फोटो: India TV News
अगले दो महीनों में 22 खनिज ब्लॉकों की नीलामी की योजना बना रही है सरकार
सरकार नवंबर और दिसंबर महीने में महाराष्ट्र, उत्तर प्रदेश और गोवा में 22 खनिज ब्लॉकों की नीलामी की योजना बना रही है। खान मंत्रालय के अनुसार जिन खदानों की नीलामी की जानी है उनमें छह लौह अयस्क ब्लॉक, चूना पत्थर और सोने के तीन-तीन ब्लॉक, बॉक्साइट के दो ब्लॉक, तांबा, फॉस्फोराइट और ग्लौकोनाइट के एक-एक ब्लॉक शामिल हैं। सितंबर में ब्लॉकों के लिए टेंडर आमंत्रित करने का नोटिस जारी किया गया था।
Tags: Government plans, Auction, mineral blocks, next two months
Courtesy: Navbharat Times
फोटो: News 18
Pro Kabaddi 2022 Auction: आज होगी प्रो-कबड्डी लीग 9वें सीजन के लिए खिलाड़ियों की नीलामी
देश में अब प्रो कबड्डी लीग के नौवें सीजन के लिए आज शाम खिलाड़ियों की नीलामी होने जा रही है। अगस्त 5 और अगस्त 6 (शुक्रवार और शनिवार) को शाम 6.30 प्रो कबड्डी लीग के लिए खिलाड़ियों की नीलामी का आयोजन किया जायेगा। बता दें कि प्रो कबड्डी लीग के नौवें सीजन के लिए होने वाली खिलाड़ियों की नीलामी को दर्शक डिजनी+ हॉटस्टार पर देख सकते हैं। इस नीलामी का सीधा प्रसारण शाम 6.30 बजे से किया जायेगा।
Tags: pro kabaddi 2022, Auction, live streaming, session 9
Courtesy: Latestly News
फोटो: GNT News
भारत में कब से होगी 5जी सेवा की शुरुआत, जानें कितने शहरों में शुरू होगी सर्विस
भारत में 5G स्पेक्ट्रम नीलामी समाप्त हो गयी है। यह नीलामी 26 जुलाई से लेकर 1 अगस्त तक चली है। इन सात दिनों में Reliance Jio, Bharti Airtel, Vodafone Idea और Adani Group ने हिस्सा लिया। नीलामी के दौरान कुल 1.5 लाख करोड़ रुपयों की बोली लगायी गयी। दूरसंचार विभाग की रिपोर्ट के मुताबिक भारत में सबसे पहले कुल 13 शहरों में 5G सर्विस की शुरुआत होगी। अक्टूबर से देश में 5जी सेवा की शुरुआत हो सकती है।
Tags: 5G, Spectrum, Auction, Department of Telecommunication
Courtesy: Jagran
फोटो: Indian Express
5जी स्पेक्ट्रम की नीलामी सातवें दिन खत्म, सरकार को मिले 1.5 लाख करोड़
5जी स्पेक्ट्रम की नीलामी सातवें दिन खत्म हो गई है। इसके साथ ही सरकार की झोली में स्पेक्ट्रम बिक्री से 1.5 लाख करोड़ रुपये आए। यह राशि उम्मीद से अधिक है क्योंकि सरकार ने इस रिकॉर्ड कमाई का अंदाजा नहीं लगाया था। इसके बाद कंपनियां सर्विस शुरू करेंगी। मोबाइल कंपनियां इसकी टेस्टिंग पहले से ही कर रही हैं। हालांकि एक साथ पूरे देश में 5जी सर्विस नहीं मिलेगी क्योंकि जहां-जहां टेस्टिंग की गई है, वहां यह सर्विस शुरू हो जाएगी।
Tags: 5G, Spectrum, Auction, testing
Courtesy: News18
फोटो: BBC
अमेरिका में नाजी तानाशाह एडोल्फ हिटलर की घड़ी 11 लाख डालर में नीलाम
अमेरिका में नाजी तानाशाह एडोल्फ हिटलर की घड़ी 11 लाख डालर में नीलाम हुई। जर्मन घड़ी फर्म ह्यूबर द्वारा बनाई गई है, जिसमें एक स्वस्तिक बना है। मैरीलैंड में अलेक्जेंडर हिस्टोरिकल ऑक्शन में एक गुमनाम बोली लगाने वाले को बेच दिया गया था। हिटलर को यह घड़ी 20 अप्रैल, 1933 को उनके 44वें जन्मदिन पर दी गई थी, जब वह जर्मनी के चांसलर बने थे।
Tags: Germany, Adolf Hitler, Auction, watch
Courtesy: Jagran
फोटो: The Newyork Times
गोर्गोसॉरस का कंकाल नीलामी में 47 करोड़ रुपए से अधिक दाम पर बिका
टायरानोसॉरस रेक्स की प्रजाति के एक गोर्गोसॉरस का कंकाल नीलामी में 6 मिलियन डॉलर (47 करोड़ रुपए) से अधिक दाम पर बेचा गया है। नीलामीकर्ता सोथबी ने कहा कि प्राचीन कंकाल को 2018 में अमेरिकी राज्य मोंटाना में खोजा गया था। ऑक्शन हाउस ने विशालकाय कंकाल को खरीदने वाले की पहचान उजागर नहीं की है। गोर्गोसॉरस का मतलब होता है 'भयानक छिपकली', जो करीब 7.7 करोड़ साल पहले उत्तरी अमेरिका के पश्चिमी क्षेत्र में रहता था।
Tags: Auction, America, Gorgosauras, Skeleton
Courtesy: News18
फोटो: Forbes
5जी स्पेक्ट्रम की नीलामी जुलाई 26 को शुरू, सरकार को मिलेंगे 4.3 लाख करोड़
5जी स्पेक्ट्रम की नीलामी 26 जुलाई को शुरू होगी। इसमें कम से कम 4.3 लाख करोड़ रुपये के कुल 72 गीगाहर्ट्ज स्पेक्ट्रम को नीलामी के लिए रखा जाएगा। देश में 5जी सेवा सबसे पहले दिल्ली, लखनऊ, चंडीगढ़, गुरुग्राम, अहमदाबाद, कोलकाता, जामनगर, गांधीनगर, हैदराबाद, मुंबई, पुणे, बेंगलुरु और चेन्नई में शुरू होगी। रिलायंस जियो और भारती एयरटेल का दावा है कि उनका 5जी नेटवर्क पूरी तरह से तैयार है और स्पेक्ट्रम मिलने का इंतजार है।
Tags: Spectrum, 5G, phone, Auction
Courtesy: Jagran
फोटो: UNI Varta
5 और 6 अगस्त को मुंबई में होगी प्रो कबड्डी लीग 2022 के खिलाड़ियों की नीलामी
प्रो कबड्डी लीग सीजन 9 के आयोजक ने आखिरकार खिलाड़ियों की नीलामी की तारीखों की घोषणा कर दी है। नीलामी 5-6 अगस्त को मुंबई में होगी। डोमेस्टिक, ओवरसीज और न्यू यंग प्लेयर्स को चार कैटेगरी में बांटा जाएगा। खिलाड़ियों को प्रत्येक श्रेणी में 'ऑल-राउंडर्स', 'डिफेंडर्स' और 'रेडर्स' के रूप में उप-विभाजित किया जाएगा। प्रत्येक श्रेणी के लिए आधार मूल्य श्रेणी ए-INR 30 लाख, श्रेणी B-INR 20 लाख, श्रेणी C… read-more
Tags: Pro Kabaddi league, Auction, season 9, Mumbai
Courtesy: Live Hindustan
फोटो: The Moscow Times
रूसी पत्रकार ने यूक्रेनी बच्चों के लिए 10.35 करोड़ रुपये में बेचा नोबेल प्राइज पुरस्कार
यूक्रेन के बच्चों की मदद करने के लिए रूस के नोबल शांति पुरस्कार विजेता पत्रकार दमित्री मुरातोव ने अपना पुरस्कार नीलाम कर दिया है। नीलामी का आयोजन करने वाले ‘हेरिटेज ऑक्शन्स’के मुताबिक पुरस्कार 10.35 करोड़ डॉलर में बिका है। इस पुरस्कार से मिली राशि को यूक्रेन युद्ध में विस्थापित बच्चों के लिए किया जाएगा। नीलामी के बाद मुरातोव ने कहा कि नीलामी में मुझे इतनी बड़ी धनराशि मिलने की उम्मीद नहीं थी।
Tags: Ukraine, Auction, Nobel Prize, Nobel peace prize
Courtesy: News 18 Hindi
फ़ोटो: Reuters
रूस के पत्रकार दिमित्रि मुरातोव ने किया अपने नोबेल पुरस्कार की नीलामी का फैसला, युध्द से विस्थापित बच्चों की करेंगे मदद
रूस के पत्रकार दिमित्रि मुरातोव ने शांति के लिए मिले अपने नोबेल पुरस्कार की नीलामी का फैसला किया गया। मुरातोव नीलामी से मिलने वाली धनराशि यूक्रेन में युद्ध से विस्थापित हुए बच्चों की मदद के लिए सीधे यूनीसेफ को देंगे। नीलाम होने वाला नोबेल पदक 23 कैरेट सोने से निर्मित और 175 ग्राम वजन का है। नीलामी से मिली धनराशि संयुक्त राष्ट्र की संस्था यूनिसेफ को मिलेगी। यह प्रतिष्ठित संस्था धनराशि को यूक्रेनी बच्चों के कल्याण के लिए खर्च करेगी।
Tags: Russia, UNICEF, Auction, Nobel, Ukraine
Courtesy: Jagran