फोटो: India TV News
अयोध्या मंदिर: श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट स्वीकार करेगा विदेशी दान, मिले 3,200 करोड़ रुपये
ट्रस्ट के कोषाध्यक्ष स्वामी गोविंद देव गिरि महाराज ने कहा कि श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने दुनिया के विभिन्न हिस्सों में लोगों द्वारा एकत्र किए गए दान को स्वीकार करना शुरू करने के लिए विदेशी योगदान (विनियमन) अधिनियम (एफसीआरए) के तहत अनुमति के लिए आवेदन किया है। उन्होंने कहा कि ट्रस्ट ने अब तक देश के भीतर व्यक्तियों और संगठनों से 3,200 करोड़ रुपये से अधिक का दान एकत्र किया है।
Tags: ayodhya temple, shri ram janmabhoomi trust, accept, foreign donations
Courtesy: Jagran News
फोटो: Punjab Kesari
22 जनवरी, 2024 को नए अयोध्या मंदिर में राम लला की 'प्राण प्रतिष्ठा' करेंगे पीएम मोदी
प्रधानमंत्री मोदी 22 जनवरी, 2024 को अयोध्या में नवनिर्मित राम मंदिर में राम लल्ला की 'प्राण प्रतिष्ठा' करेंगे। मंदिर के गर्भगृह में रामलला की प्रतिमा स्थापित की जाएगी। सूत्रों के अनुसार मैसूर के मूर्तिकार अरुण योगिराज श्यामशिला (चट्टान) से भगवान रामलला की मूर्ति का निर्माण करेंगे। ट्रस्ट की ओर से जानकारी दी गई है कि 'प्राण प्रतिष्ठा' के लिए विद्वानों से राय मांगी गई है। रामलला की मूर्ति बनाने… read-more
Tags: PM Modi, pran prathistha, ram lalla, ayodhya temple
Courtesy: India TV News
फोटो: AajTak
राम मंदिर का 40% निर्माण कार्य हुआ पूरा, जल्द होंगे दर्शन
उत्तर प्रदेश के अयोध्या में बन रहे राम मंदिर का 40% निर्माण कार्य पूरा हो चुका है। मंदिर के गर्भगृह में 12 दरवाजे बनाए जाएंगे जिसके लिए लकड़ी खासतौर से महाराष्ट्र से आएगी। ये दरवाजे सागौन की लकड़ी से बनेंगे। मंदिर में 500 से अधिक बंसी पहाड़पुर के पत्थरों को लगाया गया है। जल्द ही मंदिर में पिलर लगाए जाने का काम शुरू होगा। बता दें कि मंदिर निर्माण में 500 से अधिक कारिगर लगे हुए है।
Tags: Ayodhya, ayodhya temple, Ram Mandir
Courtesy: News 18 Hindi
फोटो: AajTak
लैंड स्केपिंग होगा राम मंदिर का आकर्षण केंद्र
अयोध्या में श्री राम जन्मभूमि मंदिर को श्रद्धालुओं के लिए जनवरी 2024 से खोला जाएगा। यहां कुल 13 दरवाजे होंगे जिसका उपयो श्रद्धालुओं के लिए किया जाएगा। मंदिर का मुख्य आकर्षण केंद्र लैंड स्केपिंग यानी भू स्थलीय विकास होगा जो भगवान मर्यादा पुरुषोत्तम राम के रामायण कालीन दृश्यों के साथ लैंडस्केपिंग करेगा। इसका खास डिजाइन भी प्रस्तुत किया जाएगा। इस लैंड स्केपिंग को लेकर भी बैठक में चर्चा की गई है।
Tags: Ram Mandir, Ram Mandir Trust, Ram mandir Ayodhya, ayodhya temple
Courtesy: ABP Live
फोटो: Hindustan Times
राम जन्मभूमि मंदिर निर्माण के लिए राजस्थान से पहुंचे पत्थर
अयोध्या में बन रहे रामलला मंदिर निर्माण के लिए पत्थरों को तराशे जाने के बाद पहली खेप अयोध्या पहुंची है। इन पत्थरों को तराशने के लिए खास कार्यशाला का आयोजन हुआ था। कार्य पूर्ण होने के बाद एक ट्रक में पांच पत्थरों को रखकर अयोध्या पहुंचाया गया है। मंदिर के लिए कुल 200 पत्थर यहां पहुंचने है। मंदिर परिसर में अभी कर्नाटक के ब्लॉक (प्लिंथ) में पत्थर लगाने का काम किया जा रहा है।
Tags: ram temple, ayodhya temple, Ram mandir Ayodhya, Ram Mandir
Courtesy: News 18 Hindi
फोटो: Times Now Navbharat
श्रीराम लला दिसंबर 2023 को गर्भगृह में होंगे विराजमान
श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ के महासचिव चम्पतराय ने मार्च सात को बताया कि अयोध्या में श्रीराम लला दिसंबर 2023 तक गर्भगृह में विराजमान होंगे। मंदिर की नींव भरने के बाद दूसरे चरण का कार्य शुरु हो गया है। मंदिर की नींव में 14 मीटर गहरी चट्टान डाली गई है। नींव पड़ने में कुल 19 महीनों का समय लगा है। अब मंदिर के फर्श का काम किया जा रहा है, जो जनवरी 2024 तक पूरा होगा उसके बाद मंदिर निर्माण किया जाएगा।
Tags: Ramlala, Ayodhya, ayodhya temple, Ram mandir Ayodhya
Courtesy: Zee News
फोटो: Zee News
21 किलो चांदी के झूले में झूलेंगे रामलला
अयोध्या में रामलला के दरबार में इस बार झूलन उत्सव बड़े धूमधाम से मनाया जाएगा। इसके लिए ट्रस्ट द्वारा 5 फुट ऊंचा 21 किलो चांदी का झूला बनवाया गया है। आपको बता दें कि यह झूलन उत्सव पंचमी से मनाया जाएगा, और इसी दिन रामलला पूरे विधि विधान सहित अपने भाइयों के साथ इस नए चांदी के झूले पर विराजमान होंगे। इस बार के झूलन उत्सव को लेकर इस वर्ष अयोध्या वासियों में खास उत्साह है।
Tags: Ayodhya, Ram mandir Ayodhya, ayodhya temple, Indian Festivals
Courtesy: Amar Ujala News
फ़ोटो: The print
श्रीराम जन्मभूमि ज़मीन घोटाले को ट्रस्ट के महासचिव ने बताया राजनीतिक साजिश
राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र द्वारा हुये ज़मीनी घोटाला मामले में ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय ने इन आरोपों को राजनीतिक साज़िश बताया है। सुल्तान अंसारी और रवि मोहन तिवारी ने 10 साल पहले बाग बिजेसर की जमीन पाठक परिवार से खरीदी थी। तब के हिसाब से इसका रेट 2 करोड़ रूपये तय कर लिया था। जब मंदिर को ये जमीन चाहिए थी, तो पाठक परिवार ने इसे आज के रेट के हिसाब से बेची। इसमें कोई घोटाला नही है।
Tags: Ram Mandir Trust, ayodhya temple, Chief Secretary, Samajwadi Party
Courtesy: Dainik Bhaskar
फोटो: Jagran
राम मंदिर निर्माण के लिए एक महीने के अंदर आया 1 हजार करोड़ रुपये का चंदा
श्री राम मंदिर निर्माण के लिए करीब 1000 करोड़ रुपये राम जन्मभूमि तीर्थ ट्रस्ट के बैंक अकाउंट में आ चुके हैं। श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय के अनुसार मंदिर निर्माण को लेकर चंदा इकट्ठा करने का अभियान एक महीने से चल रहा है, जिसमें मौजूदा समय में डेढ़ लाख टोलियां धन संग्रह का कार्य कर रही हैं और इनके द्वारा किए गए धन संग्रह को 37 हजार लोग बैंक में डिपॉजिट कर रहे हैं। फिलहाल मंदिर निर्माण के लिए अब तक 5 मीटर खुदाई हो… read-more
Tags: ayodhya temple, Ram Mandir Trust, Shree Ram Janmabhoomi Teerth Kshetra, Uttar Pradesh
Courtesy: Aajtak News