Auto

फ़ोटो: TOI

लग्जरी कार निर्माता कंपनी ऑडी की इलेक्ट्रिक कार में इस्तेमाल होने वाली बैटरी से चलेगी ई रिक्शा, जल्द होगी लॉन्च

लग्जरी कार निर्माता कंपनी ऑडी की इलेक्ट्रिक कार में इस्तेमाल होने वाली बैटरी अब जल्द ही आपको ई-रिक्शा में नजर आने वाली है। जर्मन-इंडियन स्टार्टअप NUNAM भारत में तीन इलेक्ट्रिक रिक्शा को लॉन्च करने वाली है।नूनम के को-फाउंडर, प्रदीप चटर्जी ने कहा कि, "पुरानी बैटरियां अभी भी काफी पावरफुल हैं। अगर उनका इस्तेमाल उचित तरीके से किया जाए तो सेकंड-लाइफ बैटरियों का जबरदस्त प्रभाव हो सकता है। प्रोजेक्ट के तहत वर्ष 2023 की शुरुआत में ई रिक्शा भारत की… read-more

शनि, 25 जून 2022 - 05:20 PM / by Pranjal Pandey

Tags: Audi, Germany, NUNAM, EBattery, Rickshaw

Courtesy: Amar ujala

Audi a8

फ़ोटो: Carwale

ऑडी A8 L जल्द भारत में होगी लॉन्च, मर्सिडीज और BMW को देगी टक्कर

ऑडी इंडिया अपनी नई कार 2022 ऑडी A8 L फेसलिफ्ट को  जुलाई 12 को लॉन्च करने जा रही है। कंपनी ने पहले से ही इसके लिए प्री-बुकिंग लेना शुरू कर दिया है। नई Audi A8 L में 10.1 इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, 8.6 इंच का कर्व्ड डिस्प्ले क्लाइमेट कंट्रोल फंक्शंस के लिए और ऑडी का वर्चुअल कॉकपिट भी होगा। BMW 7 सीरीज और मर्सिडीज-बेंज एस-क्लास को टक्कर देगी।

सोम, 13 जून 2022 - 07:02 PM / by Pranjal Pandey

Tags: Audi, A8L, Launch, Pre Booking

Courtesy: Amar ujala

Audi Q7

फोटो: CarDekho

भारत मे लॉन्च हुई नई Audi Q7 Facelift SUV, जाने फीचर्स

प्रीमियम कार निर्माता कंपनी Audi ने भारत मे अपनी नई SUV Audi Q7 लॉन्च कर दी है। इसमें फेसलिफ्ट फीचर भी दिया गया है। यह 3.0 लीटर का V6 टीएफएसआई इंजन से लैस है। इसमें 48 वोल्ट का माइल्ड हाइब्रिड सिस्टम भी मिलता है, जो 340HP और 500NM का टॉर्क देता है। इसकी टॉप स्पीड 250 KM/H है। जो 0-100 किमी की स्पीड सिर्फ 5.9 सेकंड में पकड़ लेती है। इसमें सेफ्टी के लिए 8 एयर-बैग्स दिए गए हैं।

शुक्र, 04 फ़रवरी 2022 - 03:01 PM / by अजहर फारूक

Tags: Audi, Audi Q7, India, top speed

Courtesy: Amar Ujala

Audi

फोटो: The Car Connection

2026 से सिर्फ इलेक्ट्रिक वाहन लॉन्च करेगी ऑडी

दिग्गज कार निर्माता कंपनी ऑडी ने अपनी नई कॉर्पोरेट नीति - वोरस्प्रंग 2030 में कई बड़ी घोषणाएं की हैं। इसके तहत कंपनी 2026 से सिर्फ इलेक्ट्रिक वाहनों को ही लॉन्च करेगी। अपनी नई कॉर्पोरेट नीति के मुताबिक कंपनी 2033 तक डीजल और पेट्रोल से चलने वाले अपने सभी वाहनों के उत्पादन को भी बंद करेगी। कार्बन एमिशन और ग्लोबल वार्मिंग से पर्यावरण को होने वाले नुकसान को ध्यान में रखते हुए कंपनी ने यह बड़ा फैसला लिया है। 

शुक्र, 27 अगस्त 2021 - 09:00 PM / by अमन शुक्ला

Tags: Audi, environment, Automobile, World

Courtesy: Carandbike

Audi e-tron

फोटो: Firstpost

लॉन्च हुए Audi की e-tron सीरीज के तीन नए मॉडल

जर्मन की लग्जरी कार कंपनी ऑडी ने भारत में अपनी इलेक्ट्रिक कार ई-ट्रॉन को लॉन्च कर दिया है। इसे तीन वैरिएंट में लॉन्च किया गया है, जिसमें e-tron 50, e-tron 55 और e-tron sportback शामिल है। कार को वर्तमान में डीलरशिप या ऑडी के ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से बु​क किया जा सकता है। बुकिंग राशि 5 लाख रुपए रखी गई है, वहीं Audi e-tron को 99.99 लाख रुपए की एक्स शोरूम प्राइज के साथ बाजार में उतारा गया है।

शुक्र, 23 जुलाई 2021 - 06:10 PM / by मेघा गुप्ता

Tags: Audi, Audi India, Electric cars

Courtesy: TV9 hindi