Earthquake

फोटोः Amar Ujala

पूर्वी असम में महसूस किए गए भूकंप के झटके

अरुणाचल प्रदेश की सीमा के पास पूर्वी असम में अक्टूबर 14 को मध्यम तीव्रता वाले भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 3.3 मापी गई है। नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी ने जानकारी दी कि भूकंप को सतह से 10 किमी की गहराई में रिकॉर्ड किया गया है। हालांकि भूकंप से किसी प्रकार के नुकसान की खबर नहीं मिली है। इससे पहले भी पूर्वोत्तर राज्यों में भूकंप को महसूस किया गया है। 

शुक्र, 15 अक्टूबर 2021 - 11:40 AM / by Surbhi Shaw

Tags: earthquake news, moderate earthquake, assam news

Courtesy: newsnationtv