Earthquake

फोटो: Khas Khabar

बागेश्वर के कपकोट में आया तीव्रता का भूकंप: उत्तराखंड

उत्तराखंड के बागेश्वर में मौजूद कपकोट में भूकंप आज सुबह भूकंप के झटके महसूस किए गए। भूकंप सुबह 6.31 बजे आया। जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी शिखा सुयाल ने जानकारी देते हुए बताया कि, भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 3.3 मापी गई। भूकंप आने से स्थानीय लोगों में दहशत का माहौल है। भूकंप का केंद्र पिथौरागढ़ था। हालांकि अभी तक भूकंप के कारण किसी प्रकार के जानमाल के नुक्सान की कोई  सूचना नहीं है। 

शुक्र, 08 जुलाई 2022 - 02:10 PM / by सपना सिन्हा

Tags: Earthquake, tremors, bageshwars, kapkot, uttarakhnad

Courtesy: Live Hindustan