Maruti Suzuki Baleno

फोटो: Autocar India

मारुति सुजुकी बलेनो की बुकिंग आज से हुई शुरु

मारुति सुजुकी इनोवेटिव फीचर्स वाली बलेनो कार की बुकिंग मात्र 11,000 रुपये में शुरु हो गई है। ग्राहक नेक्सा शोरुम या नेक्सा की वेबसाइट से कार की बुकिंग कर सकते है। नई बलेनो में हेड अप डिस्प्ले है जिसमें स्पीडोमीटर और क्लाइमेट कट्रोल की जानकारी मिलेगी। नई बलेनो में एक्सप्रेसिव डिजाइन, क्लास लीडिंग सेफ्टी और सुपीरियर टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल हुआ है जो कस्टमर्स की जरुरतों को ध्यान में… read-more

सोम, 07 फ़रवरी 2022 - 06:30 PM / by रितिका

Tags: baleno, Maruti Suzuki, Maruti, Nexa

Courtesy: AajTak News

Maruti Baleno

फोटो: ZigWheels

लीक हुई Maruti Suzuki Baleno की टीजर इमेज

मारुति सुजुकी बहुत जल्द यानी इसी महीने अपनी प्रीमियम हैचबैक बलेनो का फेसलिफ्ट मॉडल लॉन्च करने वाली है। कार की टीजर इमेज लीक हो गई है। कंपनी बहुत जल्द इसकी आधिकारिक बुकिंग Nexa आउटलेट्स से शुरू कर सकती है। इस टीजर में कार के अगले हिस्से की झलक देखने को मिली है। जहां फुल एलईडी हेडलैंप्स के साथ एलईडी डीआरएल, क्रोम फिनिश वाली नई ग्रिल, एलईडी फॉग लाइट्स, बदले हुए एयर डैम और नया बंपर दिखाई दिया है।

शनि, 05 फ़रवरी 2022 - 07:30 PM / by SHAMIKA KHUSHAL KARIYA

Tags: baleno, Facelift version, teaser, Leaked

Courtesy: Aaj Tak

Maruti Suzuki Baleno 2022

फोटो: CarWale

आज से शुरू होगी Maruti Suzuki बलेनो 2022 मॉडल की बुकिंग

Maruti Suzuki अपनी नई कार बलेनो फेसलिफ्ट 2022 की बुकिंग फरवरी एक से शुरू होने जा रही है। यह कार फरवरी में ही लॉन्च की जाएगी। इस बार की बलेनो को नए सिरे से डिज़ाइन किया गया है। मौजूदा मॉडल में दो 1.2-लीटर पेट्रोल इंजन का विकल्प मिलता है। एक 83HP और दूसरा 12 वोल्ट माइल्ड-हाइब्रिड तकनीक के साथ 90Hp जेनरेट करता है। नए मॉडल में दोनों मिल सकते हैं। जिसमे 6 एयर-बैग्स भी मिल सकते हैं।

मंगल, 01 फ़रवरी 2022 - 03:01 PM / by अजहर फारूक

Tags: Maruti Suzuki, baleno, new design, New Features

Courtesy: Amar Ujala

Maruti Baleno

फोटो: Times Bull

मारुति सुजुकी बलेनो बेस्ट सेलिंग हैचबैक जल्द ही नए अवतार में होगी लॉन्च

प्रीमियम हैचबैक सेगमेंट में बेस्ट सेलिंग कार मारुति सुजुकी बलेनो जल्द ही नए अवतार में आने वाली है। लेटेस्ट रिपोर्ट के अनुसार, नई बलेनो फरवरी 2022 के अंत तक लॉन्च की जाएगी। डिजाइन में मिलने वाले बदलावों के अलावा बलेनो के साथ नई सारे नए फीचर्स और नई तकनीक मिलने वाली है। नई सुजुकी एस-क्रॉस से लेकर 9-इंच का टचस्क्रीन कंपनी नई बलेनो में देने वाली है। नए फीचर्स के बाद बलेनो ह्यून्दे आई20 के मुकाबले में काफी आगे बढ़ जाएगी।

शनि, 08 जनवरी 2022 - 01:40 PM / by SHAMIKA KHUSHAL KARIYA

Tags: Maruti Suzuki, new car, India Launch, baleno

Courtesy: Zee News