Om Birla

फोटो: The Indian Express

वर्ल्ड स्पीकर्स कांफ्रेंस हेतु ऑस्ट्रिया के लिए रवाना हुए लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला

लोकसभा के अध्यक्ष ओम बिरला वर्ल्ड स्पीकर्स कांफ्रेंस और वर्ल्ड पार्लियामेंट समिट में भारतीय दल का नेतृत्व करेंगे। इसके लिए वे सितंबर छह को  ऑस्ट्रिया के लिए रवाना हुए हैं। यह वर्ल्ड स्पीकर्स कांफ्रेंस का पांचवा आयोजन होगा, जो सितंबर सात और आठ को ऑस्ट्रिया के वियना में आयोजित किया जाएगा। वर्ल्ड स्पीकर्स कांफ्रेंस के बाद सितंबर नौ को आतंकवाद के मुद्दे पर पहला विश्व संसदीय शिखर सम्मेलन भी होगा।

सोम, 06 सितंबर 2021 - 03:01 PM / by मेघा गुप्ता

Tags: Om Birla, loksabha, Austria, Summit

Courtesy: Jagran

Mosque

फ़ोटो: Aajtak

धार्मिक सिद्धांतों का उल्लंघन करने के कारण ऑस्ट्रिया सरकार ने बंद की दो मस्जिदे

धार्मिक कट्टरतावाद के खिलाफ ऑस्ट्रिया की सरकार ने ठोस कदम उठाए है। ऑस्ट्रिया सरकार ने धार्मिक सिद्धांतों और संविधान का उल्लंघन करने के बाद मस्जिद को बंद करने का निर्णय लिया है। हाल ही में ऑस्ट्रिया की सरकार ने संविधान के उल्लंघन के चलते दो और मस्जिदों को बंद कर दिया है। दो मस्जिदों में से एक मस्जिद ऑस्ट्रिया के कानून के तहत पंजीकृत है जबकि दूसरी मस्जिद को एक इस्लामिक संगठन ' मेलित इब्राहिम एसोसिएशन' संचालित करता है।

रवि, 08 नवंबर 2020 - 10:16 AM / by आकाश तिवारी

Tags: Austria, Mosque, Radical muslims

Courtesy: Aajtak news

PM Modi

फ़ोटो: Jagran.com

आतंकी हमले पर पीएम ने जताया शोक, कहा - ऑस्ट्रिया के दुख में शामिल है भारत

ऑस्ट्रिया के वियना में हुए आतंकी हमले पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दुख प्रकट किया है व ऑस्ट्रिया को साथ का भरोसा दिया है। मोदी ने ट्वीट में लिखा- "ऑस्ट्रिया में हुए कायराना आतंकी हमले से बेहद दुखी हूँ, इस संकट की घड़ी में भारत ऑस्ट्रिया के साथ है। हमारी संवेदनाएं इस हमले के पीड़ितों और परिवारों के साथ है।" बता दें की ऑस्ट्रिया के शहर वियना में एक यहूदी उपासनागृह पर आतंकी हमला हुआ, जिसमें 7 लोगों ने अपनी जान गंवा दी।

मंगल, 03 नवंबर 2020 - 02:30 PM / by आकाश तिवारी

Tags: PM Modi, Austria, Terrorist attack

Courtesy: Aajtak