फ़ोटो: Etv Bharat
राजस्थान के भिवाड़ी में डकैतों ने दिनदहाड़े एक्सिस बैंक में डाली डकैती, 70 लाख रुपये और सोना लेकर फरार
राजस्थान के भिवाड़ी में डकैतों ने दिनदहाड़े एक बैंक में डकैती डाली है। बताया जा रहा है कि 6 अज्ञात बदमाशों ने इस वारदात को अंजाम दिया है। अलवर के रीको चौक स्थित ऐक्सिस बैंक की एक शाखा में करीब 70 लाख रुपए लेकर फरार हो गए। इसके साथ ही लॉकर में रखा गोल्ड का बॉक्स भी ले गये। लुटेरे कितना गोल्ड ले गये हैं इसका अभी तक खुलासा नहीं हो पाया है। भिवाड़ी पुलिस के आला अधिकारी मौके पर पहुंच जांच में जुटे हैं।
Tags: rajsthan, Loot, Bank, axis, gold, Cash
Courtesy: News18
फोटोः ZEE News
पृथ्वी की गति धीमी होने से दुनियाभर के वैज्ञानिक हुए हैरान
पृथ्वी के घूमने की गति धीमी होने के कारण दुनियाभर के वैज्ञानिक हैरान है। इससे पहले वर्ष 2020 में पृथ्वी अपने अक्ष पर समान्य से ज्यादा तेज घूमने लगी थी। यह सिलसिला इस वर्ष के 6 महीने पहले तक जारी थी। लेकिन एक बार फिर पृथ्वी के घूमने की गति में बदलाव आया है। वैज्ञानिकों द्वारा परमाणु घड़ी की मदद से सटीक समय एवं पृथ्वी की गति में होने वाले बदलाव के बारे में जानकारी प्राप्त हो जाती है।
Tags: earth spin, slows down, axis, science news
Courtesy: Navbharat Times