Soil Erosion

फोटो: Indian Express

ऋषिकेश-बदरीनाथ हाईवे पर चट्टान का बड़ा हिस्सा टूटकर गिरने से 300 यात्री फंसे

उत्तराखंड के पहाड़ी इलाकों में बारिश के बाद भूस्खलन तेजी से हो रहा है। ऋषिकेश-बदरीनाथ हाईवे पर कर्णप्रयाग के पास पंचपुलिया में पहाड़ी से चट्टान का बड़ा हिस्सा टूटकर पर गिर गया। हाईवे पर बोल्डर गिरने के कारण सड़क के दोनों ओर लंबा जाम लग गया। इस दौरान करीब 300 वाहन जाम में फंस गए। मशीनों की मदद से हाईवे से चट्टान को हटाने का काम शुरू कर दिया है। 

गुरु, 04 अगस्त 2022 - 07:47 PM / by Pranjal Pandey

Tags: Rishikesh, Badrinath, Highway, Karnprayag

Courtesy: Amar ujala

Heavy Rainfall

फोटो: Newstrack

उत्तराखंड मौसम अपडेट: बारिश के कारण बहा बद्रीनाथ NH-7 का हिस्सा, देहरादून में जलभराव

उत्त्राखण्ड के कुछ हिस्सों में भारी बारिश के कारण जलजमाव, नालियों के ओवरफ्लो होने, बाढ़ जैसी समस्याएं उत्पन्न हो गई हैं। इसके अलावा लगातार हो रही तेज बारिश की वजह से बद्रीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग-7 का एक हिस्सा जुलाई 29 को बह गया। राष्ट्रिय राजमार्ग के बहने से तीर्थयात्री राजमार्ग के दोनों ओर फंसे रहे।शुक्रवार को उत्तरकाशी में एक नाले के ओवरफ्लो होने से इंटर कॉलेज के छात्र फंस गए जिसके बाद… read-more

शनि, 30 जुलाई 2022 - 12:45 PM / by सपना सिन्हा

Tags: Uttarakhand, weather update, Badrinath, nh 7 highway, rain

kedarnath

फोटो: BizareXpedition

शुरू होने वाली है चार धाम की यात्रा, श्रद्धालुओं को करना होगा रजिस्ट्रेशन

उत्तराखंड में चार धाम की यात्रा मई तीन से शुरू होगी। इसकी शुरूआत से ही यमुनोत्री और गंगोत्री के कपाट मई तीन से खोले जाएंगे। इसके बाद केदारनाथ धाम के कपाट मई छह और बद्रीनाथ धाम के कपाट मई आठ से खोले जाएंगे। चार धाम की यात्रा करने के इच्छुक श्रद्धालुओं को यात्रा से पूर्व रजिस्ट्रेशन करना होगा। माना जा रहा है कि हेमकुंड साहिब के पट भी खोले जा सकते हैं।

मंगल, 26 अप्रैल 2022 - 08:20 PM / by रितिका

Tags: Char Dham, Char Dham Yatra, Kedarnath, Badrinath

Courtesy: News Nation TV