Avika gor

फ़ोटो: koimoi

बालिका वधू की अविका गोर करेंगी बॉलीवुड में डेब्यू,जानिए किस फिल्म में आएंगी नज़र

टीवी धारावाहिक बालिका वधू से अपना नाम बनाने वाली अभिनेत्री अविका गोर अब बॉलीवुड में डेब्यू करने जा रही हैं। हालांकि इससे पहले वे तेलुगु और कन्नड़ फिल्मों में काम कर चुकी हैं। अब अविका बहुत जल्द हिंदी फिल्म "कहानी रबरबैंड की" में नजर आएंगी। इस फिल्म का डायरेक्शन सारिका संजोत ने किया है। गोर के साथ इस फिल्म में बॉलीवुड अभिनेता प्रतीक गांधी, अरुणा ईरानी और पेंटल मुख्य भूमिका में नज़र आएंगे। 

शनि, 01 अक्टूबर 2022 - 04:30 PM / by आकाश तिवारी

Tags: Avika gor, balika vadhu, film debut, Bollywood

Courtesy: Amar ujala