फोटो: India TV News
अजरबैजान के बाकू से भारत आएगा सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड का आरोपी सचिन बिश्नोई
गायक सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड के आरोपियों में से एक सचिन बिश्नोई को आज जरबैजान के बाकू से भारत प्रत्यर्पित किया गया। सचिन बिश्नोई लॉरेंस बिश्नोई गिरोह का अहम सदस्य है और उसने दुबई स्थित कारोबारी से फिरौती मांगी थी। 29 मई, 2022 को पंजाब के मनसा जिले में सिद्धू मूसेवाला की गोली मारकर हत्या कर दी गई। 2017 में छात्र वीजा पर कनाडा पहुंचे लॉरेंस बिश्नोई गिरोह के सदस्य गोल्डी बराड़… read-more
Tags: Sachin bishnoi, Accused, sidhu moosewala murder case, extradited, India, Azerbaijan, baku
Courtesy: One India
फ़ोटो: The financial express
केन्या और अजरबैजान में मूसेवाला हत्याकांड के एक-एक संदिग्ध हिरासत में - विदेश मंत्रालय
भारतीय विदेश मंत्रालय ने पंजाबी सिंगर सिद्धू मुसेवाला हत्याकांड को लेकर बड़ा अपडेट दिया है। मंत्रालय के अनुसार केन्या और अजरबैजान में मूसेवाला हत्याकांड के एक-एक संदिग्ध को हिरासत में लिया गया है। वहीं, विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची ने यह भी कहा कि, हम आगे के कदमों के लिए दोनों देशों में अपने अधिकारियों के संपर्क में हैं। बता दें कि मुसेवाला हत्याकांड की जिम्मेदारी गैंगस्टर गोल्डी बराड़ के गैंग ने की है।
Tags: Indian foreign ministry, Siddhu moosewala, murder, Kenya, Azerbaijan
Courtesy: Amar ujala
फ़ोटो: Pardafash
मूसेवाला हत्याकांड: अजरबैजान से गिरफ्तार हुआ मास्टरमाइंड सचिन बिश्नोई
पंजाबी सिंगर व कांग्रेस नेता सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड में नई सफलता हाथ लगी है। भारतीय विदेश मंत्रालय से मिली जानकारी के अनुसार इस हत्याकांड के मास्टरमाइंड सचिन बिश्नोई थापन को अजरबैजान से गिरफ्तार किया गया है। दरअसल सचिन अन्य कई मामलों में वांटेड है। मूसेवाला हत्याकांड में सचिन ने ही प्लानिंग की और शूटर्स को हथियार व लॉजिस्टिक्स मुहैया कराया। बता दें कि बिश्नोई ने वीडियो जारी कर हत्याकांड की जिम्मेदारी भी ली थी।
Tags: Siddhu moosewala, Sachin bishnoi, Gangster, Azerbaijan
Courtesy: News18hindi
Photo: TRT World
अजरबैजान-अर्मेनिआ युद्ध: तुर्की और रूस आमने सामने
नागोरनो-कराबाख को लेकर सितंबर 27 से चल रहे अजरबैजान-अर्मेनिआ युद्ध में अब तुर्की और रूस भी शामिल हो गए हैं। जहाँ तुर्की ने अजरबैजान को हर संभव सहायता देने की बात कही हैं तो वहीं रूस ने भी रक्षा संधि का हवाला देते हुए अर्मेनिआ के सहयोग की प्रतिबद्धता दोहराई हैं। अमेरिका की मध्यस्थता के कारण हुआ युद्धविराम 2 दिनों में टूट गया था। रूस और अर्मेनिआ के बीच साल 1992 में रक्षा समझौता हुआ था।
Tags: Armenia, Azerbaijan, Russia, Security threat
Courtesy: News 18
फोटो: Al-Monitor
आर्मेनिया और अजरबैजान के बीच एक बार फिर हुआ संघर्ष विराम का एलान
आर्मेनिया और अजरबैजान ने अक्टूबर 17 को दोबारा संघर्ष विराम का एलान किया है। दोनों देशों के बीच इससे पहले भी संघर्ष विराम की घोषणा हुई थी, परन्तु इनके बीच बमबारी ख़तम नहीं होने के कारण यह फैसला दोबारा लेना पड़ा है। सितम्बर 27 से इनके बीच जंग छिड़ी हुई है, जिस वजह से अभी तक लगभग 650 से अधिक लोगों की मृत्यु हो चुकी है।
Tags: Russia, Armenia, Azerbaijan, Ceasefire
Courtesy: JAGRAN NEWS
फोटो: Eurasianet
आर्मेनिया और अजरबैजान के बीच छिड़ गया युद्ध, 16 सैनिकों की मौत और कई लोग हुए घायल
आर्मेनिया और अजरबैजान के बीच सितम्बर 27 को नागोर्नो कारबाख क्षेत्र में लड़ाई छिड़ गई। इन दोनों देशों के बीच नागोर्नो-कारबाख क्षेत्र को लेकर काफी समय से विवाद चल रहा था। दोनों पक्षों की ओर से हमले किए गए जिसमें 16 सैनिकों की मौत हो गयी और बहुत सारे आम नागरिक भी घायल हो गए हैं। हालांकि अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर नागोर्नो-कारबाख क्षेत्र को अजरबैजान का ही हिस्सा माना जाता है।
Tags: Armenia, Azerbaijan, Nagorno, Karabakh
Courtesy: JAGRAN NEWS