Salman Khan

फोटो: KoiMoi

56 साल के हुए सलमान खान, यह होंगी आने वाली फिल्में

बॉलीवुड मेगास्टार सलमान खान दिसंबर 27 को अपना 56वां जन्मदिन मना रहे हैं। सलमान खान की बर्थडे पार्टी उनके पनवेल फार्म हाउस पर देर रात शुरू हुई। इस दौरान उन्होंने पत्रकारों से बात की और अपनी आगामी फिल्मो के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि बजरंगी भाईजान के सीक्वल की स्क्रिप्ट वी विजेंद्र प्रसाद लिख रहे हैं। इसका टाइटल उन्होंने पवन पुत्र भाईजान दिया है। हालांकि इससे पहले टाइगर 3 और उसके बाद नो एंट्री का सीक्वल आएगा।

सोम, 27 दिसम्बर 2021 - 01:20 PM / by अजहर फारूक

Tags: Salman Khan, birthday, Bajrangi bhaijan, No entry

Courtesy: TV9 Bharatvarsh

Bajrangi Bhaijaan

फोटो: Hotstar

सलमान खान की फिल्म बजरंगी भाईजान का बनेगा सिक्वल

सलमान खान स्टारर फिल्म बजरंगी भाईजान का सिक्वल भी जल्दी आने वाला है। हालांकि अभी ये जानकारी नहीं मिली है कि सिक्वल कबतक रिलीज किया जाएगा। आगमी जनवरी सात को रिलीज होने वाली फिल्म RRR के इवेंट में आए सलमान ने बताया कि RRR के डायरेक्टर एसएस राजामौली के लेखक पिता केवी विजयेंद्र ने बजरंगी भाईजान का सिक्वल लिख लिया है। फिल्म की स्टारकास्ट, रिलीज व अन्य जानकारियों को लेकर आधिकारिक ऐलान होना बाकी है।

सोम, 20 दिसम्बर 2021 - 06:25 PM / by रितिका

Tags: Salman Khan, Bajrangi bhaijan, RRR

Courtesy: ABP Live

Indian Workers

फ़ोटो: The New Indian Express

दूसरे देशों में फँसे भारतीय लोगों को निकालने में मदद कर रहे है बजरंगी भाईजान

कई लोग नौकरी की तलाश में खाड़ी देशों में रोज़गार करने जाते हैं, लेकिन फर्जी एजेंट या क्रूर मालिक के कारण वहां जाकर फंस जाते हैं। ऐसे लोगों के काग़ज़ और दस्तावेज बनाकर, सरकार और दूतावास से सम्पर्क करके उनको वहाँ से वापस अपने देश लाने के लिए मध्य प्रदेश भोपाल के आबिद हुसैन उनकी मदद करते हैं। आबिद पिछले एक साल से ऐसे लोगों के लिए मसीहा बन उभरे हैं।  

मंगल, 14 सितंबर 2021 - 05:20 PM / by अदनान फैसल

Tags: Aabid Hussain, Madhya Pradesh, Bajrangi bhaijan

Courtesy: Amar ujala