Mahendra Singh Dhoni

फोटो: Punjab Kesari

एशिया कप और T20 वर्ल्ड कप के लिए टीम के मेंटर बने महेंद्र सिंह धौनी

एशिया कप और T20  वर्ल्ड कप के लिए भारतीय क्रिकेट कप्तान, विकेटकीपर और बल्लेबाज महेंद्र सिंह धोनी को मेन्टर बनाया गया है। इस बात को घोषणा बीसीआई ने की। महेंद्र सिंह धोनी इससे पहले भी कई बार भारतीय टीम के मेंटर के तौर पर कार्य कर चुके हैं। धोनी ने हमेशा से ही अपने अनुभव को भारतीय टीम के साथ साझा करके उसे सही रास्ता दिखाया है। युवा खिलाड़ियों को धोनी से बहुत कुछ सीखने को मिलता है। 

शनि, 13 अगस्त 2022 - 05:45 PM / by सपना सिन्हा

Tags: Mahendra Singh Dhoni, appointed, teams mentor, Asia Cup, T20 World Cup

Courtesy: Latestly News

Asia cup

फोटो: Latestly

Asia Cup 2022 के लिए बीसीसीआई ने किया टीम इंडिया का ऐलान

बीसीसीआई ने यूएई में होने वाले एशिया कप के लिए भारतीय टीम की घोषणा कर दी है। Asia Cup 2022 की टीम में में रोहित शर्मा (कप्तान), केएल राहुल (वीसी), विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, दीपक हुड्डा, आर पंत (विकेटकीपर), दिनेश कार्तिक (विकेटकीपर), हार्दिक पांड्या, आर जडेजा, आर अश्विन, वाई चहल, आर बिश्नोई, भुवनेश्वर कुमार अर्शदीप सिंह, अवेश खान का नाम शामिल है। एशिया कप 2022 का आयोजन अगस्त 27 से  … read-more

मंगल, 09 अगस्त 2022 - 10:01 AM / by सपना सिन्हा

Tags: TEAM INDIA, announced, Asia Cup, BCCI

Courtesy: Punjab Kesari

Asia Cup

फोटो: ICC

एशिया कप 2022 के पूरे शेड्यूल का ऐलान, अगस्त 28 को पाक से भिड़ेगा भारत

एशिया कप 2022 के पूरे शेड्यूल का ऐलान कर दिया गया है। एशिया कप का पहला मुकाबला अगस्त 27 को खेला जाएगा, इस दिन श्रीलंका और अफगानिस्तान की टीमें आमने सामने होंगी। इस बार का एशिया कप यूएई में खेला जाएगा। अगस्त 28  को भारत और पाकिस्तान की टीमें आमने सामने होंगी। भारतीय समय के अनुसार सभी मैच शाम साढ़े सात बजे से खेले जाएंगे। एशिया कप में उन खिलाड़ियों की भी वापसी होगी, जो अभी आराम कर रहे हैं।

मंगल, 02 अगस्त 2022 - 08:33 PM / by Pranjal Pandey

Tags: Asia Cup, Pak, India, UAE

Courtesy: News18

Asia Cup

फोटो: Dhaka Tribune

एशिया कप की मेजबानी खो सकता है श्रीलंका

श्रीलंका में आर्थिक और राजनीतिक अस्थिरता जारी है। इसी बीच एशिया कप को श्रीलंका से बाहर किए जाने की संभावना श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड के सचिव मोहन डिसिल्वा ने जाहिर की है। माना जा रहा है कि अब एशिया कप का आयोजन यूएई में किया जा सकता है। हालांकि टूर्नामेंट की तारीखों में किसी तरह का बदलाव अबतक नहीं किया गया है। टूर्नामेंट अगस्त 26 से सितंबर 11 तक जारी रहेगा।

सोम, 18 जुलाई 2022 - 10:01 AM / by रितिका

Tags: Srilanka, Asia Cup, Cricket

Courtesy: NDTV News

Indian hockey team

फ़ोटो: Republic world

भारतीय हॉकी टीम ने ब्रॉन्ज मेडल किया अपने नाम, जापान को दी मात

इंडोनेशिया के जकार्ता में चल रहे एशिया कप में भारतीय हॉकी टीम ने जापान को 1-0 से हराकर ब्रॉन्ज मेडल अपने नाम कर लिया है। भारत की ओर से मैच का इकलौता गोल राज कुमार पाल ने 7वें मिनट में जापानी गोलकीपर तकाशी योशिकावा को छकाकर किया है। बता दें कि इस टूर्नामेंट में जापान ने भारत को ग्रुप मैच में 5-0 से हराया था और अब भारत ने जापान को हराकर बदला ले लिया है।

गुरु, 02 जून 2022 - 01:20 PM / by आकाश तिवारी

Tags: Indian Hockey Team, Japan hockey team, Indonesia, Asia Cup

Courtesy: Indiatv

Indian Hockey Team

फ़ोटो: IndiaTv

भारत-पाकिस्तान मैच के साथ शुरू करेगा एशिया कप पुरुष हॉकी टूर्नामेंट

भारत मई 23 से जून एक तक खेले जाने वाले एशिया कप पुरुष हॉकी टूर्नामेंट में चिर प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान के खिलाफ अपने अभियान की शुरुआत करेगा।भारत को जापान, पाकिस्तान और मेजबान इंडोनेशिया के साथ पूल ए में रखा गया है, जबकि पूल बी में मलेशिया, कोरिया, ओमान और बांग्लादेश शामिल हैं। बता दें भारत और पाकिस्तान ने तीन-तीन बार एशिया कप जीता है। जबकि दक्षिण कोरिया चार खिताबों के साथ सबसे सफल टीम है। 

गुरु, 28 अप्रैल 2022 - 07:49 PM / by Pranjal Pandey

Tags: Hockey, Asia Cup, tournament, Pak

Courtesy: Hindustan

Asia cup

फोटो: InsideSport

एशिया कप की अगस्त 27 से होगी शुरुआत

एशिया कप का आयोजन अगस्त 27 से शुरु होगा। इसका फाइनल मैच सितंबर 11 को खेला जाएगा। वर्ष 2016 से इस टूर्नामेंट को टी20 फॉर्मेट में खेला जा रहा है। एशियन क्रिकेट काउंसिल की वार्षिक बैठक में इसका ऐलान हुआ है। इस टूर्नामेंट में भारत और पाकिस्तान भी एक दूसरे से भिडेंगे। हालांकि काउंसिल की ओर से अबतक भारत और पाकिस्तान के बीच होने वाले मैच की तारीख का ऐलान नहीं हुआ है। 

शनि, 19 मार्च 2022 - 07:30 PM / by रितिका

Tags: Asia Cup, Asia Cup 2021, India, Pakistan Cricket

Courtesy: ABP Live

India Under 19 Team

फोटो: ESPNcricinfo

भारत ने जीता अंडर 19 एशिया कप का खिताब

अंडर 19 एशिया कप के फाइनल मुकाबले में भारत ने श्रीलंका को नौ विकेट से करारी मात देकर खिताब जीत लिया है। वर्षा से बाधित इस मुकाबले को 38 ओवर का कर दिया गया था जिसमें श्रीलंकाई टीम ने 106 रन बनाए थे। डकवर्थ लुइस नियम के तहत भारत को निर्धारित 38 ओवरों में 102 रनों का लक्ष्य मिला था जिसे भारत ने मात्र 21.3 ओवर में ही प्राप्त कर लिया।  

शुक्र, 31 दिसम्बर 2021 - 07:30 PM / by अमन शुक्ला

Tags: Under 19 Tournament, Asia Cup, Indian Cricket, sports

Courtesy: Brifly News