Himant Biswa Sarma

फोटो: ETV Bharat

भारत में जल्द लागू होगी समान नागरिक संहिता: असम सीएम सरमा

असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने कहा, भारत में समान नागरिक संहिता लागू की जाएगी और बहुविवाह समाप्त हो जाएगा। उन्होंने 14 मई को करीमनगर में तेलंगाना भाजपा अध्यक्ष और लोकसभा सांसद बंदी संजय कुमार द्वारा आयोजित "हिंदू एकता यात्रा" को संबोधित करते हुए बयान दिया। यूसीसी नागरिकों के व्यक्तिगत कानूनों को लागू करने का एक प्रस्ताव है जो सभी नागरिकों पर उनके धर्म, लिंग और यौन अभिविन्यास की… read-more

सोम, 15 मई 2023 - 09:30 AM / by सपना सिन्हा

Tags: uniform civil code, implemented, India, Assam CM

Courtesy: Janta Se Rishta

Himanta Biswa sarma and sadhguru

फोटो: The Siasat Daily

काजीरंगा में सफारी करने पर हिमंता शर्मा और सद्गुरू के खिलाफ हुई एफआईआर

असम के सीएम हिमंत बिस्वा सरमा और सद्गुरू जग्गी वासुदेव के खिलाफ काजीरंगा राष्ट्रीय उद्यान में नाइट सफारी किए जाने के आरोप में एफआईआर हुई है। हालांकि मुख्यमंत्री ने पर्यावरण कार्यकर्ताओं द्वारा लगाए गए आरोपों को खारिज कर दिया है। दरअसल उनपर आरोप है कि उन्होंने नाइट सफारी के दौरान वन्यजीव संरक्षण कानून का उल्लंघन किया है। दरअसल वन्य जीव अधिनियम के तहत एक निश्चित समय के बाद नाइट सफारी पर प्रतिबंध है। 

सोम, 26 सितंबर 2022 - 01:30 PM / by रितिका

Tags: controversies, Assam CM, Himanta Biswas, Wildlife Safari

Courtesy: Zee News

himanta biswa sarma

फोटो: DNA India

एक्टिविस्ट की खुदकुशी के मामले में सीएम हिमंत ने माफी मांगी, प्रशासन को ठहराया जिम्मेदार

असम के डिब्रूगढ़ में पशु अधिकार कार्यकर्ता विनीत बागड़िया की मौत के बाद मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने प्रशासन को जिम्मेदार बताते हुए परिवार से माफी मांगी है। हिमंत बिस्व सरमा परिवार को सांत्वना देने पहुंचे थे। उन्होंने प्रशासन की नाकामी पर दुख जताते हुए परिवार को भरोसा दिलाया की दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। बता दें कि विनीत ने जुलाई सात को फांसी लगाई थी और तीन लोगों पर उत्पीड़न करने का आरोप लगाया था।

रवि, 10 जुलाई 2022 - 09:07 PM / by रितिका

Tags: Hemant biswa sarma, Assam, Assam CM

Courtesy: News 18 Hindi

Teachers Vaccination

फोटो: Indian Express

सितंबर 5 तक सभी शिक्षकों का होगा टीकाकरण: असम सरकार

असम सरकार ने घोषणा की है कि राज्य के सभी शिक्षकों को सितंबर 5 तक वैक्सीन दी जाएगी। मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने कहा, ''असम सरकार ने 5 सितंबर से पहले राज्य के हर शिक्षक का टीकाकरण करने का फैसला किया है। हम केंद्र सरकार से 12 लाख अतिरिक्त COVID-19 टीके लाए हैं।" उन्होंने कहा कि असम सरकार द्वारा 1 सितंबर से राज्य में स्कूलों और कॉलेजों को फिर से खोलने के प्रयास किए जाएंगे। 

गुरु, 26 अगस्त 2021 - 02:10 PM / by सपना सिन्हा

Tags: Assam CM, HIMANTA BISWA SHARMA, Teachers Day

Courtesy: TV9 Bharatvarsh

Himanta Biswa Sarma

फोटो: Indian Express

असम विधानसभा में पेश हुआ मवेशी संरक्षण बिल 2021

असम विधानसभा में मुख्यमंत्री हिमंत बिस्व सरमा द्वारा जुलाई 12 को मवेशी संरक्षण बिल 2021 पेश किया गया। इस बिल के तहत मवेशियों के वध, उपभोग और परिवहन को विनियमित किया जाएगा। इस बिल का उद्देश्य बीफ ना खाने वाले समुदायों के निवास स्थान और मंदिर के पांच किलोमीटर क्षेत्र में बीफ को प्रतिबंधित करना है। इस कानून के तहत सभी अपराध गैरजमानती और संज्ञेय होंगे,और दोषी को कम से कम तीन साल की सजा और जुर्माने का प्रावधान है।

मंगल, 13 जुलाई 2021 - 11:00 AM / by अमन शुक्ला

Tags: Assam, Himanta Biswa Sarma, National, Assam CM

Courtesy: Amar Ujala News

Assam CM  Himant Biswa Sarma

फोटो: DNA India

असम में जनसंख्या नियंत्रण के लिए लागू होगी 'दो बच्चा नीति'

असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्व सरमा के मुताबिक राज्य में 'दो बच्चा नीति' को लागू किया जाएगा, जिसके तहत दो से अधिक बच्चों के माता-पिता को सरकारी योजनाओं के लाभ से वंचित किया जाएगा। मुख्यमंत्री ने बताया कि राज्य सरकार की कई नीतियों में इसे लागू किया जाएगा। 2018 में चुनाव लड़ने के लिए न्यूनतम शैक्षिक योग्यता और चालू अवस्था में शौचालय के साथ-साथ दो बच्चों का मानदंड शमिल किया गया था।

शनि, 19 जून 2021 - 08:40 PM / by मोहित भारद्वाज

Tags: Assam CM, two child policy, Assam, India

Courtesy: Livehindustan

Hemant Biswa Sarma

फोटो: Indian Express

असम के नए मुख्यमंत्री होंगे हेमंत बिस्व सरमा

असम में पिछले एक हफ्ते से जारी सीएम पद पर सस्पेंस अंततः खत्म हुआ। गुवाहाटी में बीजेपी विधायक दल की बैठक में हेमंत बिस्व सरमा को बीजेपी विधायक दल का नेता चुन लिया गया है। इससे पहले तत्कालीन मुख्यमंत्री ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया था। सूत्रों के अनुसार सर्वानंद सोनेवाल को जल्द ही केन्द्रीय मंत्री बनाया जा सकता है। वहीं असम के नए मुख्यमंत्री बिस्व सरमा मई 10 को ही मुख्यमंत्री पद की शपथ ले सकते हैं। 

रवि, 09 मई 2021 - 05:20 PM / by अमन शुक्ला

Tags: Assam, Assam CM, Assam BJP, Hemant biswa sarma

Courtesy: Aajtak News

who will be the next CM of Assam-  Sarbanand or Hemant Biswa Sarma

फोटो: Indian Express

जल्द दूर हो सकता है असम के सीएम पद का सस्पेंस

असम विधानसभा चुनाव में भाजपा की शानदार जीत के बाद मुख्यमंत्री पद को लेकर अभी भी असमंजस बना हुआ है। इसको लेकर दिल्ली में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के आवास पर हुई बैठक में असम के मौजूदा मुख्यमंत्री सर्वानंद सोनेवाल और स्वास्थ्य मंत्री हेमंत बिस्वा सरमा शामिल हुए। बैठक खत्म होने के बाद हेमंत बिस्वा ने मीडिया से कहा कि मई 09 को भाजपा विधायक दल की बैठक के बाद सभी प्रश्नों के उत्तर मिल जाएंगे।

शनि, 08 मई 2021 - 06:10 PM / by अमन शुक्ला

Tags: Assam, Assam CM, BJP, politics

Courtesy: Amarujala News

Bhumidhar Barman

फ़ोटो: Bharat News

नहीं रहे असम के पूर्व मुख्यमंत्री भूमिधर बर्मन

असम के पूर्व मुख्यमंत्री व कांग्रेस पार्टी के दिग्गज नेता भूमिधर बर्मन ने गुवाहाटी के एक निजी अस्पताल में अप्रैल 18 के दिन अंतिम सांस ली। जानकारी के अनुसार 91 वर्षीय बर्मन लम्बे समय से बीमार चल रहे थे। वहीं,पूर्व मुख्यमंत्री के निधन पर राज्य सरकार ने शोक व्यक्त करते हुए 3 दिन के राजकीय शोक की घोषणा भी की है। साथ ही बर्मन के निधन पर पीएम मोदी ने भी दुख व्यक्त किया है।

सोम, 19 अप्रैल 2021 - 03:42 PM / by आकाश तिवारी

Tags: Bhumidhar barman, Assam CM, sad demise

Courtesy: Live Hindustan

Hima Das

फ़ोटो: Bhaskar

वर्ल्ड चैम्पियन हिमा दास बनीं DSP, कहा- बचपन का सपना हुआ पूरा

अर्जुन अवार्ड से सम्मानित भारत की स्टार एथलेटिक हिमा दास को फरवरी 26 को असम के मुख्यमंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने डिप्टी सुपरिटेंडेंट ऑफ पुलिस नियुक्त करते हुए अपॉइंटमेंट लेटर और वर्दी दी। जिस पर हिमा ने कहा, ‘मेरा बचपन से ही पुलिस बनने का सपना था'। हिमा ने 2018 में फिनलैंड में हुई अंडर-20 वर्ल्ड एथलेटिक्स चैम्पियनशिप की 400 मीटर रेस 51.46 सेकेंड में पूरी कर  ली थी और जकार्ता एशियन गेम्स के 4x400 मीटर मिक्स्ड रिले में गोल्ड जीता था।

शुक्र, 26 फ़रवरी 2021 - 05:20 PM / by मोहित भारद्वाज

Tags: Assam CM, Hima Das, indian sprinter, Gold Medalist

Courtesy: Bhaskar News