ट्रॉफी गंवा कर भुगतना पड़ रहा है।" उन्होंने यह भी कहा कि अगर मैनेजमेंट के पास गेम जितने वाले खिलाड़ी है तो बार बार टीम में बदलाव क्यों करना है।

सोम, 12 सितंबर 2022 - 12:20 PM / by आकाश तिवारी

Tags: Ramiz Raja, Indian Cricket Team, asia cup 2022, PCB

Courtesy: Aajtak

asia cup 2022

फोटो: ABP live

श्रीलंका ने जीता एशिया कप 2022 का खिताब, फाइनल मैच में पाकिस्तान को 23 रनों से हराया

श्रीलंका ने सितंबर 11 को दुबई अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में शिखर संघर्ष में पाकिस्तान को 23 रनों से हराकर इतिहास रच दिया। एक तरफ जहाँ श्रीलंका ने छठी बार एशिया कप खिताब हासिल किया, वहीं पाकिस्तान तीसरी बार ट्रॉफी हार गया। पाकिस्तान की टीम 171 रनों के टारगेट का पीछा करते हुए 20 ओवर में 147 रन ही बना पाई।  वानिंदु हसारंगा ने हीरो बनकर श्रीलंका को जीत का ताज पहनाया।

सोम, 12 सितंबर 2022 - 09:01 AM / by सपना सिन्हा

Tags: asia cup 2022, pakistan vs sri lanka, Final match, wins

Courtesy: Aajtak News

Virat kohli

फ़ोटो: India today

एशिया कप: अफगानिस्तान पर भारत की बड़ी जीत, विराट कोहली ने लगाया शतक

एशिया कप में सितंबर 8 की शाम भारत और अफगानिस्तान के बीच खेले गए मुकाबले को भारत ने 101 रनों से जीत लिया है। पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत ने विराट कोहली के नाबाद 122 रनों के बदौलत अफगानिस्तान को 213 रनों का लक्ष्य दिया। वहीं, लक्ष्य का पीछा करने उतरी अफगानिस्तान को भारतीय गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार के 4 विकेट के बदौलत 111 रनों पर ही रोक दिया। बता दें कि दोनों ही टीम एशिया कप से बाहर हो चुकी है… read-more

शुक्र, 09 सितंबर 2022 - 09:30 AM / by आकाश तिवारी

Tags: India, Afghanistan m, asia cup 2022, Virat Kohli

Courtesy: Live hindustan

Pakistan cricket team

फ़ोटो: Hindustan times

नसीम शाह ने पाकिस्तान को जिता दिया मैच, आखिरी ओवर तक चला रोमांचक मुकाबला

एशिया कप के सुपर फोर में पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच खेले गए मुकाबले को पाकिस्तान ने 1 विकेट से जीत लिया है। पहले बल्लेबाजी करने उतरी अफगानिस्तान की टीम ने पाक को 130 रनों का लक्ष्य दिया। वहीं, पाकिस्तान ने लक्ष्य का पीछा करते हुए आखिरी ओवर में नसीम शाह के बल्ले से आए दो छक्कों की बदौलत मैच को 1 विकेट से जीत लिया। बता दें कि अब पाकिस्तान का फाइनल में जगह निश्चित है।

गुरु, 08 सितंबर 2022 - 02:30 PM / by आकाश तिवारी

Tags: Pakistan, Afghanistan, asia cup 2022, Super Four

Courtesy: Amar ujala