Avani Lakhera

फोटो: Daily India

टोक्यो पैरालंपिक: समापन समारोह में अवनि लखेरा होंगी भारतीय दल की ध्वजवाहक

अवनि लखेरा टोक्यो पैरालंपिक के समापन समारोह में भारतीय दल की ध्वजवाहक होंगी। अवनि लखेरा ने टोक्यो पैरालंपिक के 10 मीटर एयर राइफल में गोल्ड जबकि 50 मीटर एयर राइफल में कांस्य पदक जीता था। इस समापन समारोह का आयोजन सितंबर पांच को किया जाएगा। टोक्यो पैरालंपिक में भारतीय एथलीट्स ने शानदार प्रदर्शन करते हुए अब तक 17 पदक जीत लिए हैं। पैरालंपिक खेलों में यह भारत का अब तक का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन है। 

रवि, 05 सितंबर 2021 - 11:01 AM / by अमन शुक्ला

Tags: avani lakhera, Tokyo paralympics, sports

Courtesy: Aaj Tak News

Avani Lakhera

फोटो: Aaj Tak

टोक्यो पैरालंपिक: अवनि लखेरा ने भारत को दिलाया दूसरा मेडल

टोक्यो पैरालंपिक में अवनि लखेरा का शानदार प्रदर्शन जारी है। अवनि लखेरा ने सितंबर तीन को 50 मीटर एयर पिस्टल में 445.9 के स्कोर के साथ कांस्य पदक जीता है। अवनि का टोक्यो पैरालंपिक का यह दूसरा पदक है। इससे पहले अवनि ने 10 मीटर एयर पिस्टल में भारत को गोल्ड दिलाया था। अवनि के इस मेडल के साथ टोक्यो पैरालंपिक में भारत के नाम 12 मेडल हो गए हैं।

शुक्र, 03 सितंबर 2021 - 12:01 PM / by अमन शुक्ला

Tags: avani lakhera, Tokyo paralympics, National, sports

Courtesy: ABP News Hindi

Avani lakhera

फोटो: News 18

टोक्यो पैरालंपिक: अवनि लखेड़ा ने भारत को दिलाया पहला गोल्ड

अवनि लखेड़ा ने टोक्यो पैरालंपिक में गोल्ड मेडल जीतकर इतिहास रच दिया है। अवनि ने महिलाओं के 10 मीटर एयर राइफल के क्लास एसएच1 में ये कारनामा करके दिखाया है। अवनि ने फाइनल में 249.6 अंक बनाकर चीन की झांग कुइपिंग को पीछे छोड़ा। अवनि लखेड़ा इस खेल में गोल्ड मेडल जीतने वाली भारत की पहली भारतीय महिला खिलाड़ी भी बन गई हैं। टोक्यो पैरालंपिक में भारत का भी यह पहला ही स्वर्ण पदक है।

सोम, 30 अगस्त 2021 - 10:25 AM / by अजहर फारूक

Tags: Tokyo 2020 Paralympics, avani lakhera, Gold Medal, Shooting

Courtesy: Zee News Hindi