Vkas Dubey Property Attached

फोटो: India TV News

कोर्ट के आदेश के बाद कुर्क की गई गैंगस्टर विकास दुबे की 67 करोड़ रुपये की संपत्ति

उत्तर प्रदेश सरकार ने मारे गए गैंगस्टर विकास दुबे और उसके रिश्तेदारों की 67 करोड़ रुपये की संपत्ति जब्त की है। इन संपत्तियों को कुर्क करने के आदेश जिलाधिकारी की अदालत ने जारी किए हैं। कुर्क की गई 13 अचल और 10 चल संपत्तियां विकास दुबे की पत्नी ऋचा दुबे, उनकी मां सरला दुबे और दो बेटों आकाश और शानू के नाम हैं। संपत्तियां बिकरू गांव, चौबेपुर, कानपुर देहात और लखनऊ में स्थित हैं। 

सोम, 09 मई 2022 - 04:30 PM / by सपना सिन्हा

Tags: Uttar Pradesh, Vikas Dubey, property, attached

Courtesy: Prabha Sakshi