Assam Flood

फोटो: Janadesh Live

राज्य में भीषण बाढ़ से 7 लोगों की मौत, 12 जिले प्रभावित: असम

असम में भारी बारिश के कारण गंभीर बाढ़ आने से सात लोगों की जान चली गई है। रिपोर्ट के मुताबिक, 12 जिले बाढ़ की चपेट में हैं, जिनमें बजाली, बारपेटा, बिश्वनाथ, दरांग, धेमाजी, गोलपारा, जोरहाट, कामरूप, लखीमपुर, नलबाड़ी, सोनितपुर और तामुलपुर शामिल हैं। रिपोर्ट में कहा गया है, ''आज तक मरने वालों की संख्या 7 है।'' रिपोर्ट में कहा गया है कि 5 जिलों में कुल 5 मेडिकल टीमें तैनात की गई हैं।

गुरु, 29 जून 2023 - 09:30 AM / by सपना सिन्हा

Tags: assam flood, Death, waterlogging, HEAVY RAINFALL

Courtesy: Jagran News

amit shah

फोटो: Hindustan Times

अमित शाह ने असम को बाढ़ से बचाने के लिए योजना बनाने पर दिया जोर

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने एक बैठक में कहा कि पूर्वोत्तर को बाढ़ से बचाने के लिए एक दीर्घकालिक योजना बनाई जानी चाहिए। उन्होने सरकार को अल्पकालिक योजनाएं ना बनाने की हिदायत दी। उन्होंने कहा कि राज्य का विकास करने के लिए निजी निवेशकों को आकर्षित करना होगा, जिसके लिए राज्य का बढ़ मुक्त होना बेहद आवश्यक है। बता दें कि असम में बाढ़ सिर्फ बारिश नहीं बल्कि हर मौसम की समस्या बनी रहती है।

शनि, 08 अक्टूबर 2022 - 03:20 PM / by रितिका

Tags: Assam, assam flood, Floods, Amit Shah

Courtesy: NDTV News

Assam Floods

फोटो: Raj Express

असम बाढ़: बढ़कर 190 हुई मरने वालों की संख्या, पानी में डूबे नए इलाके

एक आधिकारिक बुलेटिन के मुताबिक असम में बाढ़ के कारण जुलाई 8 को तीन और लोगों की मौत हो गई और नए इलाके जलमग्न हो गए। असम राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण ने जानकारी देते हुए बताया, बाढ़ के पानी के कारण एक बच्चे समेत दो अन्य लोगों ने अपनी जान गँवा दी, जबकि भूस्खलन के कारण एक अन्य व्यक्ति की मौत हो गई। राज्य में इस साल आई बाढ़ और भूस्खलन में मरने वालों की कुल संख्या 190 हो गई है। 

शनि, 09 जुलाई 2022 - 10:20 AM / by सपना सिन्हा

Tags: assam flood, Death, Landslides, ASDMA

Courtesy: Navbharat Times

assam flood

फोटो: Republic World

असम के डिब्रूगढ़ में सीआरपीएफ कैंप में भरा पानी, लगातार हो रही बारिश

असम के डिब्रूगढ़ में बाढ़ का पानी सीआरपीएस कैंप में घुस गया है जिसके बाद जवानों को सुरक्षित बाहर निकाला गया है। सीआरपीएफ के 171 बटालियन कैंप में पानी भरने के कारण जवान कैंप खाली कर चुके है। पानी के बढ़ते जलस्तर को देखते हुए कैंप खाली करना पड़ा है। यहां तीन से चार दिनों तक भारी बारिश का अनुमान है। बता दें कि असम में 31.54 लाख लोग बाढ़ से प्रभावित हुए है।

शनि, 02 जुलाई 2022 - 10:10 AM / by रितिका

Tags: Assam, Assam floods, assam flood, CRPF Jawans

Courtesy: ABP Live

Assam Floods

फोटो: Hamara Mahanagar

असम में बाढ़ से मरने वालों की संख्या बढ़कर 159 हुई, 8 और लोगों की मौत

असम में आई बाढ़ के कारण जून 30 को 8 और लोगों ने अपनी जान गँवा दी। असम में आई बाढ़ और भूस्खलन के कारण इस साल अब तक 159 लोग अपनी जान गँवा चुके हैं। असम राज्य द्वारा आंकड़ों के मुताबिक, राज्य के 25-ज़िलों में अब तक 29.80 लाख लोग बाढ़ से प्रभावित हो चुके हैं। बेकी, कोपिली, बराक और कुशियारा समेत कई इलाकों में अभी भी ब्रह्मपुत्र नदी खतरे के निशान से ऊपर बह रही है। 

शुक्र, 01 जुलाई 2022 - 10:50 AM / by सपना सिन्हा

Tags: assam flood, Death, landslide, Bramhaputra river

Courtesy: Navbharat Times

Assam Floods

फोटो: Deshhit

असम बाढ़ संकट के बीच आमिर खान ने दिया 25 लाख रुपये का योगदान

बॉलीवुड आमिर खान ने बाढ़ प्रभावित लोगों के लिए असम के सीएम राहत कोष में मदद के लिए 25 लाख रूपये का दान दिया है। असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा शर्मा ने आमिर खान का धन्यवाद करते हुए अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक नोट साझा किया है। उन्होंने लिखा, “प्रख्यात बॉलीवुड अभिनेता आमिर खान ने मुख्यमंत्री राहत कोष में 25 लाख रुपये का उदार योगदान देकर हमारे राज्य के बाढ़ प्रभावित लोगों की मदद के लिए हाथ… read-more

बुध, 29 जून 2022 - 12:20 PM / by सपना सिन्हा

Tags: Aamir Khan, Contributes, assam flood, cm himanta biswas sarma

Courtesy: ABC News On

Assam Floods

फोटो: Latestly

असम के नगांव में अभी भी गंभीर बनी हुई है बाढ़ की स्थिति

असम के नगाँव में बाढ़ के कारण अभी भी स्थिति गंभीर बनी हुई है। जिले में 5.3 लाख से अधिक लोग अभी भी बाढ़ के प्रभाव में हैं। हाल ही में केंद्रीय मंत्री सदानंद सोनेवाल ने भी राहत शिविर का दौरा किया था। नगाँव जिले के कामरूप इलाके में राजस्व सर्कल के अंतर्गत कई इलाकों में अभी भी बाढ़ का पानी भरा हुआ है, जिससे घर, सड़क, पल और बाँध क्षतिग्रस्त हो गए है।

मंगल, 28 जून 2022 - 12:01 PM / by सपना सिन्हा

Tags: assam flood, highways, Nagaon, people affected

Courtesy: Jagran News

Assam Floods

फोटो: Zee News

बाढ़ प्रभावित पूर्वोत्तर राज्यों में राहत सामग्री मुफ्त में पहुंचाएगा रेलवे

अधिकारियों ने जून 27 को जानकारी देते हुए बताया, रेलवे बाढ़ प्रभावित पूर्वोत्तर राज्यों में सभी राहत सामग्री मुफ्त में पहुंचाएगा। पूर्वोत्तर सीमांत रेलवे के प्रवक्ता ने यहां कहा कि मुफ्त परिवहन पार्सल वैन या द्वितीय श्रेणी, सामान-सह-गार्ड वैन और माल गाड़ियों द्वारा अंतर-राज्य और अंतर-राज्य सहायता और राहत सामग्री के लिए लागू होगा। उन्होंने कहा कि इस उद्देश्य के लिए देश के किसी भी हिस्से से क्षेत्र के लिए सभी प्रकार के माल ढुलाई शुल्क माफ कर दिए… read-more

मंगल, 28 जून 2022 - 11:40 AM / by सपना सिन्हा

Tags: assam flood, RAILWAYS, relief materials

Courtesy: Amar Ujala News

Assam Floods

फोटो: India TV News

असम बाढ़: 4 बच्चों समेत 5 लोगों ने गँवाई जान, कुल 22 लाख लोग प्रभावित

असम में जून 26 को बाढ़ के कारण 25 जिलों में पांच और लोगों की मौत हो गई और 22 लाख से अधिक लोग बाढ़ की चपेट में आ गए। रविवार को बारपेटा, कछार, दरांग, करीमगंज और मोरीगांव जिलों के विभिन्न स्थानों पर चार बच्चों सहित पांच लोग डूब गए। दो जिलों में दो लापता हैं। मुख्यमंत्री सरमा ने रविवार को बाढ़ प्रभावित सिलचर और कामरूप का दौरा किया। उन्होंने बचाव अभियानों को जल्द से जल्द मदद पहुंचाने के निर्देश… read-more

सोम, 27 जून 2022 - 09:20 AM / by सपना सिन्हा

Tags: assam flood, Death, rescue operations, Himanta Biswa Sarma

Courtesy: News 18

assam floods

फोटो: NDTV

असम में बाढ़ से मरने वालों की संख्या हुई 117

असम में कई जिलों में नदियों में पानी खतरे के निशान से उपर बह रहा है। यहां जून 24 को बाढ़ से 45.34 लाख लोग प्रभावित हुए है। इस दौरान कुल 10 लोगों की जान बाढ़ के कारण गई है। राज्य में कुल 117 लोग बाढ़ के कारण अपनी जान गंवा चुके है। बाढ़ के कारण 91658.49 हेक्टेयर फसल प्रभावित हुई है। राज्य में सेना, पुलिस बल, राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल, एसडीआरएफ, अग्निशमन और आपातकालीन कर्मी राहत कार्य में जुटे है।

शनि, 25 जून 2022 - 11:50 AM / by रितिका

Tags: Floods, Assam floods, environment, assam flood

Courtesy: ABP Live