मेडिसिन के लिए स्वंते पाबो को मिला नोबेल प्राइज
स्वीडन के वैज्ञानिक स्वंते पाबो को मेडिसिन में उत्कृष्ठ प्रदर्शन के लिए नोबेल प्राइज पुरस्कार से नवाजा गया है। विलुप्त होमिनिन और मानव विकास के जीनोम से संबंधित रिसर्च के लिए उन्हें ये पुरस्कार मिला है। समिति का कहना है कि स्वांते ने जो किया को असंभव सा प्रतीत होता है। इसलिए उन्हें पुरस्कृत किया जा रहा है। वो अज्ञात होमिनिन, डेनिसोवा की सनसनीखेज खोज भी कर चुके है।
Tags: Nobel Prize, Prize, Award, Sweden
Courtesy: ABP Live
राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार: डॉक्यूमेंट्री फिल्म के लिए कर्नाटक को मिला रजत कमल अवार्ड
68वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार में डॉक्यूमेंट्री फिल्म "नाददा नवनीता पंडित डॉ. वेंकटेश कुमार" के लिए कर्नाटक राज्य को रजत कमल अवार्ड से नवाजा गया है। गिरीश कसारवल्ली के निर्देशन में बनी इस फिल्म को राष्ट्रीय पुरस्कार मिलने पर सूबे के मुख्यमंत्री ने इसे गर्व का क्षण बताते हुए ट्वीट किया है। उन्होंने लिखा-"सूचना और जनसंपर्क विभाग द्वारा बनाई गई डॉक्यूमेंट्री नाददा नवनीता पंडित डॉ. वेंकटेश… read-more
Tags: Karnataka, documentary film, Award, National Film Awards
Courtesy: Live hindustan
भगवंत अनमोल के उपन्यास 'प्रमेय' को मिलेगा साहित्य अकादमी युवा पुरस्कार 2022
साहित्य अकादमी की ओर से हिंदी भाषा के लिए युवा पुरस्कार 2022 के लिए भगवंत अनमोल के उपन्यास प्रमेय का चयन हुआ है। इसकी घोषणा अकादमी ने अगस्त 24 को की है। अकादमी के सचिव डॉ. के. श्रीनिवासराव ने जानकारी दी कि कार्यकारी मंडल की बैठक में अलग अलग भाषाओं के 23 लेखकों की कृतियों को पुरस्कार देने के लिए चयनित किया गया है। इन पुरस्कारों का चयन तीन सदस्यीय निर्णायक मंडल ने किया है।
Tags: Sahitya Akademi, Award, Literature, Hindi Literature
Courtesy: News 18 Hindi
भारतीय मूल के प्रोफेसर कौशिक राजशेखर ने वैश्विक उर्जा पुरस्कार जीता
भारतीय मूल के प्रोफेसर कौशिक राजशेखर ने वैश्विक उर्जा पुरस्कार जीता है। राजशेखर ह्यूस्टन विश्वविद्यालय में इंजीनियरिंग के प्रोफेसर हैं। उनको ये पुरस्कार बिजली उत्पादन उत्सर्जन को कम करते हुए परिवहन विद्युतीकरण और ऊर्जा दक्षता प्रौद्योगिकियों में उत्कृष्ट योगदान के लिए दिया गया है। राजशेखर ने बताया कि वे लंबे समय से परिवहन विद्युतीकरण पर काम कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि इलेक्ट्रिक वाहन दुनिया के चलने के तरीके को बदल रहे हैं।
Tags: Kaushik rajshekhar, global energy, Award, electric
Courtesy: Amar ujala
गीतांजलि श्री के "टॉम्ब ऑफ सैंड" को मिला बुकर पुरस्कार
अंतर्राष्ट्रीय बुकर प्राइस इस वर्ष लेखिका गीतांजलि श्री के उपन्यास "टॉम्ब ऑफ सैंड" को दिया गया है। हिंदी भाषा का बुकर प्राइस विजेता ये पहला उपन्यास है। इस उपन्यास को डेजी रॉकवेल द्वारा ट्रांसलेट किया गया है। बता दें कि ये पुस्तक विश्व के 13 पुस्तकों में शामिल थी जो कि हिंदी भाषा का पहला फिक्शन उपन्यास है। बुकर प्राइज विजेता श्री ने कहा कि मैंने कभी नहीं सोचा था कि मैं ऐसा कर सकती हूं, ये बहुत बड़ी बात है।
Tags: International Bookers Prize, Booker Prize, Award
Courtesy: AajTak News
पत्रकार मेघा राजगोपालन को पुलित्जर पुरस्कार से किया गया सम्मानित
भारतीय मूल की महिला पत्रकार मेघा राजगोपालन को पुलित्जर पुरस्कार से सम्मानित किया गया है। इसे पत्रकारिता जगत में सबसे बड़ा पुरस्कार माना जाता है। उन्होंने अपनी रिपोर्ट्स के द्वारा डिटेंशन कैंप की हकीकत का खुलासा किया था। उन्होंने सैटेलाइट तस्वीरों का विश्लेषण कर बताया कि कैसे चीन लाखों उइगुर मुसलमान को कैद करके रखा है। मेघा राजगोपालन ने अपने पिता के बधाई संदेश को… read-more
Tags: pulitizer, winner, Journalism, Award
Courtesy: NavBharat Times
द टाइम्स मोस्ट डिजायरेबल मैन 2020 का सुशांत सिंह राजपूत को मिला खिताब
द टाइम्स मोस्ट डिजायरेबल मैन 2020 की सूची में दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत को टॉप पर रखा गया है। ऑनलाइन वोट्स और इंटरनेट जूरी द्वारा किए गए फैसले के बाद सूची जारी की गई। सुशांत सिंह राजपूत का पिछले साल जून 14 को निधन हुआ था। इस सूची में सुशांत सिंह राजपूत के अलावा विजय देवरकोंडा, आदित्य रॉय कपूर, विकी कौशल, दुलकर सलमान, विराट कोहली, टाइगर श्रॉफ, रणवीर सिंह, गुरफतेह सिंह पीरजादा और सिद्धार्थ मल्होत्रा शामिल रहे।
Tags: Sushant Singh Rajput, Tribute, Award, TIME magazine
Courtesy: Amar Ujala
आईएचएस मार्केट करेगा पीएम मोदी को सम्मानित, पर्यावरण में दिया है विशेष योगदान
भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को वार्षिक अंतरराष्ट्रीय ऊर्जा सम्मेलन में ‘सेरावीक वैश्विक ऊर्जा एवं पर्यावरण नेतृत्व' पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा। इस बात की जानकारी आईएचएस मार्किट ने दी है और मार्किट के उपाध्यक्ष डेनियल येरगिन ने कहा कि हम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का विश्व के सबसे बड़े लोकतंत्र की भूमिका पर दृष्टिकोण जानने के लिए उत्सुक हैं। मार्च 1 से मार्च 5 तक चलने वाली इस डिजिटल कॉन्फ्रेंस को पीएम मोदी संबोधित करेंगे और इस दौरान… read-more
Tags: PM Modi, environment, ihs market, Award
Courtesy: Punjab kesari