Andrew Symonds

फोटो: Hindustan Times

ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट दिग्गज एंड्रयू साइमंड्स की कार एक्सिडेंट में मौत

पूर्व ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर एंड्रयू साइमंड्स की 46 वर्ष की उम्र में मई 14 को टाउन्सविले में कार एक्सिडेंट में मौत हो गई। पुलिस के मुताबिक उन्हें गंभीर चोटें आई थी। उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। क्वींसलैंड पुलिस के मुताबिक साइमंड्स की कार का एक्सीडेंट शहर से 50 किलोमीटर दूर वेस्ट हर्वे रेंज में रात 10.30 बजे पलटने से हुआ। इस वर्ष आस्ट्रेलियाई खिलाड़ी रॉड मार्श और शेन वार्न का भी निधन हो चुका है।

रवि, 15 मई 2022 - 11:00 AM / by रितिका

Tags: Andrew Symonds, Australian Cricketer, Australia

Courtesy: AajTak News

Shane Warne

फोटो: Cricketaddictor Hindi

ऑस्ट्रेलियाई लेग स्पिनर शेन वॉर्न का हार्ट अटैक से निधन

ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज लेग स्पिनर शेन वॉर्न का 52 वर्ष की उम्र में मार्च चार को दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। वॉर्न को थाईलैंड के विला में बेहोशी की हालात में पाया गया, जहां मेडिकल टीम ने उनका काफी इलाज किया मगर वो होश में नहीं आ सके। उनका करियर लगभग 16 साल लंबा रहा जिसमें वो अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट 145 टेस्ट मैचों में 708 विकेट चटकाए और 194 वनडे मैचों में 293 विकेट हासिल किए। 

शुक्र, 04 मार्च 2022 - 08:30 PM / by रितिका

Tags: Shane Warne, Cricketer, Australian Cricketer

Courtesy: TV9Hindi

Glenn maxwell and vini raman

फोटो: DNA India

ग्लेन मैक्सवेल बनेंगे भारत के दामाद, जल्द होने जा रही है इस भारतीय लड़की से शादी

ऑस्ट्रेलियाई ऑलराउंडर ग्लेन मैक्सवेल जल्द ही भारत के दामाद बनने वाले है। ग्लेन मैक्सवेल की शादी का कार्ड सामने आ गया है जो सोशल मीडिया पर जमकर शेयर हो रहा है। मैक्सवेल ने भारतीय परंपरा से मार्च 2020 में अपनी गर्लफ्रेंड विनी रमन से सगाई की थी। कयास लगाए जा रहे हैं कि दोनों की शादी तमिल ब्राह्मण शैली में होगी। शादी में ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटरों और… read-more

मंगल, 15 फ़रवरी 2022 - 10:00 AM / by रितिका

Tags: Glenn Maxwell, Australian Cricketer, Marriage, Wedding

Courtesy: Zee News

Tim David

फोटो: TV9 Bharatvarsh

MI ने सिंगापुर के टिम डेविड को 8.25 करोड़ रुपये में खरीदा

आईपीएल ऑक्शन 2022 के दूसरे दिन सिंगापुर के तूफानी बल्लेबाज टिम डेविड को MI ने 8.25 करोड़ रुपये में खरीद लिए है। वह इससे पहले यानी आईपीएल 2021 में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की टीम का हिस्सा थे। टिम पाकिस्तान सुपर लीग में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले प्लेयरों में सबसे ऊपर हैं। उन्होंने छह मैचों में 19 छक्के लगाए हैं। 6 फीट 5 इंच लंबे डेविड का ट्वंटी-20 क्रिकेट में प्रदर्शन बेहतरीन हैं। उन्होंने 84 मैचों में 1884 बनाए हैं।

रवि, 13 फ़रवरी 2022 - 09:01 PM / by SHAMIKA KHUSHAL KARIYA

Tags: cricket ipl, IPL Auctions, sports, Australian Cricketer

Courtesy: TV9 Bharatvarsh

Eric Freeman

फोटो: Wide World Of Sports - Nine

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व ऑलराउंडर एरिक फ्रीमैन का हुआ निधन

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व टेस्ट ऑल राउंडर एरिक फ्रीमैन का दिसंबर 14 को निधन हो गया, जिनकी उम्र 76 वर्ष थी। एरिक फ्रीमैन ऑस्ट्रेलिया के 244वें टेस्ट खिलाडी थे, और उन्होंने वर्ष 1968 में भारत के खिलाफ इंटरनेशनल क्रिकेट में अपना पहला डेब्यू खेला था। वर्ष 2002 में फ्रीमैन को 'मेडल ऑफ द ऑर्डर' पुरूस्कार से सम्मानित किया गया था। ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट के चैयरमैन एर्ल एडिंग्स ने कहा कि, ''फ्रीमैन हर मायने में एक ऑलराउंडर थे, और वह महानतम एथलीटों में याद किए… read-more

मंगल, 15 दिसम्बर 2020 - 02:11 PM / by सौम्या श्रोती

Tags: eric freeman, Australian Cricketer, Cricketer

Courtesy: HINDUSTAN SAMACHAR

David Warner

फोटो: The Indian Express

आस्ट्रेलियाई क्रिकेटर डेविड वार्नर बने अमिताभ बच्चन, इंस्टाग्राम पर साझा किया वीडियो

ऑस्ट्रेलिया टीम के जांबाज़ बल्लेबाज़ डेविड वार्नर ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो क्लिप शेयर की है, और अपने फैंस से पूछा है की यह कौन सा हीरो है। एक एप की मदद से उन्होंने अपने चेहरे पर हिंदी फिल्मों के अभिनेता अमिताभ बच्चन का चेहरा लगाया है, इस सीन को देखकर ऐसा लग रहा है कि यह अमिताभ की फिल्म 'बदला' का सीन है। वार्नर की यह पोस्ट फैंस को… read-more

सोम, 23 नवंबर 2020 - 01:41 PM / by सौम्या श्रोती

Tags: David Warner, Amitabh Bachchan, Australian Cricketer

Courtesy: HINDUSTAN SAMACHAR

Dean Jones

फोटो: Outlook India

ऑस्ट्रेलिया टीम के बेहतरीन क्रिकेटर डीन जोंस का हुआ निधन

ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम के 59 साल के क्रिकेटर डीन जोंस का सितम्बर 24 को मुंबई में हार्ट अटैक आने की वजह से निधन हो गया। डीन जोंस कई देशों के कोच रह चुके हैं, 90 के दशक में जोंस को बेस्ट वन डे बल्लेबाज़ों में गिना जाता था। उनके निधन के बाद टीम इंडिया के कोच रवि शास्त्री ने ट्वीट करके उन्हें श्रद्धांजलि दी और उनके परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की है। 

गुरु, 24 सितंबर 2020 - 06:38 PM / by सौम्या श्रोती

Tags: Dean Jones, Australian Cricketer, Ravi Shastri

Courtesy: JAGRAN NEWS