PM Modi

फोटो: Narendramodi.in

एशिया के टॉप 4 बड़े बीमा बाजार के रूप में उभरा भारत

भारत एशिया के टॉप 4 बड़े बीमा बाजार के रूप में उभर कर आया है। पीएम मोदी की ही मेहनत के कारण भारत बीमा (Insurance) के क्षेत्र में लगातार आगे बढ़ रहा है। भारत आने वाले समय में सरकार की मदद से तेजी से बढ़ते बीमा बाजारों के क्षेत्र में आगे बढ़ने की तैयारी कर रहा है। यह संभावना वर्ष 2022-23 के आर्थिक समीक्षा में जताई गई है।

बुध, 29 मार्च 2023 - 05:30 PM / by सपना सिन्हा

Tags: India, invest, big hit, top 4, GENERAL INSURANCE, Asia

Courtesy: Latestly News

Savitri Jindal

फोटो: Hindustan

भारत की सावित्री जिंदल बनीं एशिया की सबसे अमीर महिला

जिंदल ग्रुप की सावित्री जिंदल एशिया की सबसे अमीर महिला बन गई है। चीन के प्रॉपर्टी क्राइसिस के कारण यांग हुईयान से सबसे अमीर महिला का ताज छीन गया है।बता दें कि यांग हुइयान की संपत्ति रासायनिक-फाइबर कंपनी हेंगली पेट्रोकेमिकल कंपनी से आते है। जानकारी के मुताबिक सावित्री के पास 11.3 बिलियन डॉलर की संपत्ति है। जिंदल ग्रुप मुख्य रूप से ग्रुप मेटल और बिजली उत्पादन सहित कई उद्योग करता है।

रवि, 31 जुलाई 2022 - 05:00 PM / by रितिका

Tags: Savitri Jindal, Asia, Jindal company

Courtesy: Zee News

Alaska

फोटो: Wikipedia

दुनिया के इन देशों में रहने पर मिलता है इतना कुछ

दुनियाभर में कई ऐसे देश हैं, जहाँ शिफ्ट होने पर वहां की सरकार लोगो को पैसे और बहुत सी फ्री सुविधा देती है। ऐसे ही एक देश का नाम है 'न्यू हेवन सिटी'। इस देश में रहने पर सरकार करीब 7 लाख रुपये और बच्चों को फ्री शिक्षा देती है। ऐसे ही अमेरिका के अलास्का में लोगो को बसने के लिए 1.5 लाख रुपये मिलते हैं। एशियाई देश वियतनाम भी अपनी अर्थव्यवस्था बढ़ाने के लिए लोगो को आसानी से नोकरी दे देता है।

शुक्र, 03 दिसम्बर 2021 - 02:20 PM / by अजहर फारूक

Tags: Alaska, new heaven city, free education, Asia

Courtesy: Zee News

First Solar eclipse of the year

फ़ोटो: The Indian Express

भारत के लद्दाख़ और अरुणांचल प्रदेश में दिखेगा वर्ष का पहला सूर्यग्रहण

साल का पहला सूर्यग्रहण आज दोपहर 1 बजकर 42 मिनट से लेकर 6 बजकर 41 मिनट तक रहेगा, जिसकी अवधि लगभग 5 घंटे रहेगी। आज का सूर्यग्रहण भारत में सूर्यास्त से पहले सिर्फ लद्दाख और अरुणांचल प्रदेश में ही देखा जा सकेगा। भारत के अलावा यह नार्थ अमेरिका, यूरोप और एशिया में दिखाई देगा। आज ही के दिन 148 साल बाद शनि जयंती का संयोग बन रहा है। इससे पहले शनि जयंती पर सूर्यग्रहण 26 मई 1873 को हुआ था।

गुरु, 10 जून 2021 - 11:05 AM / by अजहर फारूक

Tags: solar eclipse, North America, Asia, Europe

Courtesy: Dainik Bhaskar

IISc

फोटो: The Indian Express

एशिया यूनिवर्सिटी रैंकिंग 2021 के शीर्ष 200 में भारत के 18 विश्वविद्यालय शामिल

एशिया यूनिवर्सिटी रैंकिंग 2021 में शीर्ष 200 सर्वश्रेष्ठ विश्वविद्यालयों की सूची में भारत के 18 विश्वविद्यालय शामिल है। वहीं शीर्ष 100 में तीन भारतीय संस्थान शामिल है। लिस्ट में जापान के 166 और चीन के 91 विश्वविद्यालयों के नाम है। इस रैंकिंग में 63 भारतीय विश्वविद्यालयों ने हिस्सा लिया था, जिनमें से 14 संस्थान इसमें पहली बार शामिल हुए हैं। भारतीय विज्ञान संस्थान (IISc) ने सूची में 37वां स्थान प्राप्त किया है और भारत का सर्वश्रेष्ठ संस्थान बना… read-more

गुरु, 03 जून 2021 - 12:50 PM / by अभिनव शुक्ला

Tags: Asia, colleges, University Students, Japan, China

Courtesy: Jagran News

Gautam Adani Becomes Second richest man in Asia

फोटो: Jansatta News

गौतम अडानी बने एशिया के दूसरे सबसे अमीर व्यक्ति

घरेलू शेयर बाजार में मई 18 को लगातार दूसरे दिन आए जबरदस्त उछाल से दिग्गज उद्योगपति गौतम अडानी की नेटवर्थ में खूब इजाफा हुआ है। ब्लूमबर्ग बिलिनेयर इंडेक्स की रिपोर्ट के मुताबिक पिछले दो दिनों में गौतम अडानी की नेटवर्थ 6.05 अरब $ बढ़ी है। फिलहाल अडानी ग्रुप की 5 कंपनियों का मार्केट कैप 1 लाख करोड़ से अधिक है। गौतम अडानी की नेटवर्थ में हुए इजाफे के बाद वो एशिया के दूसरे सबसे अमीर व्यक्ति बन गए हैं।   

शुक्र, 21 मई 2021 - 12:20 PM / by अमन शुक्ला

Tags: Gautam Adani, Asia, 2nd Richest Man in Asia, business

Courtesy: news 18 hindi

jack maa

फोटो: THE ECONOMIC TIMES

हाल ही में एक वीडियो कांफ्रेंस में नज़र आए दो महीने से लापता जैक मा

अलीबाबा समूह के फांउडर और एशिया के सबसे अमीर व्यक्तियों में से एक जैक मा पूर्व दो महीने से लापता थे। ग्लोबल टाइम्स के हवाले से एक पोस्ट के जरिए जाहिर हुआ है कि जैक मा ने हाल ही में एक वीडियो कांफ्रेंस में हिस्सा लिया, जिसमें 100 ग्रामीण शिक्षकों का एक समूह शामिल था। जैक ने शिक्षकों से कहा कि, "जब कोरोना वायरस खत्म हो जाएगा, तो हम फिर मिलेंगे।"

बुध, 20 जनवरी 2021 - 11:31 AM / by अमर नाथ झा

Tags: Jack Ma, Alibaba, China, Asia

Courtesy: AMARUJALA NEWS

S jaishankar

फ़ोटो: Getty images

ईस्ट एशिया समिट को विदेश मंत्री एस जयशंकर ने किया संबोधित, चीन पर साधा निशाना

भारत के विदेश मंत्री डॉ एस जयशंकर 15वें ईस्ट एशिया समिट में भारत की ओर से प्रतिनिधित्व करते हुए शामिल हुए जहां उन्होंने बिना नाम लिए चीन पर निशाना भी साधा। वियतनाम के प्रधानमंत्री गुयेन जुआन की अध्यक्षता में हो रही इस बैठक में डॉ जयशंकर ने कहा कि अगर अंतरराष्ट्रीय सहयोग को लेकर प्रतिबद्धता हो तो विभिन्न दृष्टिकोण का समायोजन करना कभी चुनौतीपूर्ण नहीं होगा।

रवि, 15 नवंबर 2020 - 02:57 PM / by आकाश तिवारी

Tags: Dr S Jaishankar, Asia, India-China face off

Courtesy: Aajtak news