Assam Flood

फोटो: Bansal News

असम बाढ़: लगातार बारिश के बीच लखीमपुर में 67 गांव जलमग्न

देश के कई हिस्सों में लगातार हो रही बारिश के कारण देश के कई हिस्सों में बाढ़ जैसे हालात पैदा हो गए हैं। बाढ़ के पानी से असम के लखीमपुर जिले के 4 राजस्व मंडलों के 67 गांव जलमग्न हो गए हैं। कई नए इलाकों में बाढ़ का पानी भर जाने के बाद जिले में स्थिति और भी खराब हो गई है, जिससे लगभग 60,300 लोग प्रभावित हुए हैं। करीब 545.50 हेक्टेयर फसल क्षेत्र अभी भी पानी में डूबा हुआ है। 

मंगल, 11 जुलाई 2023 - 04:30 PM / by सपना सिन्हा

Tags: Assam floods, villages submerged, Lakhimpur, rains situation

Courtesy: Janta Se Rishta

Assam Floods

फोटो: One India

असम बाढ़: अमित शाह ने सीएम हिमंत को किया सहायता का वादा, मूसलाधार बारिश से प्रभावित हुए लगभग 5 लाख लोग

असम में भारी बारिश के बाद बाढ़ जैसी स्थिति के बीच, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने आज राज्य के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा को सहायता का वादा किया। एक ट्वीट में, शाह ने कहा: "भारी बारिश के कारण, असम के कुछ हिस्सों में लोग बाढ़ जैसी स्थिति का सामना कर रहे हैं। मैंने सीएम श्री @हिमांताबिस्वा जी से बात की है और हर संभव सहायता का आश्वासन दिया है।"

रवि, 25 जून 2023 - 07:01 PM / by सपना सिन्हा

Tags: Assam floods, Home Minister Amit Shah, Himanta Biswa Sarma, relief assistance, heavy rains

Courtesy: NDTV Hindi

assam flood

फोटो: Republic World

असम के डिब्रूगढ़ में सीआरपीएफ कैंप में भरा पानी, लगातार हो रही बारिश

असम के डिब्रूगढ़ में बाढ़ का पानी सीआरपीएस कैंप में घुस गया है जिसके बाद जवानों को सुरक्षित बाहर निकाला गया है। सीआरपीएफ के 171 बटालियन कैंप में पानी भरने के कारण जवान कैंप खाली कर चुके है। पानी के बढ़ते जलस्तर को देखते हुए कैंप खाली करना पड़ा है। यहां तीन से चार दिनों तक भारी बारिश का अनुमान है। बता दें कि असम में 31.54 लाख लोग बाढ़ से प्रभावित हुए है।

शनि, 02 जुलाई 2022 - 10:10 AM / by रितिका

Tags: Assam, Assam floods, assam flood, CRPF Jawans

Courtesy: ABP Live

assam floods

फोटो: NDTV

असम में बाढ़ से मरने वालों की संख्या हुई 117

असम में कई जिलों में नदियों में पानी खतरे के निशान से उपर बह रहा है। यहां जून 24 को बाढ़ से 45.34 लाख लोग प्रभावित हुए है। इस दौरान कुल 10 लोगों की जान बाढ़ के कारण गई है। राज्य में कुल 117 लोग बाढ़ के कारण अपनी जान गंवा चुके है। बाढ़ के कारण 91658.49 हेक्टेयर फसल प्रभावित हुई है। राज्य में सेना, पुलिस बल, राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल, एसडीआरएफ, अग्निशमन और आपातकालीन कर्मी राहत कार्य में जुटे है।

शनि, 25 जून 2022 - 11:50 AM / by रितिका

Tags: Floods, Assam floods, environment, assam flood

Courtesy: ABP Live

Assam Floods

फोटो: Latestly

असम बाढ़: मरने वालों की संख्या 100 के पार; 55 लाख लोग प्रभावित

असम में बाढ़ के कारण मरने वालों की संख्या 100 के पार पहुंच गई, जबकि राज्य के विभिन्न जिलों से 12 और लोगों की मौत हो गई। आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार, ब्रह्मपुत्र और बराक नदियों के नए क्षेत्रों में जलमग्न होने से 32 जिलों में अबतक 55 लाख लोग प्रभावित हुए हैं। अधिकारियों ने कहा कि होजई में चार लोगों की मौत हो गई, बारपेटा और नलबाड़ी में तीन-तीन लोग मारे गए और कामरूप में दो लोगों की जान चली गई।

गुरु, 23 जून 2022 - 12:01 PM / by सपना सिन्हा

Tags: Assam floods, KILLED, affected, water level, brahmaputra

Courtesy: Aajtak News

Assam Floods

फोटो: India TV News

असम में बाढ़ के कारण हुई 54 मौतें, कई ट्रेने रद्द

असम में पिछले की दिनों से लगातार हो रही बारिश और बाढ़ ने कहर बरपा रखा है। असम एएसडीएमए के अनुसार, जून 17 को असम में बाढ़ के कारण नौ और लोगों की मौत हो गई, जिससे कुल मरने वालों की संख्या 54 हो गई। पूर्वोत्तर सीमांत रेलवे ने कहा, असम के होजइ जिले में पूर्वोत्तर सीमांत रेलवे के लुमडिंग डिवीज़न के अंतर्गत जमुनामुख और जुगिजान के मध्य कई ट्रेनों को आंशिक रूप से रद्द या डाइवर्ट कर दिया गया है। 

शनि, 18 जून 2022 - 09:50 AM / by सपना सिन्हा

Tags: Assam floods, died, Heavy Rain, RAILWAYS

Courtesy: Jagran News

Assam Floods

फोटो: DNA India

आईएमडी ने की असम में और बारिश की भविष्यवाणी , खतरे के निशान से ऊपर बह रही है ब्रह्मपुत्र

बीते कुछ दिनों से पूर्वोत्तर राज्यों असम, मेघालय, त्रिपुरा, नागालैंड और अरुणाचल प्रदेश में भारी बारिश हो रही है। भारी बारिश के कारण असम में बाढ़ की स्थिति पैदा हो गयी है। भारतीय मौसम विभाग (IMD) के मुताबिक आने वाले दिनों में इस क्षेत्र में दो और दिन अच्छी बारिश हो सकती है। मौसम विभाग ने अनुमान जताया है कि, "16 से 18 जून तक असम और मेघालय में अलग-अलग स्थानों पर अत्यधिक भारी वर्षा होने की संभावना है।"

शुक्र, 17 जून 2022 - 01:01 PM / by सपना सिन्हा

Tags: Assam floods, weather forecast, Heavy Rain, brahmaputra

Courtesy: The News Ocean

assam floods

फोटो: NDTV

बाढ़ के कारण 26 लोगों की हुई मौत, 5 लाख से अधिक लोग प्रभावित

असम में बाढ़ के कारण काफी परेशानियां हो रही हैं। असम में 17 जिलों में बाढ़ के कारण 5.8 लाख लोग प्रभावित हुए हैं। असम में अबतक कुल 26 लोगों की मौत हो चुकी है। असम राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण की मानें तो बाढ़ से 5,80,100 से अधिक लोग प्रभावित हैं। बता दें कि मई 24 को दीमा हसाओ जिले में मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने भी दौरा किया था।

बुध, 25 मई 2022 - 02:00 PM / by रितिका

Tags: Floods, Assam floods, assam flood

Courtesy: ABP Live

Assam flood

फ़ोटो: Onmanaroma

असम में तबाही मचा रही है बाढ़, अब तक 24 लोग गंवा चुके अपनी जान

असम में पूर्व मानसून बारिश से आई बाढ़ ने तबाही मचाई है। यहां 24 लोग बाढ़ के चलते अपनी जान गंवा चुके है। असम राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण की ओर से मिली जानकारी के अनुसार करीब 7.20 लाख लोग बाढ़ से प्रभावित हुए है जबकि 91,518 प्रभावित लोग वर्तमान में राज्य भर में 269 राहत शिविरों में रह रहे हैं। राहत कार्य के लिए भारतीय सेना,राज्य आपदा प्रतिक्रिया बल,राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल और स्वयंसेवक की मदद ली गई है।

सोम, 23 मई 2022 - 12:20 PM / by आकाश तिवारी

Tags: Assam, Assam floods, North East India

Courtesy: Live hindustan