Umesh Yadav

फोटो: Aajtak

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टी20 सीरीज से पहले उमेश यादव को मिली टीम में जगह

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए तेज गेंजबाद उमेश यादव को टीम में शामिल किया गया है। सीरीज में हिस्सा लेने और टीम से जुड़ने के लिए वो चंडीगढ़ पहुंच गए है। उन्हें मोहम्मद शमी की जगह टीम में शामिल किया गया है जो हाल ही में कोविड 19 संक्रमित पाए गए है। बता दें की उमेश यादव तीन वर्षों बाद इस फॉर्मेट में वापसी करने वाले है। ऐसे में ये सीरीज उनके लिए बेहद अहम है।

रवि, 18 सितंबर 2022 - 07:45 PM / by रितिका

Tags: Umesh Yadav, Cricket, t20 series, Australia

Courtesy: Zee News

Indian team

फोटो: Smartprix

टी20 वर्ल्डकप के लिए शुरू हुई टीम इंडिया की तैयारी

टी20 वर्ल्डकप के पहले भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच तीन मैचों की टी20 सीरीज का आयोजन होना है। इस सीरीज के लिए भारतीय टीम मोहाली पहुंच गई है। सितंबर 17 से रोहित शर्मा की अगुवाई में टीम प्रैक्टिस करने उतरेगी। वहीं सीरीज के लिए एरोन फिंच की अगुवाई में ऑस्ट्रेलिया की टीम भी मोहाली पहुंच गई है। वर्ल्ड कप से पूर्व भारतीय टीम के पास खेल को मजबूत करने का सीरीज के जरिए बेहतरीन मौका है।

शुक्र, 16 सितंबर 2022 - 06:00 PM / by रितिका

Tags: Australia, Rohit Sharma, Cricket, Mohali

Courtesy: ABP Live

Aaron Finch

फोटो: Lokmat News

ऑस्ट्रेलिया के एरोन फिंच ने की एकदिवसीय क्रिकेट से संन्यास की घोषणा

ऑस्ट्रेलिया के कप्तान आरोन फिंच एक दिवसीय अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लेने की घोषणा की है। सितंबर 11 को न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे प्रारूप में उनका आखिरी मैच होगा। फिंच, जिन्होंने 145 एकदिवसीय मैचों में ऑस्ट्रेलिया का प्रतिनिधित्व किया है, ने इस साल 50 ओवरों के क्रिकेट में अपनी पिछली सात पारियों में केवल 26 रन बनाए। क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया से एक प्रेस विज्ञप्ति में, फिंच ने कहा, "यह कुछ… read-more

शनि, 10 सितंबर 2022 - 12:30 PM / by सपना सिन्हा

Tags: Aaron finch, announces, retirement, one day cricket, Australia

Courtesy: Jansatta News

India vs australia series

फोटो: India Cricket Schedule

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सीरीज में भारतीय टीम का अगले सप्ताह होगा चयन

अगले महीने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ होने वाली सीरीज के लिए 18 सदस्यों वाली भारतीय टीम का चयन अगले सप्ताह किया जाएगा। चयनकर्ताओं की बैठक अगले सप्ताह होनी है। वहीं अक्टूबर में शुरू होने वाले टी20 विश्वकप के लिए भी भारतीय टीम का चयन सितंबर 16 से पूर्व ही किया जाएगा। सीरीज के लिए नेशनल क्रिकेट अकादमी में फिटनेस पर काम कर रहे खिलाड़ियों को फिट होने पर जगह मिल सकती है।

बुध, 31 अगस्त 2022 - 05:20 PM / by रितिका

Tags: T20 Worldcup, Australia, Indian Cricket, Cricket

Courtesy: ABP Live

Indian airforce

फ़ोटो: Eastmojo

ऑस्ट्रेलिया: पिच ब्लैक नामक सैन्य अभ्यास में भारत ने भेजे अपने लड़ाकू विमान

भारतीय वायुसेना ने ऑस्ट्रेलिया में आयोजित होने वाले पिच ब्लैक नामक सैन्य अभ्यास में अपने लड़ाकू विमान भेजे है। रॉयल ऑस्ट्रेलियाई वायु सेना इस "एक्सरसाइज पिच ब्लैक 2022" को आयोजित कर रही है, जिसमें इस बार 17 देश अपनी हवा से हवा में ईंधन भरने की क्षमताओं को आगे बढ़ाने पर ध्यान केंद्रित करेंगे। बता दें कि यह सैन्य अभ्यास अगस्त 19 से सितंबर 8 तक आयोजित किया जा रहा है।

शनि, 20 अगस्त 2022 - 01:30 PM / by आकाश तिवारी

Tags: indian airforce, Australia, airforce operation, Woman Fighter Pilot

Courtesy: Live hindustan

Flood

फोटो: BBC

ऑस्ट्रेलिया के सबसे बड़े शहर सिडनी मूसलाधार बारिश से 32000 लोग घर छोड़ने पर मजबूर

ऑस्ट्रेलिया के सबसे बड़े शहर सिडनी और उसके आस-पास के इलाकों में बाढ़  के कारण सैकड़ों घरों में पानी भर गया है और करीब 32,000 से अधिक लोग घर छोड़ने पर मजबूर हैं। न्यू साउथ वेल्स आपदा सेवा प्रबंधक एश्ले सुलिवन ने बताया कि आपात प्रतिक्रिया दलों ने सिडनी में घरों या कारों में पानी भर जाने के कारण फंसे लोगों को बचाने के लिए रात भर में 100 से अधिक जगह बचाव कार्य किए हैं।

मंगल, 05 जुलाई 2022 - 04:31 PM / by Pranjal Pandey

Tags: Australia, Sydney, Flood, Heavy Rain

Courtesy: News18

australia antonay cabinet

फोटो: NewsOpener

ऑस्ट्रेलिया में नए मंत्रीमंडल में रिकॉर्ड स्तर पर महिलाओं को मिली जगह

ऑस्ट्रेलिया के नए मंत्रीमंडल में 10 महिलाओं को शामिल किया गया है। प्रधानमंत्री एंटनी अल्बानीज़ के मंत्रीमंडल में महिलाओं की संख्या काफी अधिक है। इससे पूर्व स्कॉट मॉरिसन की कैबिनेट में सात महिलाएं शामिल थी। इस मंत्रिमंडल में पहली बार एक मुस्लिम महीला को मंत्री बनाया गया है। इस कैबिनेट में लिंडा बर्नी पहली आदिवासी मूल निवाली महिला को भी मंत्री बनाया गया है। नए मंत्रीमंडल का गठन राजधानी क्रैनबेरा में किया गया।

बुध, 01 जून 2022 - 05:15 PM / by रितिका

Tags: Australia, Cabinet, cabinet minister, cabinet extension

Courtesy: NDTV News

Andrew Symonds

फोटो: Hindustan Times

ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट दिग्गज एंड्रयू साइमंड्स की कार एक्सिडेंट में मौत

पूर्व ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर एंड्रयू साइमंड्स की 46 वर्ष की उम्र में मई 14 को टाउन्सविले में कार एक्सिडेंट में मौत हो गई। पुलिस के मुताबिक उन्हें गंभीर चोटें आई थी। उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। क्वींसलैंड पुलिस के मुताबिक साइमंड्स की कार का एक्सीडेंट शहर से 50 किलोमीटर दूर वेस्ट हर्वे रेंज में रात 10.30 बजे पलटने से हुआ। इस वर्ष आस्ट्रेलियाई खिलाड़ी रॉड मार्श और शेन वार्न का भी निधन हो चुका है।

रवि, 15 मई 2022 - 11:00 AM / by रितिका

Tags: Andrew Symonds, Australian Cricketer, Australia

Courtesy: AajTak News

dhaka noise pollution

फोटो: The Independent

पड़ोसी देश के ढाका में है सबसे अधिक ध्वनि प्रदूषण

ऑस्ट्रेलिया का मेलबर्न दुनिया के प्रमुख शहरों में सबसे शांत शहर है जबकि बांग्लादेश की राजधानी ढाका में सबसे अधिक ध्वनि प्रदूषण होता है। दूसरे नंबर पर भारत में उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद में सबसे अधिक ध्वनि प्रदूषण होता है। ये जानकारी संयुक्त राष्ट्र पर्यावरण कार्यक्रम की रिपोर्ट में सामने आई है। इसमें दुनिया के 61 प्रमुख शहरों को शामिल किया गया था। ढाका में एवरेज ध्वनि प्रदूषण 119 डेसीबल है जो विश्व स्वास्थ्य संगठन के अनुसार 53 डेसिबल होना… read-more

मंगल, 05 अप्रैल 2022 - 06:00 PM / by रितिका

Tags: World, Australia, Melbourne, noise pollution

Courtesy: Zee News

Elisa hili

फोटो: sportswiki

ऑस्ट्रेलियन महिला क्रिकेटर एलिसा हिली ने रचा इतिहास, तोड़े कई वर्ल्ड रिकॉर्ड

महिला क्रिकेट वर्ल्ड कप के फाइनल में ऑस्ट्रेलियन क्रिकेटर एलिसा हिली ने कीर्तिमान रचते हुए कई वर्ल्ड रिकॉर्ड तोड दिए है। फाइनल मैच में एलिसा ने 138 गेंदों में 170 रनों की पारी खेली है जो अबतक की सबसे बड़ी पारी है। वर्ल्ड कप में हिली ऑस्ट्रेलियन खिलाड़ी एडम गिलक्रिस्ट को पछाड़ सबसे ज्यादा रन बनाने वाली खिलाड़ी बन गई है। एलिसा ने 2022 वर्ल्ड कप में 509 रन बनाए है जो की अबतक का सर्वाधिक स्कोर है।

रवि, 03 अप्रैल 2022 - 04:05 PM / by आकाश तिवारी

Tags: Elisa hili, Women's Cricket, Australia

Courtesy: Tv9hindi