फोटो: Jansatta
खेल बजट 2023: एशियाई खेलों से पहले खेल क्षेत्र को मिला अब तक का सबसे बड़ा वित्तीय प्रोत्साहन
भारत की वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने आज वित्त वर्ष 2023-24 के लिए केंद्रीय बजट की घोषणा की। इस बार के बजट की कई हाइलाइट्स में खेल क्षेत्र का आवंटन था जिसे इतिहास में अब तक का सबसे बड़ा वित्तीय प्रोत्साहन मिला है। खेल क्षेत्र में पिछले वित्तीय वर्ष 2022-23 से 300 करोड़ की भारी वृद्धि देखी गई। भारत के वित्त मंत्रालय ने इस बार खेलों के लिए 3397.32 करोड़ रुपये की राशि आवंटित की है।
Tags: sports budget 2023, financial boost, Asian games
Courtesy: Republic World
फोटो: Olympics
अब एशियाई खेल वर्ष 2023 में किए जाएंगे आयोजित
एशियाई खेलों का आयोजन वर्ष 2023 के सितंबर 23 से अक्बूटर आठ तक किया जाएगा। एशियाई ओलंपिक परिषद (ओसीए) ने इसकी घोषणा जुलाई 19 को की है। एशियाई खेलों का आयोजन इसी वर्ष किया जाना था मगर कोरोना वायरस संक्रमण के बढ़ते मामलों के कारण इसे स्थगित किया गया था। चीन ओलंपिक समिति ने कहा कि हम ओसीए और हांग्जो एशियाई खेलों की आयोजन समिति के साथ मिलकर खेलों की सफलता सुनिश्चित करने के लिए कार्य को आगे बढ़ाएंगे।
Tags: Asian games, asian games 2023, China, sports
Courtesy: Zee News
फ़ोटो: South China Morning Post
कोरोना संक्रमण के चलते चीन में होने वाले एशियन गेम्स को किया गया स्थगित
चीन में कोरोना वायरस के बढ़ते मामलों को देखते हुए एशियन गेम्स को स्थगित करना पड़ा है। एशिया ओलंपिक काउंसिल ने कहा कि चीन के हांगझोउ में सितंबर 10 से 25, 2022 तक होने वाले 19वें एशियाई खेलों को स्थगित कर दिया जाएगा। एशियन गेम्स को 2023 तक के लिए स्थगित किया गया है, हालांकि अभी इसकी नई तारीखों का ऐलान नहीं किया गया है।
Tags: Corona virus, China, Asian games
Courtesy: Hindustan
फोटो: BBC News Hindi
शॉट पुट चैंपियन तेजिन्दर पाल सिंह तूर का हुआ टोक्यो ओलंपिक मे चयन
पंजाब के शॉट पुट खिलाड़ी तेजिंदर पाल सिंह तूर ने टोक्यो ओलंपिक में क्वालीफाई करने के साथ नेशनल रिकॉर्ड भी बनाया है। तेजिंदर पाल सिंह तूर ने इंडियन ग्रां प्रिक्स में 21.49 मीटर की दूरी तक गोला फेंककर यह उपलब्धि हासिल की। इस इवेंट में उन्होंने राष्ट्र रिकॉर्ड और एशियाई रिकॉर्ड भी बनाए। अपना पिछला रिकॉर्ड तोड़कर वह टोक्यो ओलंपिक्स के लिए क्वालीफाई करने वाले 11वें भारतीय एथलीट बन गए हैं।
Tags: shot put, Tejinder Pal Singh toor, Tokyo Olympics, Asian games
Courtesy: BBC News