Ayush therapy

फोटो: Miraval Austin

देश के इन अस्पतालों में मरीजों को मिलेगा बेहतर आयुष इलाज

देश के पांच आयुर्वेद संस्थानों में प्रारंभिक स्तर पर अब एनएबीएच प्रमाणपत्र दिए गए हैं। इन अस्पतालों में मरीजों को बेहतर आयुष सुविधाएं मिल सकेंगी। आयुष मंत्रालय ने ये कदम प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के ‘हील इन इंडिया, हील बाई इंडिया’ के सपने को साकार करने के उद्देश्य से उठाया है। केरल, तमिलनाडु, गुजरात के दो, कर्नाटक के अस्पतालों को ये प्रमाण पत्र मिला है। ये कदम आयुर्वेदिक संस्थानों के लिए काफी अहम है।

शनि, 14 मई 2022 - 09:00 PM / by रितिका

Tags: AYUSH, ministry of ayush, Ayush Ministry

Courtesy: News 18 Hindi

natural treatment for dengue

फोटो: Scroll.in

डेंगू से बचने के लिए आयुष मंत्रालय ने सुझाए उपाय

आयुष मंत्रालय ने गाइडलाइन जारी करते हुए बताया है कि डेंगू के मरीजों का इलाज घर पर रहते हुए भी संभव है। मरीज प्राकृतिक चिकित्सा और योग के जरिए डेंगू का घर पर रहकर इलाज कर सकता है। मंत्रालय के मुताबिक मरीज को योग के साथ खान पान पर कंट्रोल रखना होगा। सिर्फ तरल पदार्थ लेकर मरीज इसका इलाज कर सकते है। मंत्रालय ने प्राणायाम, भ्रामरी और शितली करने का सुझाव भी दिया है।

शनि, 18 सितंबर 2021 - 08:10 PM / by रितिका

Tags: Ayush Ministry, Dengue, Yoga, Health

Courtesy: News 18 Hindi

Ministry Of Ayush

फोटो: Medical Dialogues

आयुष मंत्रालय ने जारी किया फ्री कोविड हेल्पलाइन नंबर

कोरोना से जुड़ी जानकारी और सवालों के लिए आयुष मंत्रालय ने हेल्पलाइन नंबर 14443 नंबर जारी किया है। यह सेवा हफ्ते के सभी दिनों में सुबह 6 बजे से आधी रात तक काम करेगी। इस दौरान लोग विशेषज्ञ से सलाह ले सकते हैं और आयुष मंत्रालय द्वारा दी जा रही अन्य सेवाओं के बारे में पता कर सकते हैं। फिलहाल यह सेवा हिंदी और अंग्रेजी में उपलब्ध है जिसे अन्य भाषाओं में जल्द पेश किया जाएगा।

शनि, 22 मई 2021 - 09:02 AM / by मोहित भारद्वाज

Tags: Ayush Ministry, Helpline Number, Covid-19, Coronavirus

Courtesy: jagran